Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Crime News: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव
"विशेष ध्यान" के लिए 286 परिणाम मिले
कांकेर में उफनती नदी पार कर गांव पहुंचे कलेक्टर, गंभीर बच्चे को समय पर मिली जिंदगी की आस
कांकेर (उत्तर बस्तर)
कांकेर में उफनती नदी पार कर गांव पहुंचे कलेक्टर, गंभीर बच्चे को समय पर मिली जिंदगी की आस
कांकेर जिले के मलेरिया प्रभावित दूरस्थ गांव कंदाड़ी और सितरम का जायजा लेने कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ ने उफनती कोटरी नदी को मोटर बोट से पार किया। निरीक्षण के दौरान गंभीर रूप से बीमार बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर समय पर इलाज उपलब्ध कराया गया। प्रशासन ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मोटर बोट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
कीर्तिमान डेस्क 05 Aug 2026
महासमुंद के शांत्रीबाई कॉलेज में नए छात्रों का स्वागत, NEP-2020 से कराया गया परिचय
महासमुंद
महासमुंद के शांत्रीबाई कॉलेज में नए छात्रों का स्वागत, NEP-2020 से कराया गया परिचय
महासमुंद के शांत्रीबाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, चार वर्षीय पाठ्यक्रम, सेमेस्टर प्रणाली, क्रेडिट सिस्टम और महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 04 Aug 2026
रायगढ़ में नक्शा बंटांकन की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, 10 तहसीलदारों को नोटिस के निर्देश
रायगढ़
रायगढ़ में नक्शा बंटांकन की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, 10 तहसीलदारों को नोटिस के निर्देश
रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने नक्शा बंटांकन कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिले के सभी 10 तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा में लैलूंगा तहसील की ऋणात्मक प्रगति सामने आने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने एक सप्ताह में कार्य में तेजी लाने और लंबित मामलों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
कीर्तिमान डेस्क 04 Aug 2026
मोतियाबिंद : देखभाल में बरतें सावधानी, बढ़ती उम्र में आंखों की सेहत का रखें खास ख्याल
सेहत
मोतियाबिंद : देखभाल में बरतें सावधानी, बढ़ती उम्र में आंखों की सेहत का रखें खास ख्याल
मोतियाबिंद अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है। डायबिटीज, धूम्रपान, प्रदूषण, ज्यादा स्क्रीन टाइम और खराब जीवनशैली के कारण कम उम्र में भी इसका खतरा बढ़ रहा है। स्वस्थ आदतें जैसे यूवी किरणों से बचाव, संतुलित आहार, ब्लड शुगर नियंत्रण, धूम्रपान से दूरी और नियमित आंखों की जांच से मोतियाबिंद की बढ़ती रफ्तार को कम किया जा सकता है। हालांकि, गंभीर स्थिति में सर्जरी ही इसका प्रभावी इलाज है।
कीर्तिमान डेस्क 03 Aug 2026
पुलिस का नवा बिहान अभियान, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को किया जागरूक
महासमुंद
पुलिस का नवा बिहान अभियान, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को किया जागरूक
महासमुंद पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए जा रहे “नवा बिहान” अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियम और गौवंश तस्करी रोकने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 03 Aug 2026
सम्मान: प्रो. लवली शर्मा बनीं टॉप ग्रेड आर्टिस्ट, संगीत साधना को मिला राष्ट्रीय सम्मान
राजनांदगांव
सम्मान: प्रो. लवली शर्मा बनीं टॉप ग्रेड आर्टिस्ट, संगीत साधना को मिला राष्ट्रीय सम्मान
राजकुमारी इन्दिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति एवं प्रसिद्ध सितार वादक प्रो. लवली शर्मा को दिल्ली आकाशवाणी ने प्रतिष्ठित टॉप ग्रेड आर्टिस्ट का दर्जा प्रदान किया है। वह यह सम्मान पाने वाली आगरा की पहली कलाकार बनी हैं। वर्षों की साधना, भारतीय शास्त्रीय संगीत में उत्कृष्ट योगदान और विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व सांस्कृतिक विकास के लिए किए गए कार्यों ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है।
कीर्तिमान डेस्क 01 Aug 2026
प्रभारी सचिव धर्मेंद्र साहू ने विकास कार्यों का किया जमीनी निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
राज्य सरकार
प्रभारी सचिव धर्मेंद्र साहू ने विकास कार्यों का किया जमीनी निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी सचिव धर्मेंद्र साहू ने एक दिवसीय दौरे में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, रीपा केंद्र, प्रधानमंत्री आवास, लाइवलीहुड कॉलेज और सक्षम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, कौशल विकास, ग्रामीण आजीविका, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कीर्तिमान डेस्क 01 Aug 2026
भालू को कटहल खाना  पड़ा भारी : 20 फीट गहरे कुएं में गिरा, ऐसे बची जान
कोरबा
भालू को कटहल खाना  पड़ा भारी : 20 फीट गहरे कुएं में गिरा, ऐसे बची जान
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम छिंदिया में कटहल खाने पहुंचा एक भालू ग्रामीणों की भीड़ देखकर घबरा गया और भागते समय 20 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया। वन विभाग की टीम ने करीब 15 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर भालू को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे जंगल की ओर रवाना कर दिया।
कीर्तिमान डेस्क 30 Jul 2026
नई पहचान : खैरागढ़ के कलाकार दंपति की बड़ी उपलब्धि, पत्थरों पर उकेरी कला अब किताबों में
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
नई पहचान : खैरागढ़ के कलाकार दंपति की बड़ी उपलब्धि, पत्थरों पर उकेरी कला अब किताबों में
युवा कलाकार दंपति धरम नेताम और मनीषा नेताम की शैल-कलाकृतियों को SCERT छत्तीसगढ़ की कक्षा 8वीं की सहायक वाचन पुस्तक में शामिल किया गया है। दोनों कलाकारों ने मनेंद्रगढ़ के गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क में प्राकृतिक चट्टानों पर डायनासोर, प्राचीन समुद्री जीवों और करोड़ों साल पुराने पर्यावरण को दर्शाती 37 कलाकृतियां तैयार की थीं।
कीर्तिमान डेस्क 30 Jul 2026
समीक्षा बैठक : राजस्व प्रकरणों में देरी बर्दाश्त नहीं होगी, विधायक सिन्हा ने पटवारियों को दिए निर्देश
महासमुंद
समीक्षा बैठक : राजस्व प्रकरणों में देरी बर्दाश्त नहीं होगी, विधायक सिन्हा ने पटवारियों को दिए निर्देश
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने क्षेत्र के पटवारियों की बैठक लेकर किसानों और आम नागरिकों से जुड़े लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा सुधार और फौती नामांतरण जैसे मामलों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। विधायक ने पटवारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा जनता को बेहतर राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
कीर्तिमान डेस्क 30 Jul 2026
समीक्षा बैठक : OBC हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, आयोग ने दिए निर्देश
महासमुंद
समीक्षा बैठक : OBC हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, आयोग ने दिए निर्देश
महासमुंद में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। आयोग अध्यक्ष आर.एस. विश्वकर्मा ने अधिकारियों को पिछड़ा वर्ग समुदाय के पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
कीर्तिमान डेस्क 29 Jul 2026
दतिया उप-चुनाव : थमा प्रचार का शोर, 30 जुलाई को 2.20 लाख से ज्यादा वोटर चुनेंगे अपना नया विधायक
चुनाव
दतिया उप-चुनाव : थमा प्रचार का शोर, 30 जुलाई को 2.20 लाख से ज्यादा वोटर चुनेंगे अपना नया विधायक
दतिया विधानसभा उपचुनाव में प्रचार का शोर थम गया है। 30 जुलाई को 2.20 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। प्रशासन ने 291 बूथों पर सुरक्षा और मतदान की पूरी तैयारी कर ली है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 29 Jul 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें