"सड़क हादसे" के लिए 141 परिणाम मिले
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
सड़क हादसे से आत्महत्या तक : मर्सिडीज से टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर ने दी जान, 8 वीडियो में सुनाई दर्दभरी दास्तां
दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय ट्रक ड्राइवर ताम्रध्वज साहू ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर 8 वीडियो पोस्ट कर मारपीट और जान से मारने की धमकी मिलने के आरोप लगाए। युवक ने दावा किया कि मर्सिडीज कार से हुई दुर्घटना के बाद उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। वीडियो पोस्ट करने के कुछ समय बाद उसका शव बंजारी घाट के पास एक पेड़ से लटका मिला।
मनोरंजन
टॉलीवुड एक्टर : भरत कांत की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, कैमरामैन भी नहीं बचे; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
तेलुगू अभिनेता और यूट्यूबर भारत कान्त हैदराबाद के आउटर रिंग रोड (ORR) पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके साथ मौजूद कैमरामैन त्रिलोक की भी जान चली गई। दोनों ने नेल्लोर से हैदराबाद लौटते समय एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद फिल्म और सोशल मीडिया जगत में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
छत्तीसगढ़
रफ्तार का कहर : कोंडागांव, सूरजपुर और जगदलपुर में तीन सड़क हादसे, 2 की मौत और 12 घायल
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव, सूरजपुर और जगदलपुर में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं हुईं। कोंडागांव में 2 लोगों की मौत और 3 घायल हुए, सूरजपुर में बस-ट्रक टक्कर से करीब 12 लोग घायल हुए जिनमें 4 गंभीर हैं, जबकि जगदलपुर में ट्रक पलटने से 3 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस जांच कर रही है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
अंबिकापुर : सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत के बाद हाईवे पर हंगामा, लोग टायर जलाकर प्रदर्शन
अंबिकापुर के भिट्ठी कला गांव में बीती रात स्कॉर्पियो वाहन ने तीन महिलाओं को कुचल दिया, जिससे राम बाई, श्यामपति सहित तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आज दोपहर नेशनल हाईवे 130 को टायर और पत्थर डालकर जाम कर दिया। लोगों ने मृतक परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजा और हाईवे में ब्रेकर्स लगाने की मांग की। प्रशासन ने 25,000 रुपये की प्राथमिक सहायता दी, लेकिन ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। जाम की वजह से ट्रक, बस और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
कोरबा
car stunt viral video: चलती कार पर स्टंट, गरबा ड्रेस पहनकर बोनट और दरवाजों पर लटकीं युवतियां, पुलिस ने दर्ज किया केस
car stunt viral video: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रविशंकर नगर में चलती कार पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक युवती कार के बोनट पर लेटी और दो अन्य युवतियां दरवाजों पर लटकी दिखाई दीं। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए कार मालिक और युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मुंगेली
CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत
CG News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के दशरंगपुर गांव में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र में हुआ। घटना के बाद पिकअप चालक फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधीन मोहले का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे उनके गृह ग्राम दशरंगपुर में किया जाएगा।
बलौदाबाज़ार
Road Accident: घोंटिया मोड़ पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन मौसेरे भाइयों की मौत, कोरासी गांव में छाया मातम
Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रायपुर-पलारी मार्ग पर घोंटिया मोड़ के पास सड़क हादसे में तीन मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में घायल प्रेम धीवर ने बलौदाबाजार अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि राज और खिलेश्वर की रायपुर के DKS अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
राष्ट्रीय
chaibasa road accident: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 3 की मौत और 2 गंभीर घायल
chaibasa road accident: पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया क्षेत्र में कार और ट्रेलर की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौt हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
महासमुंद
road accident: घर के बरामदे में बैठे अधेड़ को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत
road accident: महासमुंद के टोंगोपानी गांव में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 50 वर्षीय प्रेमलाल ठाकुर की मौत हो गई। कोमाखान पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जशपुर
CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बगीचा-बतौली स्टेट हाइवे पर मैनी चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार माता-पिता और उनके 16 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। तीनों सरडीह से अपने गांव सामरबार लौट रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
धमतरी
Dhamtari Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से 21 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Dhamtari Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा शहर के रत्नाबांधा इलाके में हुआ, जहां सागर नागारची पैदल धमतरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
महासमुंद
NH 353 Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत
NH 353 Accident: महासमुंद के ग्राम खरोरा में NH-353 पर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 18 वर्षीय कुनाल नेताम की मौt हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत केस दर्ज किया है।