"तकनीक" के लिए 1463 परिणाम मिले
दुर्ग
Durg Crime News: चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले 2 नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी
Durg Crime News: अमलेश्वर थाना क्षेत्र में महिला को चाकू दिखाकर मंगलसूत्र लूटने वाले दो नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने रायपुर के भाठागांव से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने के गहने, मोबाइल, बाइक और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों राहगीरों को निशाना बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
महासमुंद
Mahasamund Medical College: सरकारी अस्पताल में एक्स-रे सुविधा अधूरी, फिल्म के लिए भटक रहे मरीज
Mahasamund Medical College: सह जिला अस्पताल में करीब एक महीने से एक्स-रे फिल्म का स्टॉक खत्म है। जांच जारी है, लेकिन मरीजों को मूल फिल्म नहीं मिल रही और उन्हें मोबाइल से फोटो लेकर इलाज कराना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन सीजीएमएससी से सप्लाई का इंतजार कर रहा है।
शिक्षा
National Skill Training Institute: नवा रायपुर में ₹200 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, हर साल 4,000 युवाओं को मिलेगा रोज़गार
National Skill Training Institute: छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया है। नवा रायपुर के तेंदुवा गांव में ₹200 करोड़ की लागत से नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NSTI) बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 10 एकड़ जमीन नि:शुल्क आवंटित की है। संस्थान में हर साल करीब 4000 युवाओं को लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म कोर्स के जरिए आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
केंद्र सरकार
PM Matsya Sampada Yojana: तालाब से तरक्की तक का सफर, महासमुंद के किसानों ने मछली पालन से बदली अपनी किस्मत
PM Matsya Sampada Yojana: महासमुंद जिले के किसानों को पारंपरिक धान खेती के साथ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से आय के नए अवसर मिल रहे हैं। जिले के करीब 150 किसान मछली पालन, हैचरी और पाउंड लाइनर जैसी आधुनिक तकनीकों से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। बिरकोनी के दिनेश चंद्राकर और बकमा के हिमांशु चंद्राकर जैसे किसानों ने सरकारी अनुदान का लाभ लेकर मछली पालन को सफल व्यवसाय में बदल दिया है।
रक्षा
US Defense Industry: हथियारों की कमी से निपटने के लिए अमेरिका की नई रणनीति, उत्पादन और सॉफ्टवेयर पर जोर
US Defense Industry: अमेरिकी वायु सेना हथियारों के भंडार को मजबूत करने के साथ भविष्य के युद्धों के लिए सही हथियार मिश्रण और तेज उत्पादन क्षमता पर ध्यान दे रही है। अधिकारियों ने सॉफ्टवेयर विकास, आपूर्ति श्रृंखला और परीक्षण प्रक्रिया में सुधार को जरूरी बताया।
राज्य सरकार
Chakradhar Samaroh: महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को समर्पित समारोह का राज्यपाल ने किया शुभारंभ
Chakradhar Samaroh: रायगढ़ में 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका ने किया। उन्होंने कहा कि यह समारोह महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। 10 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश-प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाएं भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी।
शिक्षा
IIT Recruitment 2026: नॉन-टीचिंग स्टाफ के 13 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख
IIT Recruitment 2026: नॉन-टीचिंग स्टाफ के 13 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में ग्रुप A, B और C के विभिन्न पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शेयर बाजार
Lenskart: शेयर बाजार में लेंसकार्ट का शानदार प्रदर्शन, लिस्टिंग से अब तक 70% की तेजी
Lenskart: मोतीलाल ओसवाल ने लेंसकार्ट सॉल्यूशंस पर खरीदारी की सलाह दी है। कंपनी का शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
राज्य सरकार
Gholeng Handloom: हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर जशपुर, घोलेंग में तैयार हो रही रोजगार की नई कहानी
Gholeng Handloom: जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़कर महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। आजीविका परिसर में हैंडलूम और टेक्सटाइल से जुड़े कौशल सिखाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय हुनर को नई पहचान मिलने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में पहल हो रही है।
राज्य सरकार
NDPS Act Chhattisgarh: नशे के कारोबार पर सख्त सरकार, विजय शर्मा ने पुलिस को दिए नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
NDPS Act Chhattisgarh: कवर्धा में आयोजित राजनांदगांव रेंज स्तरीय NDPS एक्ट कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को खत्म करने, मजबूत विवेचना और तकनीकी साक्ष्यों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई और दोषसिद्धि बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
राज्य सरकार
Teacher Samman Ceremony: बेमेतरा में शिक्षकों का गौरव सम्मान, CM साय ने कहा- गुरु ही बनाते हैं नई पीढ़ी का भविष्य
Teacher Samman Ceremony: बेमेतरा में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 81 सेवानिवृत्त शिक्षकों और 42 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बेमेतरा के विकास के लिए गौरव पथ और विद्युत सब-स्टेशन जैसी योजनाओं की घोषणा भी की।
बिलासपुर
Raipur Korba Passenger Train: तीज पर यात्रियों को राहत, 14 सितंबर को रद्द हुई पैसेंजर ट्रेन फिर बहाल
Raipur Korba Passenger Train: तीज पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 14 सितंबर को रद्द की गई 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन का संचालन फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। ट्रेन अपने तय समय पर चलेगी।