"मानसून" के लिए 231 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
ग्रामीणों का दर्द : बेघर होने पर मां ने पूछा-कहां ले जाएं बच्चे, मलबे पर बैठकर रोते रहे लोग
राजधानी रायपुर के नकटी गांव में विधायक कॉलोनी निर्माण के लिए प्रशासन ने करीब 80 घरों को ध्वस्त कर दिया। प्रभावित परिवारों का आरोप है कि बारिश के मौसम में बेघर नहीं करने का आश्वासन देने के बावजूद अगले ही दिन बुलडोजर चला दिया गया।
राष्ट्रीय
जिंदगी दांव पर : उफनते नदी-नालों में मौत को मात देकर सफर कर रहे ग्रामीण
खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र में भारी बारिश के बाद कुंदा नदी सहित कई नदी-नाले उफान पर हैं। बाढ़ जैसे हालात के बीच ग्रामीण और स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनते पानी और डूबी पुलियों को पार करने को मजबूर हैं। प्रशासन की चेतावनियों के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।
कोरबा
आकाशीय बिजली का कहर : इमली के पेड़ पर बसे 6 प्रवासी पक्षियों की मौत, गांव में मायूसी
कोरबा जिले के करतला वनमंडल क्षेत्र के ग्राम रामपुर में प्रकृति का एक दर्दनाक रूप देखने को मिला। तेज गरज-चमक और बारिश के दौरान इमली के एक विशाल पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से वहां बसेरा किए हुए छह साइबेरियाई प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई। यह घटना केवल वन्यजीवों की क्षति भर नहीं है, बल्कि उन ग्रामीणों के लिए भी गहरा भावनात्मक आघात है, जो वर्षों से इन विदेशी मेहमान पक्षियों को अपने गांव की खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक मानते आए हैं।
राष्ट्रीय
आफत की बारिश : एमपी-बिहार में बिजली गिरने से 8 मौतें, ऋषिकेश में राफ्टिंग पर लगी रोक
देशभर में मानसून सक्रिय होने से आंधी और भारी बारिश का कहर जारी है। मध्य प्रदेश और बिहार में बिजली गिरने से कुल आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। एमपी में चंपा नदी के उफान में दो युवक बह गए, वहीं उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से एक युवक की जान चली गई।
राष्ट्रीय
जून ने तोड़ा सूखे का रिकॉर्ड : 100 साल में तीसरी बार सबसे कम बारिश, अब जुलाई से राहत की उम्मीद
देश में इस बार जून का महीना पिछले करीब 100 वर्षों के सबसे सूखे जून महीनों में शामिल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य से 42 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रशांत महासागर में सक्रिय एल-नीनो के असर से मानसून की रफ्तार धीमी रही, जिसके कारण कई राज्यों में अपेक्षित वर्षा नहीं हो सकी।
बलरामपुर-रामानुजगंज
पलभर में उजड़ीं खुशियां : नातिन को बचाने दौड़ी नानी भी जहरीले सांप की शिकार, दोनों की मौत
बलरामपुर जिले से ग्राम कोटागहना में शनिवार रात हुई एक दिल को दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। जहरीले सांप के डसने से 8 वर्षीय मासूम बच्ची और उसे बचाने की कोशिश कर रही उसकी नानी की मौत हो गई।मानसून की बारिश जहां किसानों के लिए राहत लेकर आई है
रायपुर
गर्मी से मिलेगी राहत : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 4 दिन भारी बारिश की आशंका
छत्तीसगढ़ में 29 जून से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। कई जिलों के लिए वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले 3 से 4 दिनों में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर सकता है।
रायपुर
बारिश का अलर्ट : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी बारिश, गर्मी और उमस से मिलेगी राहत
छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जून से प्रदेश में बारिश की रफ्तार तेज होगी, जिससे उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। अगले 24–48 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ के शेष इलाकों में भी मानसून के पहुंचने की संभावना है।
रायपुर संभाग
अन्नदाता की बढ़ी चिंता : बारिश का इंतजार, सिंचाई के लिए टैंकरों पर निर्भर हुए किसान
छत्तीसगढ़ के आरंग विकासखंड के ग्राम देवदा में मानसून की धीमी रफ्तार और कम बारिश के कारण किसान जल संकट से जूझ रहे हैं। ग्राम पंचायत द्वारा तालाब का पानी सिंचाई के लिए देने से इनकार किए जाने के बाद किसान किराए के टैंकरों से खेतों की सिंचाई करने को मजबूर हैं। लगातार बढ़ता खर्च किसानों की चिंता बढ़ा रहा है और समय पर बारिश नहीं होने पर खरीफ फसल पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।
महासमुंद
Action : बारिश से पहले बागबाहरा नगर पालिका अलर्ट, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने के निर्देश
बागबाहरा नगर पालिका परिषद ने वर्षा ऋतु से पहले नगर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। समीक्षा बैठक में नाला-नालियों और तालाबों की सफाई, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, पेयजल टंकियों की स्वच्छता तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए
कांग्रेस
बैठक से 23 विधायक गायब : उद्धव ठाकरे का सहयोगियों से तीखा सवाल- क्या हम सचमुच साथ हैं?
महाराष्ट्र मानसून सत्र से पहले महा विकास अघाड़ी (MVA) की बैठक में 60 में से 23 विधायक नदारद रहे। शरद पवार और नाना पटोले जैसे बड़े नेताओं की दूरी से आहत उद्धव ठाकरे ने सहयोगियों से तीखा सवाल किया, "क्या हम सचमुच साथ हैं या सिर्फ दिखावा कर रहे हैं?" सांसदों के पाला बदलने के बाद इस बेरुखी से गठबंधन संकट में है।
मनोरंजन
सब कंट्रोल में है... मेयर साहिबा का दावा अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि गड्ढे में जा गिरा शख्स
मुंबई में मॉनसून की पहली बारिश ने बीएमसी के दावों की पोल खोल दी। दादर के गांधी मार्केट में निरीक्षण के दौरान मेयर ऋतु तावड़े कैमरे के सामने हालात नियंत्रण में होने की बात कह रही थीं, तभी उनके पीछे एक राहगीर पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।