"सामुदायिक स्वास्थ्य" के लिए 166 परिणाम मिले
राज्य सरकार
स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण : सीईओ ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार ने सरायपाली एवं बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी, टीकाकरण अभियान, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम और मानसून पूर्व महामारी नियंत्रण की तैयारियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
गरियाबंद
मिसाल : एम्बुलेंस से पहले पहुंची पुलिस, सड़क किनारे जन्म के बाद मां-बच्चे को मिली नई जिंदगी
सूचना मिलते ही इंदागांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार विजयवार तुरंत मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस का इंतजार न करते हुए महिला और नवजात को अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मैनपुर पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
धमतरी
खेल : सिहावा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा गिरोह का किया पर्दाफाश
सिहावा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही एक कार में 18.626 किलो गांजा बरामद किया गया और कार, तीन मोबाइल फोन सहित करीब ₹14 लाख की संपत्ति जब्त की गई। तीन आरोपी — दो पुरुष और एक महिला — गिरफ्तार किए गए।
सारंगढ़-बिलाईगढ़
स्वास्थ्य विभाग : मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक बदलाव, जिला प्रशासन ने कसी कमर
जिला स्वास्थ्य विभाग ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए नई कार्ययोजना लागू की है। इसके तहत उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की समयपूर्व पहचान, शत-प्रतिशत पंजीयन, नियमित एएनसी जांच और ईडीडी ट्रैकिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मातृ मृत्यु के प्रमुख कारणों की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है और सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जांच, दवा वितरण व रेफरल व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।
महासमुंद
स्वास्थ्य संकट : ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, झलप PHC में डॉक्टर गायब
महासमुंद जिले के झलप स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की भारी कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो गई हैं। 80 गांवों की निर्भरता वाले इस 20 बिस्तरों के अस्पताल में वर्तमान में न डॉक्टर हैं और न ही आरएमए, जिससे मरीजों को केवल प्राथमिक उपचार के बाद अन्य अस्पतालों के लिए रेफर किया जा रहा है।
राज्य सरकार
अभियान : उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
महासमुंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर गोसइया सम्मेलन में महिलाओं और उनके परिवारजनों को सुरक्षित मातृत्व, उच्च जोखिम गर्भावस्था और मातृ मृत्यु दर घटाने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
राज्य सरकार
मिशन : बालोद और मोहला-मानपुर जिलों में योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाना
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे, प्रधानमंत्री आवास योजना, सूर्यघर योजना, कृषि योजनाओं और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को मिशन मोड में लागू करने के निर्देश दिए।
मुंगेली
ऑपरेशन बाज : लोरमी में खूनी संघर्ष के 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह भेजे गए
मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहतरा तेली में हुए जानलेवा चाकू हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 30 दिसंबर 2025 को हुए इस विवाद में विश्राम यादव और कमलेश यादव गंभीर रूप से घायल हुए थे।
राजनांदगांव
हड़कंप : 14 वर्षीय किशोरी को गर्भवती बताकर थाने में रखने का मामला, TI व महिला आरक्षक सस्पेंड
राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी को गलत मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गर्भवती बताने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस उसे रात में थाने ले गई और उसके साथ मारपीट की गई। अगले दिन जिला अस्पताल की जांच में किशोरी की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट नेगेटिव आई। मामले में TI अरुण कुमार नामदेव और महिला प्रधान आरक्षक जयश्री सिंह को निलंबित कर दिया गया है,
महासमुंद
अभियान : मासिक धर्म जागरूकता पर युवाओं ने तोड़ी रूढ़िवादिता की दीवार
बगबाहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा चलाए जा रहे “तारुण्य वार्ता अभियान” के तहत मासिक धर्म स्वच्छता और उससे जुड़ी रूढ़िवादिता को तोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कोरबा
हादसा : बाइक और चारपहिया वाहन की जोरदार टक्कर, व्यापारी हायर सेंटर रेफर
कटघोरा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह बाइक और चारपहिया वाहन की जोरदार भिड़ंत में स्थानीय कारोबारी दीपक अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने की पुष्टि की है, हालांकि अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
छत्तीसगढ़
आकाशीय बिजली और अंधेरे के बीच बागबाहरा अस्पताल में गूंजी छह नवजातों की किलकारी
भारी बारिश और बिजली संकट के बीच बागबाहरा सामुदायिक अस्पताल में छह सफल सिजेरियन ऑपरेशन किए गए। डॉक्टरों और बिजली विभाग की तत्परता से एक बालक और पांच बालिकाओं का सुरक्षित जन्म हुआ।