"युवा" के लिए 1110 परिणाम मिले
रायपुर
CGPSC ADPO Exam: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खबर, 46 पदों के लिए आयोजित होगी भर्ती प्रक्रिया
CGPSC ADPO Exam: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2026 की तारीख जारी कर दी है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा। कुल 46 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 8 सितंबर 2026 से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा प्रदेश के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
शिक्षा
Raipur Industrial Fair 2026: आज से उद्योगों का महाकुंभ, युवाओं को नौकरी और बिजनेस का मिलेगा मौका
Raipur Industrial Fair 2026: छत्तीसगढ़ के रायपुर में 18 से 20 सितंबर तक 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 आयोजित हो रहा है। मेले में युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैंप, स्टार्टअप आइडिया के लिए निवेश और नई तकनीकों की प्रदर्शनी खास आकर्षण होंगी।
स्टार्टअप
Skill Training Center: कम निवेश में शुरू करें स्किल ट्रेनिंग का बिजनेस, युवाओं को दें रोजगार की नई राह
Skill Training Center:आज के समय में युवाओं के बीच स्किल डेवलपमेंट (Skill Development) की मांग तेजी से बढ़ रही है। नौकरी के साथ-साथ लोग ऐसे कोर्स की तलाश कर रहे हैं, जिनसे उन्हें कम समय में रोजगार या अपना काम शुरू करने का मौका मिल सके। ऐसे में Skill Training Center एक ऐसा बिजनेस आइडिया है, जिसे कम बजट में शुरू कर अच्छी कमाई की जा सकती है।
शिक्षा
National Skill Training Institute: नवा रायपुर में ₹200 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, हर साल 4,000 युवाओं को मिलेगा रोज़गार
National Skill Training Institute: छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया है। नवा रायपुर के तेंदुवा गांव में ₹200 करोड़ की लागत से नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NSTI) बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 10 एकड़ जमीन नि:शुल्क आवंटित की है। संस्थान में हर साल करीब 4000 युवाओं को लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म कोर्स के जरिए आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
राज्य सरकार
IGKV Raipur: कृषि कौशल से जुड़ेगा ग्रामीण युवा और किसान, IGKV में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
IGKV Raipur: रायपुर में कृषि कौशल परिषद, भारत के सहयोग से प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के तहत प्रदेश के 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रतिनिधियों को मास्टर प्रशिक्षक के रूप में तैयार किया जा रहा है। प्रमाणित प्रशिक्षक आगे ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और किसानों को मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, जैविक खेती, बीज उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट, कृषि यंत्रीकरण सहित विभिन्न रोजगारपरक क्षेत्रों में प्रशिक्षण देंगे।
राज्य सरकार
Narayanpur PSC Coaching: आदिवासी अंचल के युवाओं के सपनों को पंख, DMFT से निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग शुरू
Narayanpur PSC Coaching: आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए निःशुल्क PSC एवं व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर की शुरुआत की गई है। DMFT निधि से संचालित इस केंद्र में पहले बैच के लिए 50 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिन्हें आवास, भोजन और विशेषज्ञों से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का अवसर मिलेगा।
राज्य सरकार
Mahasamund Job Fair: युवाओं के लिए नौकरी का मौका 200 पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Mahasamund Job Fair: महासमुंद में 24 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित होगा। मेले में 200 पदों पर निजी कंपनियों द्वारा भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज लेकर शामिल होना होगा।
राज्य सरकार
Nasha Mukt Bharat Abhiyan: रायपुर विश्वविद्यालय में राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं काे नशे से दूर रहने की अपील की
Nasha Mukt Bharat Abhiyan: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान का समापन हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं से नशे से दूर रहकर अनुशासन, सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की अपील की।
स्टार्टअप
Low investment, high profit : ये स्टार्टअप आइडिया युवाओं के लिए बन रहे कमाई का नया रास्ता
Low investment, high profit: बिजली की बढ़ती खपत और पर्यावरण को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच सोलर एनर्जी का कारोबार तेजी से विस्तार कर रहा है। आज घरों से लेकर खेतों, दुकानों और उद्योगों तक लोग बिजली खर्च कम करने के लिए सोलर सिस्टम अपना रहे हैं। ऐसे में कम पूंजी के साथ सोलर सर्विस से जुड़ा स्टार्टअप शुरू कर युवा अच्छा बिजनेस खड़ा कर सकते हैं।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Cabinet Decisions: युवाओं के लिए 500 करोड़ का स्टार्टअप मिशन, NSTI और निर्यात नीति को मंजूरी
Chhattisgarh Cabinet Decisions: मंत्रिपरिषद ने प्रदेश में रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन को मंजूरी दी गई है, जिसके लिए अगले पांच वर्षों में ₹500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके तहत 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
राज्य सरकार
Dhamtari Tourism : पर्यटन को बढ़ावा देने धमतरी में जुटे डिजिटल क्रिएटर्स, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
Dhamtari Tourism में मॉनसून क्रिएटर मीट-अप 2026 आयोजित किया गया, जिसमें सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने जिले की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत को डिजिटल माध्यम से वैश्विक पहचान दिलाने पर चर्चा की।
शिक्षा
SSC CHSL Recruitment: 12वीं पास युवाओं के लिए 2536 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
SSC CHSL Recruitment: 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 2536 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें LDC, JSA और DEO पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में की जाएगी।