"नाबालिग" के लिए 274 परिणाम मिले
धमतरी
Dhamtari crime news: नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, दो युवक गिरफ्तार
Dhamtari crime news: जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में एक महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मेघा पुल के पास स्थित एक नर्सरी क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Crime News: पैसे के विवाद में पटवारी पर लोहे की रॉड से हमला, घटना का वीडियो वायरल
Crime News: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दानिकुंडी में पटवारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने कार्यालय में घुसकर पटवारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पटवारी के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रायपुर संभाग
Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस
Rajiv Lochan Temple में दर्शन के दौरान महिला श्रद्धालु के गले से करीब 30 हजार रुपये का सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
रायपुर संभाग
Newborn Baby Found : मंदिर परिसर में मिला नवजात शिशु, स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित
Newborn Baby Found: मंदिर हसौद के मोनेट मार्ग स्थित मंदिर परिसर में एक नवजात शिशु मिला। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसकी देखभाल की जा रही है। पुलिस बच्चे के माता-पिता और परिजनों की तलाश कर रही है।
राष्ट्रीय
राजधानी में खाकी बेखौफ बदमाशों के निशाने पर, दिल्ली के मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर ईंट-डंडों से हमला, आंखों में झोंकी मिर्च
उत्तरी दिल्ली के मुकुंदपुर में बिना दस्तावेज वाली बाइक जब्त करने से नाराज लोगों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर ईंट-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लेकर फरार मुख्य आरोपी सुनील और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी आरोपी गिरफ्तार
कमला नगर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 42 वर्षीय पड़ोसी कई महीनों से बच्ची का शोषण कर रहा था। घटना के दौरान बच्ची का भाई मौके पर पहुंचा और उसे आरोपी के चंगुल से बचाया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश
नवा रायपुर की ब्लू वॉटर खदान में लगातार हो रहे हादसों के बाद प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने जा रहा है। खदान के चारों ओर फेंसिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने की तैयारी है। यहां 2017 से अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि आदिल खान की तलाश जारी है।
राज्य सरकार
सुकमा में 16 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया, प्रशासन ने सुरक्षित संरक्षण में लिया
सुकमा जिले के तोंगपाल क्षेत्र में प्रशासन की तत्परता से 16 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया गया। सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। बालिका की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे सुकमा लाया गया और बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रक्रिया पूरी होने तक सखी सेंटर में सुरक्षित आश्रय दिया गया।
रायपुर
रेलवे ट्रैक पर मिली लाश के पीछे का सच, जुए की हार-जीत में गई जान, हत्या को ऐसे दिया हादसे का रूप
रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में रेलवे ट्रैक पर मिले 19 वर्षीय प्रीतम साहू के शव के मामले में हत्या की आशंका सामने आई है। पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जांच में जुए के पैसों को लेकर विवाद और चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है।
रायपुर संभाग
स्वतंत्रता दिवस पर सेंध लेक में हुड़दंग पड़ा भारी, पुलिस ने जब्त की बाइकें
रायपुर के सेंध लेक पर स्वतंत्रता दिवस के दौरान स्टंटबाजी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मंदिर हसौद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन जब्त किए और नो-पार्किंग में खड़े 59 वाहनों के ई-चालान काटे। नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई।
महासमुंद
झलप में आबकारी टीम पर हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
झलप शराब भट्टी के पास अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम से धक्का-मुक्की और जब्त शराब लेकर फरार होने के मामले में पटेवा पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
रायपुर
शर्मनाक घटना : महिला को शराब पिलाकर गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने पहले महिला को शराब पिलाई और फिर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।