"आरोपी गिरफ्तार" के लिए 496 परिणाम मिले
रायगढ़
कार्रवाई : रायगढ़ लूटकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
रायगढ़ में मोबाइल और नकदी लूट की घटना का कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित राजेश प्रसाद से बड़पारा क्षेत्र में तीन युवकों ने मारपीट कर पत्थर से सिर पर हमला किया और 100 रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर नवीन सोनवानी, चंद्रशेखर राठिया और रोशन वैष्णव को गिरफ्तार किया।
महासमुंद
घटना : ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी राहुल देव कुर्रे (25) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ग्राम बासिन में छिपाया था, जिसे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया। करीब 2 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की रिपोर्ट 14 जून को दर्ज की गई थी।
धमतरी
बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.34 लाख की संपत्ति जब्त
धमतरी सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 137 पौवा देशी शराब, नगदी और दो वाहन सहित कुल ₹1,34,660 की संपत्ति जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में एक आरोपी और दूसरे मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया।
कोरिया
खूनी संघर्ष : रेत विवाद में भाजपा नेता लल्ला सिंह की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में रेत उत्खनन को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मंगलवार देर रात भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी को आरोपियों ने कथित तौर पर टिपर से कई बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया और फिर उसमें आग लगा दी। घटना में लल्ला सिंह की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीन अन्य की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में रेत कारोबार को लेकर भाजपा से जुड़े दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश सामने आई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।
कोरबा
हत्या का खुलासा : बोलेरो से कुचलकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, डकैती कांड से भी जुड़ा खुलासा
कोरबा के मानिकपुर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 6-7 जून 2026 की रात बोलेरो वाहन से कुचलकर चन्द्रमणि रात्रे उर्फ दादू की हत्या की गई थी। जांच में 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और 100 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी राजेन्द्र साहू उर्फ कुनाल साहू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
हत्याकांड : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
पस्ता थाना क्षेत्र के डवरा चौकी इलाके में जमीन विवाद के चलते एक बुजुर्ग की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पारिवारिक रंजिश में भाई और भतीजे ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जांच के बाद पुलिस ने नन्दकेश्वर रवि और संजय कुमार रवि को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। संजय ने धारदार टांगी से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया है।
रायपुर
चोरी का खुलासा : कृष्णा राइस मिल से चुराए गए 108 कट्टा धान समेत चार आरोपी गिरफ्तार
रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा स्थित कृष्णा राइस मिल में हुई धान चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया 108 कट्टा धान और घटना में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन बरामद किए।
अंबिकापुर (सरगुजा)
खूनी संघर्ष : ट्रैक्टर से रौंदकर 60 वर्षीय किसान की हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के पथरई गांव में जमीन विवाद ने रविवार को खूनी रूप ले लिया। लगभग 6.30 एकड़ विवादित भूमि पर कब्जे और जुताई को लेकर दो पक्षों में पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते 60 वर्षीय किसान होसराम पैकरा की दूसरे पक्ष के 7–8 लोगों ने डंडों से बेरहमी से पिटाई करने के बाद ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या कर दी।
रायगढ़
अपराध : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवती को छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार
धमकी और गिरफ्तारी: सच सामने आने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पूंजीपथरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसे कोर्ट के आदेश के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
रायगढ़
कार्रवाई : घर में घुसकर मारपीट व 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ के आशीर्वाद पूरम कॉलोनी निवासी कमलेश सिंह (52) कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण वे कुडेकेला निवासी एक व्यक्ति के करीब 7 लाख रुपये का भुगतान पिछले तीन वर्षों से नहीं कर पाए थे। इसी लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ता गया और मामला गंभीर अपराध में बदल गया।
दुर्ग
पुलिस का शिकंजा : होटल में छापा, दो आरोपी गिरफ्तार, 1.25 लाख का सामान जब्त
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग एप के जरिए सट्टा संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खम्हरिया स्थित एक होटल में छापेमारी की। स्मृतिनगर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से मोबाइल, टैबलेट और नकदी समेत करीब 1.25 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई है।
दुर्ग
चोरी का खुलासा : कलश मंदिर के पास चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
धमधा क्षेत्र में कलश मंदिर के पास खड़ी चाबी लगी मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। त्वरित जांच के बाद आरोपी अजेन्द्र मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी गई हीरो डिलक्स बाइक भी बरामद कर ली गई है।