"लापता" के लिए 140 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Nepal Flood Tragedy: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सैकड़ों की मौत और कई विदेशी लापता
Nepal Flood Tragedy: नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ से नेपाल में मृतकों की संख्या 469 पहुंच गई है, जबकि नेपाल और तिब्बत में 1,400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में करीब 290 भारतीय भी शामिल हैं। भारत ने 84 नागरिकों को सुरक्षित निकालते हुए नेपाल को राहत सामग्री भेजी है।
धमतरी
धमतरी में रहस्यमयी तरीके से 6 लोग लापता, ज्यादातर महिलाएं तलाश में जुटी पुलिस
धमतरी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आधा दर्जन लोगों के रहस्यमय तरीके से लापता होने की घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। सभी मामलों की गुमशुदगी रिपोर्ट संबंधित थानों में दर्ज कराई गई है। लापता लोगों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं, जिससे मामला अधिक गंभीर और उलझा हुआ नजर आ रहा है।
राष्ट्रीय
14 वर्षीय छात्रा के लापता होने से हड़कंप, CCTV में युवक के साथ दिखी
14 वर्षीय छात्रा मानवी के स्कूल जाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि CCTV फुटेज में एक युवक उसे एक्टिवा पर ले जाता दिखाई दे रहा है। परिवार ने पुलिस को फुटेज समेत शिकायत दी है, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है।
कोरबा
बांगो डैम में छलांग लगाने वाला युवक 48 घंटे बाद भी लापता, NDRF ने संभाला मोर्चा
बांगो डैम में दोस्तों के साथ शर्त लगाकर छलांग लगाने वाला 24 वर्षीय रंजीत यादव 48 घंटे बाद भी लापता है। पुलिस, नगर सेना और NDRF की टीम तलाश में जुटी है। वहीं, बांध का जलस्तर 94% पहुंचने पर 9 गेट खोले गए हैं और नदी किनारे के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
रायपुर
बंद रेस्टोरेंट, टूटी खिड़की और लापता युवक... बाहर से लगा था ताला, फिर अंदर से कैसे गायब हुआ अनिरुद्ध?
रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित बालाजी राजस्थानी रेस्टोरेंट से 30 वर्षीय अनिरूद्ध सराफ रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। रात में रेस्टोरेंट को बाहर से ताला लगाकर बंद किया गया था और अनिरूद्ध अंदर सो रहा था। सुबह रेस्टोरेंट खोलने पर वह गायब मिला, जबकि एक खिड़की टूटी हुई थी। युवक का मोबाइल भी लगातार बंद बता रहा है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में भीषण हादसा, 7 मजदूरों की मौत, 6 अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा घुसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। 22 लोगों को बाहर निकाला गया है, जबकि 6 लापता मजदूरों की तलाश जारी है।
रायपुर
असम में ड्यूटी के बाद लापता BSF जवान की मौत, गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
असम में तैनात बीएसएफ जवान कमलेश केरकेट्टा की मौत हो गई। नाइट ड्यूटी के बाद कैंप से लापता हुए जवान का शव करीब एक किलोमीटर दूर मिला। गृह ग्राम कपाटबहरी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
महासमुंद
डेम में नहाने गए दो बच्चे डूबे, एक को बचाया गया, 15 वर्षीय किशोर अब भी लापता
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा सामने आया है। कौड़िया-पीलवापली डेम में नहाने गए दो बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे में एक बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 15 वर्षीय रितिक ठाकुर अब भी लापता है। घटना के बाद से इलाके में चिंता का माहौल है।
धमतरी
बाढ़ में लापता घोटगांव के युवक का मिला शव, एक छात्र समेत दो लोगों की तलाश जारी
बाढ़ के दौरान साहनीखार एनीकट में बह गए घोटगांव निवासी गुलाब पहरिया का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कई दिनों की तलाश के बाद शव निकाला। वहीं, सिरसिदा गांव के लापता चौथी कक्षा के छात्र की तलाश अभी भी जारी है।
बिलासपुर
सनसनी : बलौदाबाजार के ट्रैफिक एसआई की पत्नी का शव शिवनाथ नदी में मिला, तीन दिन से थीं लापता
बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ एसआई की पत्नी प्रीति जॉन का शव बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी से बरामद हुआ है। वह पिछले तीन दिनों से लापता थीं और उनकी स्कूटी पहले लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल फोन मिलने का इंतजार है।
राष्ट्रीय
हत्या की आशंका : बहू से विवाद के बाद लापता हुए बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
दीपनगर थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय जीतन महतो का शव घर से 500 मीटर दूर नाले के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने बहू से चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर एफएसएल की मदद से जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
नवविवाहिता गायब : फोटो स्टूडियो में मेकअप करने गई दुल्हन रहस्यमयी ढंग से हुई लापता
मध्य प्रदेश के जबलपुर में शादी के कुछ दिन बाद एक नवविवाहिता रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। दूल्हे के अनुसार, फोटो स्टूडियो में मेकअप कराने की बात कहकर निकली दुल्हन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर गोसलपुर और बरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।