"मानसून" के लिए 231 परिणाम मिले
महासमुंद
गड्ढों में गुम हुआ विकास : 40 साल पुरानी सड़क की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीण बोले— अब सड़क नहीं तो आंदोलन तय
बागबाहरा नगर पालिका क्षेत्र से गुजरने वाली लोक निर्माण विभाग (PWD) की लगभग 40 साल पुरानी सड़क, जो NH-353 को पिथौरा से जोड़ती है, गंभीर बदहाली का शिकार हो चुकी है। सोनदादर, लालपुर, आमगांव, लमकेनी और तिलाईदादर जैसे गांवों को जोड़ने वाला यह मार्ग अब बड़े-बड़े गड्ढों, मिट्टी कटाव, ध्वस्त किनारों और झाड़ियों से भरा हुआ है। सड़क के कई हिस्सों में 4–5 फीट तक गहरे खड्डे बन चुके हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
सेहत
हेल्थ अलर्ट : भीषण गर्मी और उमस के बीच बढ़ा बीमारियों का खतरा, जानें खुद को सुरक्षित रखने के अचूक उपाय
देश के कई हिस्सों में इस समय मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है—एक तरफ भीषण गर्मी और उमस, तो दूसरी तरफ प्री-मानसून बारिश। इस अचानक बदलाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों के अनुसार इस मौसम में सबसे ज्यादा खतरा डिहाइड्रेशन, हीट इंजरी, पेट के संक्रमण (फूड पॉइजनिंग, डायरिया), वायरल फीवर और त्वचा-आंखों के इंफेक्शन का है।
राज्य सरकार
स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण : सीईओ ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार ने सरायपाली एवं बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी, टीकाकरण अभियान, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम और मानसून पूर्व महामारी नियंत्रण की तैयारियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
देश
मौसम का डबल अटैक : 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में हीटवेव भी जारी
देश के 17 राज्यों में 13 जून को आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तेलंगाना, पश्चिमी राजस्थान और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए बिहार, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई क्षेत्रों तक पहुंच चुका है।
रायपुर
बिजली का कहर : कांकेर में बिजली गिरने से उपसरपंच समेत 3 की मौत, प्रदेशभर में अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में अगले 2-3 दिनों में मानसून की एंट्री की संभावना के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कांकेर के अंतागढ़ में मनरेगा कार्य के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। वहीं रायपुर, सरगुजा और कोरबा सहित कई जिलों में बारिश और तेज आंधी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में गरज-चमक, अंधड़ और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
रायपुर
गर्मी से बेहाल : स्कूल खुलने की तारीख पर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित है, खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। राज्य में स्कूल पहले 16 जून से खुलने वाले थे, लेकिन मौसम में सुधार नहीं होने के कारण इस तारीख पर संशय बना हुआ है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने संकेत दिए हैं कि सरकार अगले एक-दो दिनों तक मौसम की स्थिति पर नजर रखेगी और यदि गर्मी में राहत नहीं मिलती, तो स्कूल खोलने की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है।
यात्रा
बढ़ा रोमांच : बार नवापारा बना वाइल्डलाइफ लवर्स की पहली पसंद
छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध Barnawapara Wildlife Sanctuary मानसून के बाद हरियाली से सराबोर हो चुका है और इन दिनों पर्यटकों के लिए वन्यजीव दर्शन का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। 244 वर्ग किलोमीटर में फैले इस अभयारण्य के बफर जोन में तेंदुओं की लगातार साइटिंग होने से पर्यटकों में खासा उत्साह है।
राज्य सरकार
नई क्रांति : दुलदुला में 80 हजार सीड बॉल तैयार, बंजर जमीनों में लौटेगी हरियाली
जशपुर के दुलदुला विकासखंड में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए सीड बॉल निर्माण अभियान शुरू किया गया है। ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों, युवाओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। सीड बॉल मिट्टी, गोबर खाद और स्थानीय बीजों से बनाई जाती हैं, जो बारिश में प्राकृतिक रूप से अंकुरित होकर पौधों में बदल जाती हैं।
बेमेतरा
अनोखा आवेदन : सड़क की जगह हेलीकॉप्टर मांगकर खींचा प्रशासन का ध्यान
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के गाड़ाडीह गांव में सुशासन तिहार शिविर के दौरान एक युवक ने खराब सड़क से परेशान होकर प्रशासन से हेलीकॉप्टर या हवाई जहाज उपलब्ध कराने की मांग कर दी। युवक का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है और बारिश के दिनों में मार्ग पूरी तरह कीचड़ से भर जाता है।
रायपुर
अलर्ट : छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़ में 4 जून से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में गरज-चमक, तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटा) और बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है। पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने की घटनाओं में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दंतेवाड़ा में 12 ग्रामीण घायल हुए हैं।
जगदलपुर (बस्तर)
बस्तर में हाहाकार : जब खेत छोड़ सड़क पर उतरे अन्नदाता, 5 KM रस्सी से ट्रैक्टर खींचकर जताया अनोखा विरोध
खरीफ सीजन की शुरुआत में बस्तर जिले के किसानों को डीजल, खाद और बीज की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। नारायणपाल, आड़ावाल और आसपास के गांवों के सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ बस्तर SDM कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान डीजल खत्म होने से बंद पड़े ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने करीब 5 किलोमीटर तक खींचकर प्रशासन के सामने अपनी परेशानी जाहिर की।
रायपुर
विधायक vs प्रशासनिक अधिकारी : छत्तीसगढ़ में थमा तहसीलों का चक्का, अब नार्को टेस्ट पर अड़ी बात!
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट के मामले ने गंभीर प्रशासनिक और राजनीतिक संकट खड़ा कर दिया है। घटना के बाद क्रॉस FIR दर्ज होने और विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्यभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।