"इलाज" के लिए 804 परिणाम मिले
विदेश
Jemima Goldsmith: इमरान खान की पूर्व पत्नी ने रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं उनके नए जीवनसाथी कैमरन ओ-राइली
Jemima Goldsmith: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने बिजनेसमैन कैमरन ओ’राइली से शादी कर ली है। 52 वर्षीय जेमिमा ने करीब दो दशक बाद अपनी जिंदगी में नई शुरुआत की है। दोनों की मुलाकात एक प्रोफेशनल प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी, जो बाद में रिश्ते में बदल गई।
रायपुर
Raipur News: मनचले का विरोध करने पर युवती को पेट्रोल छिड़ककर फूंका, हालत बेहद नाजुक
Raipur News: माना थाना क्षेत्र में एक युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से झुलसी युवती का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
राष्ट्रीय
Sagar Sharab Kand: जंगल में छिपे आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, फायरिंग के बाद किया गिरफ्तार
Sagar Sharab Kand: सागर जहरीली शराब कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। आरोपी के पास से देशी कट्टा, जिंदा और खाली कारतूस, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
धमतरी
Dhamtari News: तीज की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से भाई-बहन की मौत
Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तीज त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। मोखा गांव से बड़े गौरी लौटने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दामेश्वर सिन्हा और उनकी बहन नीता सिंह की जान चली गई।
राष्ट्रीय
Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज
Satna Viral Video Case: मध्य प्रदेश के सतना जिले में कॉलेज छात्रा से मारपीट और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा की सहपाठी और उसकी तीन सहेलियों ने उसे सुनसान जगह ले जाकर पीटा और घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला एक छात्र द्वारा छात्रा पर रिलेशनशिप के लिए दबाव बनाने से जुड़ा बताया जा रहा है।
राष्ट्रीय
Sagar Poisonous Liquor Case: एनकाउंटर के बाद जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी शिवांजय गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
Sagar Poisonous Liquor Case: सागर जहरीली शराब कांड में फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कठुआ नाला के जंगलों में हुई कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से देशी कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सेहत
Swine Flu का प्रकोप तेज, भोपाल में बुजुर्ग की मौत के साथ आंकड़ा 3 पर पहुंचा
Swine Flu: मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। भोपाल में बुजुर्ग राम सिंह की मौत के बाद इस सीजन में प्रदेश में H1N1 से मरने वालों की संख्या 3 हो गई है। भोपाल में अब तक 65 पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं।
रायपुर संभाग
Doctor Amma Film: डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन, सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन
Doctor Amma Film: नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल में DOCTOR AMMA डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन हुआ। फिल्म में डॉ. सी. राजेश्वरी के चिकित्सा सेवा, त्याग और मानवता के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक कहानी दिखाई गई।
राष्ट्रीय
Sendhwa News: आवारा कुत्तों और मवेशियों का आतंक, दो महीने में 730 लोग हुए डॉग बाइट का शिकार
Sendhwa News: बड़वानी जिले के सेंधवा शहर में आवारा कुत्तों और मवेशियों की समस्या गंभीर हो गई है। पिछले दो महीनों में 730 से अधिक लोग डॉग बाइट का शिकार हो चुके हैं, जबकि हाल ही में 20 से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंचे। शहर के कई इलाकों में कुत्तों के झुंड और मवेशियों के कारण लोगों में डर और परेशानी का माहौल है। नगर पालिका ने समस्या के समाधान के लिए विशेष टीमों के साथ कार्रवाई शुरू की है।
कबीरधाम
CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला
CG Murder Case: कवर्धा जिले के बैगापारा पोलमी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि भांजे फूलसिंह बैगा ने अपने ही चाचा सुकलाल बैगा पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुकलाल का करीब 15 दिनों तक अस्पताल में इलाज चला, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोरिया
Cg Accident News: कोरिया में स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत
Cg Accident News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत हो गई। स्कूल जाने के लिए बस पकड़ने निकली बच्ची अचानक उसी स्कूल की बस की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
राष्ट्रीय
Sehore Gas Leak: पुराने सिलेंडरों से फैली जहरीली गैस, ग्रामीण परेशान और किसानों को लाखों का नुकसान
Sehore Gas Leak: लसुडिया खास में मौजुद नगरपालिका के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां 48 घंटे के अंदर दो बार क्लोरीन गैस का रिसाव होने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।