"सुरक्षा व्यवस्था" के लिए 497 परिणाम मिले
बिलासपुर संभाग
जेल में लापरवाही : मोबाइल पर बात करते VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल
बिलासपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक आरोपी को जेल में दाखिले के दौरान पुलिस की मौजूदगी में मोबाइल पर बात करते देखा गया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। वहीं जेल परिसर में एक विचाराधीन बंदी की पत्थर से हमला कर हत्या की घटना ने हड़कंप मचा दिया।
दुर्ग
सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण : कोचिंग सेंटरों का सुरक्षा ऑडिट, कई संस्थानों में नहीं मिले जरूरी फायर सेफ्टी इंतजाम
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद दुर्ग जिला प्रशासन ने सिविक सेंटर स्थित 100 से अधिक कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच में अधिकांश संस्थानों में फायर सेफ्टी से जुड़ी गंभीर कमियां मिलीं। प्रशासन ने संचालकों को तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए चेतावनी दी है कि नियमों का पालन नहीं करने पर संस्थानों को सील किया जा सकता है।
शिक्षा
सुरक्षा व्यवस्था : NEET री-एग्जाम को लेकर सख्ती, 19 केंद्रों पर धारा 144 लागू
दुर्ग जिले में 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है और 500 मीटर का क्षेत्र साइलेंस जोन घोषित किया गया है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
चोरी : बस स्टैंड से 300 लीटर डीजल गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
शनिवार देर रात नया बस स्टैंड परिसर में CCTV निगरानी के बावजूद बड़ी चोरी की वारदात हुई। सफेद स्कॉर्पियो में आए अज्ञात युवकों ने पांच बसों से करीब 300 लीटर डीजल निकाल लिया और लगभग 30 मिनट तक बिना किसी रोक-टोक के वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना कैमरों में रिकॉर्ड होने के बावजूद सुरक्षा कर्मियों की अनुपस्थिति और निगरानी व्यवस्था की लापरवाही सामने आई।
दुर्ग संभाग
कलेक्टर परिसर में चोरी : लोक सेवा केंद्र से नकदी पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
दुर्ग कलेक्टर परिसर में स्थित लोक सेवा केंद्र में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर 6 से 7 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने पेंशन शाखा और ज्वाइंट डायरेक्टर के केबिन में भी घुसने की कोशिश की। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
राजनांदगांव
बड़ी तैयारी : भयमुक्त मतदान के लिए पुलिस तैयार, एसपी अंकिता शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था जांची
नगर पंचायत घुमका में 1 जून को होने वाले मतदान से पहले राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा ने क्षेत्र का दौरा कर मतदान केंद्रों, संवेदनशील बूथों और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मोबाइल पेट्रोलिंग बढ़ाने, आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने और मतदाताओं के लिए भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सख्त निर्देश : छत्तीसगढ़ में वाटर स्पोर्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्य प्रदेश में हुए क्रूज हादसे के बाद राज्य में संचालित सभी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की सुरक्षा व्यवस्था की सख्त समीक्षा के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों को सुरक्षा ऑडिट कराने, SOP का पालन सुनिश्चित करने, उपकरणों की नियमित जांच, प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती और आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्था मजबूत रखने को कहा है।
श्रमिक दिवस : आपातकालीन मॉकड्रिल का सफल आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था का किया गया सशक्त प्रदर्शन
श्रमिक दिवस के अवसर पर महासमुंद स्थित पिक्काडिली एग्रो इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के निर्देश पर मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसमें आग जैसी आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया गया, जिसमें फायर टीम, बचाव दल, मेडिकल टीम और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। पीपीई उपकरणों के उपयोग सहित सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन किया गया। विभाग ने नियमित मॉकड्रिल और सुरक्षा व्यवस्थाओं की सतत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़
थाने के सामने से जब्त मेटाडोर चोरी, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
राजधानी में यातायात थाना फाफाडीह के सामने खड़े जब्त मेटाडोर (CG12BH3683) को अज्ञात चोरों ने 9 और 10 अप्रैल की रात के बीच चोरी कर लिया।
दुर्ग संभाग
Maa Bamleshwari Temple: हुड़दंग करने वाले 3 पर कार्रवाई, नवरात्रि में 1200 जवान संभालेंगे सुरक्षा
Maa Bamleshwari Temple: डोंगरगढ़ में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को परेशान करने और विवाद करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। तीनों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, मां बम्लेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए करीब 1200 पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।
क्रिकेट
Indore T20 Match: भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच आज, जानें ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था
Indore T20 Match: होलकर स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले के लिए 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जानिए ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग स्थलों और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी।
जगदलपुर (बस्तर)
Bastar Dussehra 2026: नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक बस्तर दशहरे की धूम, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, 400 जवान तैनात
Bastar Dussehra 2026: जगदलपुर में 75 दिनों तक चलने वाले विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व को लेकर उत्साह है। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 400 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। CCTV कैमरों से भी शहर की निगरानी की जा रही है।