"सुरक्षा बल" के लिए 195 परिणाम मिले
धमतरी
ED का एक्शन : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में अब धमतरी के बड़े ठेकेदार दीपेश गांधी के घर दबिश, खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज़
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए धमतरी के ठेकेदार दीपेश गांधी के आवास पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई बहुचर्चित भारतमाला परियोजना से जुड़े ₹43 करोड़ से अधिक के जमीन मुआवजा घोटाले की जांच का हिस्सा बताई जा रही है।
शिक्षा
NEET 2026 : वायुसेना के विमान से जगदलपुर पहुंचे नीट के पेपर, एडमिट कार्ड भी जारी
21 जून को परीक्षा का काउंटडाउन शुरू: यह देशव्यापी री-एग्जाम 21 जून 2026 को सुबह की पाली में आयोजित की जाएगी। बस्तर संभाग समेत देश के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और चेकिंग के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। छात्रों को समय पर केंद्र पहुंचने और एडमिट कार्ड में दिए गए गाइडलाइन्स का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
रक्षा
हाई-वोल्टेज ड्रामा : BSF की पुशबैक कोशिश नाकाम, BGB ने बढ़ाई गश्त, छावनी में बदला चुआडांगा बॉर्डर
भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध प्रवासियों की पुशबैक कोशिश को लेकर नया विवाद सामने आया है। बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, BSF ने चुआडांगा के दर्शन-जयनगर बॉर्डर पर 100 से अधिक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने का प्रयास किया, जिसे BGB ने रोक दिया। इ
राज्य सरकार
उजागर : बस्तर में मिटेगा नक्सलवाद का अंधेरा, अबूझमाड़-जगरगुंडा में देश देखेगा 'एजुकेशन सिटी
मुख्य आयोजन: रायपुर में बस्तर के जमीनी संघर्ष और नक्सलवाद के खात्मे पर आधारित पुस्तक ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ (लेखक: श्री राजीव रंजन प्रसाद एवं सुश्री रचना नायडू) का भव्य विमोचन हुआ। कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और डिप्टी सीएम विजय शर्मा शामिल हुए।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
कामयाबी : 5 किलो आईईडी बरामद कर सुरक्षाबलों ने नक्सली साजिश नाकाम की
कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के टेकमीटोला जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्चिंग के दौरान 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी बरामद कर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने सतर्कता दिखाते हुए मौके पर ही विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
रेल हादसा : उदयपुर इंटरसिटी में आग की अफवाह से मची भगदड़, दूसरी पटरी से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 की मौत
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई और कई लोग चलती ट्रेन से नीचे कूद गए। दुर्भाग्य से दूसरी पटरी से तेज रफ्तार में आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं।
राष्ट्रीय
दर्दनाक मौत : अमेरिकी नौसेना पर मदद न करने और शव को बंधक बनाने का संगीन आरोप
ओमान के दुकुम बंदरगाह के निकट कमर्शियल जहाज MT Celestial Sea पर तैनात भारतीय नाविक निशांत उर्थनाथन की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते मौत हो गई। जहाज के कप्तान और क्रू के अनुसार 8 जून से लगातार अमेरिकी नौसेना से चिकित्सा सहायता मांगी गई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
रायपुर
सपूतों का सम्मान : उप मुख्यमंत्री ने शौर्य चक्र विजेताओं की बहादुरी को किया नमन
नवा रायपुर अटल नगर स्थित निवास कार्यालय में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने शौर्य चक्र से सम्मानित वीर पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर डीजीपी अरुण देव गौतम और जवानों के परिजन भी उपस्थित रहे।
दुर्ग
खुलासा : 130 किलो स्क्रैब कॉपर तार के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर 130 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार चोरी करने की कोशिश करने वाले चार आरोपियों को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीआईएसएफ की शिकायत और सतर्कता के चलते चोरी का प्रयास विफल कर दिया गया।
कोंडागांव
घटना : ड्यूटी के दौरान CAF जवान ने सर्विस रायफल से दी जान
कोंडागांव जिले के उरंदाबेड़ा CAF कैंप में तैनात जवान जोगेंद्र नेताम ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कैंप और सुरक्षा महकमे में शोक का माहौल है। एसपी पंकज चंद्रा ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
नक्सलियों के मंसूबे नाकाम : घने जंगल में IED व भारी विस्फोटक डंप बरामद, बड़ा हादसा टला
दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा जंगल में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की। खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में सुरक्षा बलों ने 2 प्रेशर कुकर IED, 1 पाइप बम और भारी मात्रा में नक्सली विस्फोटक व हथियार सामग्री बरामद की।
रक्षा
अभेद्य कवच : अमित शाह का बड़ा एलान, 8 जगहों पर एक साथ शुरू होगा स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट
केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने देश की सीमाओं को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए 'स्मार्ट बॉर्डर' पायलट परियोजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत अत्याधुनिक तकनीक, स्थानीय प्रशासन और Border Security Force को एकीकृत कर घुसपैठ, ड्रग्स तस्करी, मानव तस्करी और नकली मुद्रा जैसे खतरों पर लगाम लगाने की तैयारी की गई है।