"रायपुर" के लिए 1624 परिणाम मिले
महासमुंद
Road Accident: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने युवक को कुचला, इलाज के दौरान रायपुर में मौत
Road Accident: महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र में एनएच-53 पर झलप हाई स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय कार्तिक खड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रायपुर के डी.के.एस. सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज के दौरान 3 अगस्त 2026 को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर संभाग
Arang News: नया रायपुर को मिला नया संगीत महाविद्यालय, कल होगा उद्घाटन और दीक्षारंभ समारोह
Arang News: नया रायपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू हुए शासकीय नवीन संगीत महाविद्यालय का उद्घाटन एवं दीक्षारंभ समारोह 9 अक्टूबर को आयोजित होगा। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: रायपुर में सेवा के रंग, राष्ट्र के संग समारोह, CM साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Vishnu Deo Sai: रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में सेवा के रंग, राष्ट्र के संग समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उनके सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के योगदान को रेखांकित किया।
रायपुर
Raipur Traffic Police: पुराने कैमरे ठप, भुगतान के बाद भी मरम्मत अधर में, रायपुर की बदहाल आईटीएमएस व्यवस्था के बीच नए कैमरों की तैयारी
Raipur Traffic Police: ट्रैफिक और सुरक्षा निगरानी के लिए लगाया गया ITMS सिस्टम बदहाल है। शहर में 112 कैमरे बंद हैं, जबकि एजेंसी को करोड़ों रुपये का भुगतान किया जा चुका है। पुराने कैमरों की मरम्मत के बीच 11 नए चौराहों पर 100 से अधिक कैमरे लगाने का प्रस्ताव भी तैयार है।
रायपुर संभाग
Chhattisgarh Farmers Protest: नवा रायपुर में फिर गरमाएगा किसान आंदोलन, 8 अक्टूबर को महापंचायत
Chhattisgarh Farmers Protest: नवा रायपुर के प्रभावित किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क में किसान महापंचायत करेंगे। बैठक में बसाहट पट्टा, सड़क, आवास, तालाब, चरागाह और अन्य मुद्दों पर चर्चा के साथ आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी।
रायपुर
Raipur Kidnapping Case: 12 घंटे में सुलझा अपहरण का मामला, रायपुर पुलिस ने यूपी से 3 को हिरासत में लिया
Raipur Kidnapping Case: खमतराई थाना क्षेत्र से प्रतीक राय के लापता होने की सूचना पर रायपुर पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। CCTV, तकनीकी निगरानी और वाहन ट्रैकिंग के जरिए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका और तीन लोगों को हिरासत में लिया।
शिक्षा
Raipur Akshara Reading Zone: तेलीबांधा की हवाओं में अब घुली किताबों की महक, अक्षरा बना रायपुरवासियों का नया ठिकाना
Raipur Akshara Reading Zone: रायपुर के तेलीबांधा स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन ने ‘अक्षरा’ स्टडी और रीडिंग जोन शुरू किया है। 19 सितंबर से आम लोगों के लिए खुले इस निश्शुल्क रीडिंग जोन में 3,000 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं। सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुलने वाले ‘अक्षरा’ में रोजाना 150 से ज्यादा पाठक पहुंच रहे हैं। यहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से लेकर साहित्य, सामान्य ज्ञान और स्कूली-कॉलेज की पढ़ाई से जुड़ी किताबें मौजूद हैं।
राज्य सरकार
Nasha Mukt Bharat: राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर में पदयात्रा में लिया हिस्सा
Nasha Mukt Bharat: गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्त भारत के संदेश के साथ पदयात्रा आयोजित की गई। राज्यपाल रमेन डेका समेत जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों ने इसमें शामिल होकर नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
रायपुर
Chhattisgarh Weather: मानसून की रवानगी शुरू, 48 घंटों में विदाई के आसार, रायपुर में चढ़ने लगा पारा
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर जल्द शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में राज्य के कई हिस्सों से मानसून पीछे हट सकता है। बारिश थमने के साथ रायपुर समेत कई इलाकों में तापमान बढ़ रहा है।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Yatra: वडनगर से रायपुर पहुंचे बाइक राइडर्स का CM साय ने किया स्वागत, युवाओं को दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
Seva Sankalp Yatra: रायपुर में आयोजित सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात और बस्तर से पहुंचे बाइक राइडर्स का स्वागत किया। उन्होंने युवाओं को सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।
रायपुर
Agriculture Scheme Chhattisgarh: रायपुर में कृषि विकास को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र ने जारी किए 182 करोड़
Agriculture Scheme Chhattisgarh: केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में कृषि विकास को गति देने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषि उन्नति योजना के तहत 181.99 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की है। नई दिल्ली में आयोजित कृषि मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी। इस राशि से राज्य में कृषि ढांचे को मजबूत करने, आधुनिक तकनीकों के विस्तार और किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।
शिक्षा
CG Naukri: रायपुर में लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8,720 पदों पर भर्ती का मौका
CG Naukri: युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इस मेले में 10वीं पास से लेकर MBA, MCA और इंजीनियरिंग डिग्री धारक युवा आवेदन कर सकेंगे। कई बड़ी कंपनियां तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।