"रेलवे सुरक्षा" के लिए 26 परिणाम मिले
रायपुर
दुर्ग स्टेशन हादसा : चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरकर एरिया मैनेजर की मौत
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चलती सुपरफास्ट ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान 58 वर्षीय ओरिएंटल इंश्योरेंस के एरिया मैनेजर संदीप कुमार सिन्हा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गए। हादसे में उनका पैर कट गया और अत्यधिक रक्तस्राव से उनकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने की अपील दोहराई।
रायपुर
बवाल : चलती ट्रेन में चोरी, यात्री ने पकड़ लिया तो गेट से लटका रहा चोर, फिर लगा दी छलांग
आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी की कोशिश के दौरान एक चोर यात्री का सामान लेकर भागने लगा। पकड़ से बचने के लिए वह ट्रेन के गेट से बाहर लटक गया और मार पड़ने पर चलती ट्रेन से नीचे कूद गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है, जबकि मारपीट करने वाले यात्री के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
राष्ट्रीय
रेलवे दुर्घटना मुआवजा : टिकट न मिलने पर भी देना होगा 8 लाख हर्जाना, सुप्रीम कोर्ट का आदेश
सर्वोच्च न्यायालय ने रेलवे दुर्घटना मुआवजा नियम पर बड़ा फैसला दिया है। टिकट गुम होने पर भी पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपए मिलेंगे।
बिलासपुर
खुलासा : ट्रैक पर JCB बकेट रखकर कराई मालगाड़ी डिरेल, 10 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के करगी रोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के तीन वैगन डिरेल होने के मामले में आरपीएफ ने 10 घंटे के भीतर खुलासा कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि हादसा तकनीकी खराबी से नहीं, बल्कि रेलवे ट्रैक पर रखे जेसीबी मशीन के भारी बकेट से हुआ था। मुख्य आरोपी निजी ठेकेदार पवन नायक अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
राजनांदगांव
RPF का साहस : चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से गिरते यात्री की बचाई जान
राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर RPF जवान राजेंद्र रायकवार की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। चलती ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान फिसले 52 वर्षीय यात्री को जवान ने समय रहते खींचकर सुरक्षित बचा लिया। यात्री ने RPF की तत्परता के लिए आभार जताया।
रायपुर
सुरक्षा में बड़ी चूक : प्लेटफॉर्म पार कर रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई कार
रायपुर रेलवे स्टेशन पर एक इनोवा कार के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पार कर रेलवे ट्रैक तक पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद RPF ने चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस घटना ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन की एंट्री को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राष्ट्रीय
खूनी बवाल : जनरल कोच में चढ़ने के विवाद में गई युवक की जान
दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर योग एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ने को लेकर यात्रियों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। मारपीट में पंकज धामा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शिक्षा
री-एग्जाम : पेपर लीक के बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा, मध्य प्रदेश में सुरक्षा सख्त, परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
पेपर लीक के बाद 21 जून को होने वाली NEET-UG पुनर्परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर CCTV, जैमर और टू-टियर सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। भोपाल में 13,774 छात्र परीक्षा देंगे, जबकि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच 17 कोच वाली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
रेल हादसा : उदयपुर इंटरसिटी में आग की अफवाह से मची भगदड़, दूसरी पटरी से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 की मौत
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच रविवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई और कई लोग चलती ट्रेन से नीचे कूद गए। दुर्भाग्य से दूसरी पटरी से तेज रफ्तार में आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं।
रायगढ़
कार्रवाई : हीराकुड एक्सप्रेस से मिला 10 किलो गांजा
रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने हीराकुड एक्सप्रेस के एम-1 कोच के शौचालय की फॉल्स सीलिंग से 10 किलो गांजा बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई में करीब 5 लाख रुपये मूल्य की नशे की खेप जब्त की गई। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जबकि ओडिशा सहित कई रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
मनोरंजन
बुजुर्ग की मदद : जनरल कोच में RPF जवान की इंसानियत की मिसाल, वीडियो वायरल
भारतीय रेलवे के जनरल कोच में एक बुजुर्ग यात्री की तबीयत खराब होने पर भीड़ में मौजूद यात्रियों ने कोई मदद नहीं की। इसी दौरान एक रेलवे सुरक्षा बल (RPF/GRP) के जवान ने मानवीयता दिखाते हुए बिना सख्ती के यात्रियों को समझाया और संवेदनशील संदेश दिया कि दूसरों के साथ जैसा व्यवहार करेंगे, वैसा ही फल आगे चलकर अपने परिवार को भी मिल सकता है।
मनोरंजन
Viral Video : यात्रियों को परोसे जाने थे ये समोसे, ट्रेन के गेट पर दिखा चौंकाने वाला नजारा
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ट्रेन के गेट के पास गंदे फर्श पर खुले में रखे समोसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों ने रेलवे की फूड हाइजीन व्यवस्था पर सवाल उठाए। मामले के तूल पकड़ने के बाद Indian Railways ने जांच कर स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कोई अधिकृत वेंडर नहीं था, बल्कि अवैध रूप से ट्रेन में घुसकर सामान बेच रहा था।