"बैठक" के लिए 1053 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Krishak Unnati Yojana: धान खरीदी की कलेक्टर ने की समीक्षा, अवैध परिवहन और बिचौलियों पर सख्ती के निर्देश
Krishak Unnati Yojana: बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग और अवैध धान परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिले में पहले दिन 353 किसानों से 1000 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई।
क्रिकेट
ICC Chairman: जय शाह को फिर मिली विश्व क्रिकेट की कमान, लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुने गए ICC के चेयरमैन
ICC Chairman: जय शाह को लगातार दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का चेयरमैन चुना गया है। बाली में हुई बोर्ड और कमेटी की बैठक के बाद उनका निर्विरोध चयन हुआ। 2024 में पहली बार यह जिम्मेदारी संभालने वाले जय शाह अब दूसरे कार्यकाल में वैश्विक क्रिकेट के विकास और विस्तार पर काम करेंगे।
शिक्षा
Raipur News: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले में घुसे डीएड अभ्यर्थी, नियुक्ति की तारीख पर अड़े
Raipur News: 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले में प्रदर्शन किया। 321 दिनों से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की निश्चित तारीख घोषित करने की मांग।
भाजपा
PM Modi Philippines Visit: मनीला के कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज, पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा और ट्रंप से संभावित मुलाकात पर टिकी हैं ग्लोबल नजरें
PM Modi Philippines Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर से दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में शामिल होंगे। दौरे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संभावित मुलाकात और QUAD नेताओं की बैठक को लेकर भी चर्चा है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, चीन की बढ़ती सक्रियता और भारत-आसियान के बीच व्यापारिक सहयोग प्रमुख मुद्दे रहेंगे।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, CM साय ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान
Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
राष्ट्रीय
Dhar News: तीव्रता के भूकंप से मची हलचल, धार में 10 सेकंड तक महसूस हुए झटके
Dhar News: शनिवार सुबह मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके धार, खंडवा, बुरहानपुर और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। धरमपुरी में करीब 5 से 10 सेकंड तक कंपन महसूस होने से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
भाजपा
UP Assembly Election: बीजेपी का दो दिवसीय महामंथन, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नाराज कार्यकर्ताओं को साधने की कवायद
UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर बीजेपी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी 16 और 17 नवंबर को मथुरा में ब्रज क्षेत्र की बड़ी संगठनात्मक बैठक करेगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और जमीनी फीडबैक के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।
जगदलपुर (बस्तर)
Jagdalpur News: भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया मांगें पूरी करने का भरोसा
Jagdalpur News: जगदलपुर में किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने प्रदर्शन किया। मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने हुए इस आंदोलन के बाद कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों और किसान संघ के पदाधिकारियों के बीच करीब पांच घंटे तक बैठक चली।
जांजगीर-चांपा
Janjgir News: जोबी गांव में समाज सुधार की पहल, कुर्मी समाज ने मृत्यु भोज की परंपरा छोड़ने का लिया संकल्प
Janjgir News: जोबी गांव में कुर्मी समाज ने मृत्यु भोज की महंगी परंपरा और शोक कार्यक्रमों में होने वाली फिजूलखर्ची को बंद करने का संकल्प लिया है। कुर्मी समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश कश्यप ने 9 नवंबर को अपने परिवार में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम सादगी से संपन्न कर इसकी शुरुआत की। उनकी पहल के बाद ग्रामीणों और समाज के वरिष्ठजनों ने भी शोक संतप्त परिवारों पर आर्थिक बोझ डालने के बजाय उन्हें सहयोग देने की बात कही।
शिक्षा
MPPSC Exam: सरकारी नौकरियों का खुला पिटारा, साल 2027 में होगी पीएससी की नियमित और विशेष परीक्षाएं
MPPSC Exam: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी को लेकर बड़ी खबर है। MPPSC वर्ष 2027 में नियमित राज्य सेवा परीक्षा के साथ विशेष राज्य सेवा परीक्षा भी आयोजित करने की तैयारी में है। नियमित परीक्षा का विज्ञापन नवंबर 2026 में जारी होने की योजना है, जबकि प्रारंभिक परीक्षा जनवरी 2027 में होगी। वहीं, विशेष परीक्षा की प्रक्रिया मार्च से शुरू होकर दिसंबर 2027 तक पूरी करने का प्रस्ताव है।
रायपुर
Mahadev Betting App Scam: सौरभ चंद्राकर आज रायपुर कोर्ट में पेश, CBI की रिमांड खत्म होते ही ED के शिकंजे में कसने की तैयारी
Mahadev Betting App Scam: आरोपी सौरभ चंद्राकर की आठ दिन की CBI कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद रायपुर की विशेष अदालत में पेशी होनी है। अब ED भी अपने लंबित वारंट के जरिए उससे पूछताछ की तैयारी में है। जानिए इस हाई-प्रोफाइल मामले की पूरी जानकारी।
शिक्षा
AI Mission: सभी 5 संभागों में खुलेंगे AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, डेढ़ लाख कर्मचारियों को मिलेगी ट्रेनिंग
AI Mission: छत्तीसगढ़ सरकार ने डिजिटल सुशासन और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपये के छत्तीसगढ़ राज्य AI मिशन को मंजूरी दी है। इसके तहत रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे। योजना के अंतर्गत 100 AI डेटा लैब बनाई जाएंगी, 300 से अधिक AI स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन मिलेगा और 6 लाख विद्यार्थियों के साथ 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। पांच साल की इस योजना का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाना है।