"कार्रवाई" के लिए 2859 परिणाम मिले
धमतरी
खेल : सिहावा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा गिरोह का किया पर्दाफाश
सिहावा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही एक कार में 18.626 किलो गांजा बरामद किया गया और कार, तीन मोबाइल फोन सहित करीब ₹14 लाख की संपत्ति जब्त की गई। तीन आरोपी — दो पुरुष और एक महिला — गिरफ्तार किए गए।
दुर्ग
हादसा : पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत, हाथ में मिली कोल्ड ड्रिंक बोतल
दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक आयुष मार्कंडेय की 50 फीट गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह गुरुवार शाम घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह SDRF टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर उसका शव बरामद किया।
कारोबार
डीजल बिक्री पर बड़ा बदलाव : अब 200 लीटर की सीमा, थोक खरीद पर सख्ती लागू
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल वितरण को नियंत्रित करने के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। अब रिटेल पंपों से कॉमर्शियल और औद्योगिक इकाइयां ईंधन नहीं खरीद सकेंगी। आम ग्राहकों के लिए एक दिन में अधिकतम 200 लीटर डीजल खरीदने की सीमा तय की गई है और इसके पुनः विक्रय पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
रायगढ़
35 लाख की ठगी : रायगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के आरोपी को दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजा
रायगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए एक विवाहित महिला को फंसाकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लगभग 35 लाख रुपये की आर्थिक ठगी करने के मामले में आरोपी अनिल ईजारदार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से संपर्क बढ़ाकर महिला का विश्वास जीता और बाद में निजी तस्वीरें-वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर लंबे समय तक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
महासमुंद
पेयजल व्यवस्था फेल : महिलाओं ने नगर पंचायत घेराव की दी चेतावनी
भीषण गर्मी के बीच पिथौरा नगर के वार्ड 1, 2 और 3 में गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने SDM कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की। महिलाओं ने नगर पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन कर नगर पंचायत कार्यालय का घेराव करेंगी।
सूरजपुर
चिटफंड घोटाले पर शिकंजा : पीएसीएल के दो डायरेक्टर गिरफ्तार, 8 आरोपी सलाखों के पीछे
सूरजपुर पुलिस ने चिटफंड धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएसीएल कंपनी के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने निवेशकों को पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की थी। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाकर पूछताछ की गई। इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस आगे की जांच में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
राष्ट्रीय
भारतीय सेना : मिले 106 स्वदेशी पीसकीपर कामिकेज ड्रोन, 180 किमी दूर तक करेंगे सटीक हमला
भारतीय सेना को 106 स्वदेशी पीसकीपर कामिकेज ड्रोन मिले हैं। 180 किलोमीटर की रेंज और 450 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले ये ड्रोन दुश्मन के कमांड सेंटर, रडार, हथियार भंडार और अन्य महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर सटीक हमला करने में सक्षम हैं।
राष्ट्रीय
साजिश नाकाम : लूट की योजना बना रहे 5 आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद
सागर जिले के बीना में पुलिस ने ‘प्रोजेक्ट चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। खुरई रोड स्थित बैंक के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
राष्ट्रीय
वारदात : रंगदारी विवाद में 5 युवकों का अपहरण, बीहड़ में बेरहमी से पिटाई
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में रंगदारी के विवाद को लेकर पांच युवकों के अपहरण और बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आठ बदमाशों ने एक लाख रुपये की मांग को लेकर युवकों को अगवा कर बीहड़ में ले जाकर अमानवीय तरीके से पीटा और उन पर बाइक चोरी का झूठा कबूलनामा देने का दबाव बनाया।
बलरामपुर-रामानुजगंज
बड़ा वार : बलरामपुर पुलिस ने 1941 किलो गांजा और अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा
बलरामपुर पुलिस ने उड़ीसा से उत्तर प्रदेश की ओर ले जाई जा रही लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की 1,941 किलो गांजे की अंतरराज्यीय खेप को पकड़ लिया। कार्रवाई में दो तस्कर—लोकेश शर्मा और आशिष अंसारी—को गिरफ्तार किया गया। ट्रक में 62 पैकेटों में नशा छिपाया गया था।
जांजगीर-चांपा
सभा विवाद : धर्मांतरण के आरोप, हिंदू संगठनों का हंगामा, दो गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के उदयबंद गांव में एक घर के अंदर आयोजित चंगाई सभा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि सभा में लोगों को “चमत्कारी पानी” पिलाकर बीमारियों के ठीक होने का दावा किया जा रहा था और ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था।
गरियाबंद
सनसनी : पति–पत्नी की हत्या कर श्मशान घाट में दफनाया, पुरानी रंजिश में वारदात, तीन गिरफ्तार
गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के गरीबा गांव में पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने वारदात के बाद दोनों शवों को छिपाने के लिए गांव के श्मशान घाट में दफना दिया। अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को संदेह होने पर मामला सामने आया और पुलिस ने खुदाई कर शव बरामद किए।