ताज़ा खबरें
10205 समाचार
ओटीटी
The Legend of Hanuman: दशहरे पर लौटेगा पौराणिक एनीमेशन का सबसे बड़ा रोमांच, देखें ट्रेलर
The Legend of Hanuman: Season 7 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। नए सीजन में हनुमान रावण के अंत के लिए अंतिम अस्त्र की खोज करेंगे। यह सीरीज 23 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
लाइफ स्टाइल
Navratri Special: सेंधा नमक ही क्यों खाते हैं? जानें धार्मिक मान्यता और सेहत के फायदे
Navratri Special: सेंधा नमक का इस्तेमाल धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं से जुड़ा है। जानें सेंधा नमक और साधारण नमक में अंतर, सेहत पर इसका असर और सेवन करते समय बरती जाने वाली जरूरी सावधानियां।
राष्ट्रीय
Supreme Court OBC Reservation: धर्म परिवर्तन से नहीं मिलेगा आरक्षण का शॉर्टकट, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Supreme Court OBC Reservation: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में धर्म परिवर्तन के बाद पिछड़ा वर्ग मुस्लिम (BCM) आरक्षण प्रमाणपत्र देने से जुड़े मामले में राज्य सरकार को राहत नहीं दी। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा।
धमतरी
Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर
Dhamtari News: कारीपानी गांव में तेंदुए ने घर में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर दिया। घटना में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, बहीगांव में भी तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
ग्लैमर
Durga Puja: दुर्गा पूजा में महिलाएं क्यों पहनती हैं लाल-सफेद साड़ी? जानें इसका महत्व
Durga Puja: दुर्गा पूजा और सिंदूर खेला में लाल-सफेद साड़ी पहनने की परंपरा बंगाली संस्कृति का अहम हिस्सा है। जानें लाल और सफेद रंग का महत्व, पारंपरिक साड़ियों की खासियत और इस लुक को स्टाइल करने के आसान टिप्स।
दुर्ग
Garba News: दुर्ग के हॉकी ग्राउंड में गरबा आयोजन के दौरान हंगामा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
Garba News: दुर्ग के पद्मनाभपुर स्थित हॉकी ग्राउंड में गरबा नाइट के दौरान फिल्मी गानों और मुस्लिम युवकों की मौजूदगी को लेकर विवाद हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और आयोजकों के बीच झूमाझटकी व मारपीट की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजनांदगांव
Jubin Nautiyal Live Concert: डॉ. रमन के जन्मदिन पर आज राग नांदगांव, जुबिन नौटियाल बांधेंगे सुरों का समां, राज्यपाल और सीएम भी होंगे शामिल
Jubin Nautiyal Live Concert: राजनांदगांव में 15 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर ‘राग नांदगांव’ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दिग्विजय स्टेडियम में होने वाले इस आयोजन में बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
राज्य सरकार
Mahtari Vandan Yojana: हर महीने ₹1000 से मजबूत हो रहा महिलाओं का कारोबार
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। बलौदाबाजार जिले के ग्राम पनगांव की पुन्नी ध्रुव इस राशि से अपनी छोटी दुकान के लिए सामान जुटाने और परिवार के खर्च में योगदान देने में मदद पा रही हैं। योजना के अंतर्गत अब तक 32 किस्तों में ₹20,708 करोड़ से अधिक की सहायता वितरित की जा चुकी है।
रायपुर
Central Jail: नवरात्र पर रायपुर जेल में आस्था की अनूठी तस्वीर, 760 बंदियों ने रखा उपवास
Central Jail: नवरात्र के दौरान भक्तिमय माहौल बना हुआ है। यहां 760 बंदियों ने नौ दिनों का उपवास रखा है, जिनमें 52 महिला बंदी भी शामिल हैं। बंदी प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और जसगीत के माध्यम से आराधना कर रहे हैं।
भाजपा
Neha Bora Statement: बांग्लादेश में तख्तापलट करने वाले छात्र आंदोलन से प्रेरणा की बात कर घिरीं नेहा बोरा, बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Neha Bora Statement: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा बांग्लादेश के छात्र आंदोलन पर दिए गए अपने संदेश को लेकर राजनीतिक विवाद में आ गई हैं। 14 अक्टूबर को बांग्लादेश के सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए जारी संदेश में उन्होंने वहां के युवाओं के संघर्ष की सराहना की और भारतीय युवाओं से उनके आंदोलन से प्रेरणा लेने की बात कही। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नेहा बोरा के बयान पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा।
राज्य सरकार
Health Department Review: अस्पतालों में बढ़ेंगे बिस्तर और विशेषज्ञ सेवाएं, स्वास्थ्य विभाग को CM साय के निर्देश
Health Department Review: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों, डॉक्टरों और जांच सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रदेश में 25 नए डायलिसिस केंद्र शुरू किए जा रहे हैं, जबकि 6 नए मेडिकल कॉलेज भी स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एंबुलेंस सेवाओं, सिकल सेल जांच, मानसिक स्वास्थ्य और दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
कारोबार
Reliance Joyland: मुकेश अंबानी ने लॉन्च किया ₹20 का फ्लेवर्ड मिल्क, Amul से होगा मुकाबला
Reliance Joyland: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने फ्लेवर्ड मिल्क बाजार में कदम रखते हुए तमिलनाडु में Joyland फ्लेवर्ड मिल्क लॉन्च किया है। इसकी कीमत 20 रुपये रखी गई है और शुरुआत में यह स्ट्रॉबेरी व वनीला जैसे फ्लेवर में उपलब्ध होगा।