"सामुदायिक स्वास्थ्य" के लिए 166 परिणाम मिले
नर्स डे पर नर्सिंग स्टाफ का सम्मान, गुलाब-मिठाई देकर बढ़ाया हौसला
महासमुंद में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मां डिजिटल एक्स-रे एवं पैथोलॉजी सर्विसेस एवं माँ मेडिकल स्टोर के संचालक ललित कुमार चक्रधारी ने जिला अस्पताल और बागबाहरा सीएचसी पहुंचकर नर्सिंग स्टाफ का सम्मान किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर नर्सों को गुलाब और मिठाई भेंट कर उनके सेवा समर्पण की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण और अतुलनीय होती है।
देश
बदहाल व्यवस्था : स्वास्थ्य केंद्र पर फिर उठे सवाल, इलाज से ज्यादा अव्यवस्थाओं से जूझ रहे मरीज
छतरपुर जिले के बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं और मरीजों से कथित वसूली के आरोपों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 39 पंचायतों के लोगों के लिए प्रमुख सरकारी अस्पताल माने जाने वाले इस केंद्र में मरीजों को दवा, सलाइन और अन्य जरूरी सामान के लिए बाहर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सलाइन चढ़ाने के नाम पर पैसे वसूले जाने का आरोप लगाया है। वहीं भीषण गर्मी में साफ पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर भी नाराजगी है। मामले पर बीएमओ डॉ. सत्यम असाटी ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जिंदगी की जीत : स्वस्थ बस्तर अभियान ने दो मासूमों को दिया नया जीवन
सुकमा जिले के दुर्गम ग्राम दुरभा में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने दो गंभीर रूप से बीमार बच्चियों की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। मलेरिया, कुपोषण और बेहद कम हीमोग्लोबिन से जूझ रही बच्चियों को स्वास्थ्य टीम ने जंगल और नदी-नाले पार कर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका निःशुल्क इलाज किया गया।
धमतरी
सड़क हादसा : मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान हंचलपुर निवासी खिलेंद्र दिवाकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह टहलने के दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पहले भखारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार्यों की शुरुआत : सुशासन और विकास को मिली नई गति
मुंगेली जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 353 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक लागत के 414 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 284 कार्यों का लोकार्पण और 130 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी।
छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान : सुकमा में 1.54 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच पूरी, 4990 मरीज चिन्हित
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत सुकमा जिले में दूरस्थ और अंदरूनी क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। अब तक 1,54,157 लोगों की जांच पूरी हो चुकी है और 4,990 मरीज गंभीर बीमारियों के लिए चिन्हित किए गए हैं। नियद नेल्लानार क्षेत्र के 39 मरीजों को जिला अस्पताल लाकर उपचार, मोतियाबिंद ऑपरेशन, चश्मा वितरण और विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। अभियान के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज और सुरक्षित वापसी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
छत्तीसगढ़
ट्रक की चपेट में आई बाइक : पति-पत्नी की मौत, 4 साल का बेटा गंभीर; सड़क जाम कर भड़के ग्रामीण
कबीरधाम के कुण्डा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में उनका 4 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।
देश
पिता की हैवानियत : दो मासूम बच्चों को कमरे में बंद कर जिंदा जलाने का प्रयास, चीखें सुनकर दौड़े पड़ोसी
मध्य प्रदेश के Chhatarpur district के Naugaon में एक गंभीर घटना सामने आई, जहाँ एक पिता पर अपने दो छोटे बच्चों को नुकसान पहुँचाने की कोशिश का आरोप है। घटना के समय उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। घर से बच्चों के रोने और धुआँ निकलने की आवाज/स्थिति मिलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दोनों बच्चों को घायल हालत में बचाया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है और वे सदमे में हैं।
छत्तीसगढ़
मानवता शर्मसार : दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 युवक गिरफ्तार और 3 नाबालिग हिरासत में
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में 24 अप्रैल को दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों (13 और 15 वर्ष) के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात हुई। लड़कियां एक शादी समारोह से लौट रही थीं, तभी आरोपियों ने उन्हें अगवा कर सुनसान जगह पर उनके साथ दरिंदगी की।
छत्तीसगढ़
आदेश बेअसर : ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं, नहीं लौटे 52 स्वास्थ्यकर्मी, मूल पदस्थापना पर जॉइनिंग से बच रहे
महासमुंद जिले में संलग्नीकरण समाप्त करने के आदेश के बावजूद 52 स्वास्थ्यकर्मी अब तक अपने मूल पदस्थापना स्थल पर जॉइनिंग नहीं दे रहे हैं। आदेश के 12 दिन बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सीएमएचओ ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
छत्तीसगढ़
सड़क हादसा : उर्स से लौट रहे परिवार की गाड़ी पलटी, 2 की मौत, 11 घायल
राजनांदगांव जिले में NH-930 पर एक मालवाहन गाड़ी के पलटने से 2 लोगों की मौत और 11 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक परिवार उर्स कार्यक्रम से लौट रहा था। शुरुआती जांच में ड्राइवर को नींद की झपकी आना दुर्घटना की मुख्य वजह मानी जा रही है। 4 घायलों की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है।
विश्व मलेरिया दिवस पर सरायपाली में जागरूकता कार्यक्रम
सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है और इसके लक्षणों में बुखार, कंपकंपी, सिरदर्द व कमजोरी शामिल हैं। समय पर जांच और उपचार जरूरी है। बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग, साफ-सफाई और पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मलेरिया उन्मूलन में सहयोग की अपील की।