"मनोरंजन" के लिए 161 परिणाम मिले
फिल्में
संगीत की अनसुनी कहानी : 40 साल बाद ऊषा उत्थुप को मिला हक का सम्मान
अपनी दमदार और अलग पहचान वाली आवाज के लिए मशहूर ऊषा उत्थुप को चार दशक लंबे करियर के बाद वह सम्मान मिला, जिसकी उन्हें लंबे समय से प्रतीक्षा थी। साल 2011 में रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 7 खून माफ का गीत ‘डार्लिंग’ उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस गाने ने न केवल उन्हें नई पहचान दिलाई, बल्कि पहली बार बड़े पुरस्कार भी उनके नाम किए। आज भी यह गीत ऊषा उत्थुप के सबसे यादगार और लोकप्रिय गीतों में गिना जाता है।
ओटीटी
एक्शन-थ्रिलर : मई के आखिरी हफ्ते OTT पर छाएंगी थ्रिलर और सुपरहीरो सीरीज
मई के आखिरी हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर 6 बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें धनुष की एक्शन-थ्रिलर “कारा”, निकोलस केज की “स्पाइडर-नोयर” और “ए गुड गर्ल्स गाइड टू मर्डर” का नया सीजन शामिल है।
ओटीटी
द पिरामिड स्कीम : टीवीएफ की लालच और बड़े घोटाले की कहानी दिखाएगी द पिरामिड स्कीम
टीवीएफ ने अपनी नई वेब सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज पिरामिड मार्केटिंग, लालच और बड़े घोटाले की कहानी पर आधारित है। इसमें परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज 5 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
फिल्में
गवर्नर : आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि, फिल्म गवर्नर का ट्रेलर रिलीज, मनोज बाजपेयी का गंभीर अंदाज
मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें 1990 के दशक के भारत के गंभीर आर्थिक संकट और देश को दिवालिया होने से बचाने की कहानी दिखाई गई है। ट्रेलर में विदेशी मुद्रा संकट, राजनीतिक दबाव और आर्थिक सुधारों की पृष्ठभूमि को गंभीर और भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।
रायपुर
कार्रवाई : मदरसों और यतीमखानों के निरीक्षण में मिली गंभीर लापरवाही, बच्चों से कराए जा रहे थे काम
रायपुर में छत्तीसगढ़ बाल आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने दो मदरसों और यतीमखानों का औचक निरीक्षण किया। जांच में बच्चों पर अत्यधिक पढ़ाई का दबाव, साफ-सफाई और भोजन व्यवस्था में खामियां सामने आईं। बच्चों से सफाई और अन्य कार्य कराए जाने पर आयोग ने कड़ी नाराजगी जताई। संस्थानों को बाल संरक्षण नियमों का सख्ती से पालन करने और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
कीर्तिमान विशेष
बढ़ती आत्महत्याओं पर पढ़िए डॉ. नीरज गजेंद्र का विचारोत्तेजक विश्लेषण मुश्किल वक्त गुज़र जाएगा, जीवन बना रहना चाहिए
जब समाज में संवाद कम होने लगता है, तब अवसाद बढ़ने लगता है। पहले गांवों में चौपाल होती थी। परिवार साथ बैठता था। दुख साझा होते थे। आज हर व्यक्ति अपने कमरे और मोबाइल में कैद है। बाहर से सब सामान्य दिखते हैं, लेकिन भीतर गहरी बेचैनी पल रही है। यही अकेलापन धीरे-धीरे मानसिक दुर्बलता में बदल रहा है। जीवन कभी पूर्ण नहीं होता। संघर्ष हर दौर में रहा है। लेकिन इतिहास गवाह है कि अंधेरा भी स्थायी नहीं होता। एक संवाद, एक सहारा, एक विश्वास और एक सकारात्मक विचार कई जिंदगियां बचा सकता है। इसलिए आज सबसे बड़ा संदेश यही है कि परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हो, जीवन उससे बड़ा है। हार समस्या का अंत नहीं, संघर्ष छोड़ देने का परिणाम है।
रायपुर संभाग
भव्य स्वरोत्सव : कबीर भजन, गजल और ठुमरी से गूंजा विमतारा ऑडिटोरियम
गौरवशाली यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित “स्वरोत्सव” में श्वेता शिवाले और पद्मश्री मदन चौहान ने ठुमरी, गजल, कबीर भजन और सूफीयाना कलाम की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विमतारा ऑडिटोरियम में आयोजित इस संगीतमय कार्यक्रम ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मनोरंजन
साइबर-क्राइम थ्रिलर : प्रीतम एंड पेड्रो से ओटीटी पर छाएंगे राजकुमार हिरानी
राजकुमार हिरानी अब अपनी पहली वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। यह साइबर-क्राइम थ्रिलर सीरीज 3 जुलाई को सीरीज के पोस्टर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है, जबकि इसमें अरशद वारसी और विक्रांत मैसी के नजर आने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी भी इस प्रोजेक्ट से एक्टिंग डेब्यू कर सकते हैं।
मनोरंजन
बारात : प्यार के लिए समाज से भिड़ी रजनी, उल्का गुप्ता की नई फिल्म का ट्रेलर चर्चा में
उल्का गुप्ता की आगामी फिल्म रजनी की बारात का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में उल्का एक बिंदास लड़की के किरदार में नजर आएंगी, जो अपने प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकल पड़ती है। फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
खेल
फूटबाल : केरल ब्लास्टर्स और एफसी गोवा के बीच रोमांचक मुकाबला 2-2 से ड्रॉ
Kerala Blasters और FC Goa के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और आखिरी मिनट तक जीत के लिए संघर्ष करती रहीं। इस ड्रॉ के बाद Indian Super League की अंक तालिका में प्लेऑफ की रेस और दिलचस्प हो गई है। स्टार खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और तेज रफ्तार फुटबॉल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
मनोरंजन
सबा आजाद : हूज योर गायनेक 2 , ट्रेलर रिलीज, संघर्ष और कॉमेडी का तड़का
अभिनेत्री सबा आजाद की लोकप्रिय वेब सीरीज Who's Your Gynac? का दूसरा सीजन जल्द रिलीज होने जा रहा है। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें हंसी, भावनात्मक पल और नए संघर्षों की झलक देखने को मिली। नए सीजन में डॉ. विदुषी कोठारी अपना खुद का क्लिनिक शुरू करती नजर आएंगी, जहां उन्हें प्रोफेशनल और निजी जिंदगी की कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यह सीरीज 22 मई स्ट्रीम होगी।
खेल
आईपीएल के थाला : एमएस धोनी के वो 7 अटूट रिकॉर्ड्स, जिन्हें तोड़ना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन है
Mahendra Singh Dhoni आईपीएल इतिहास के सबसे सफल और प्रभावशाली खिलाड़ियों में शामिल हैं। Chennai Super Kings को 5 बार चैंपियन बनाने वाले धोनी के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल माना जाता है। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा 235 मैचों में कप्तानी की है और बतौर कप्तान 136 मुकाबले जीते हैं।