ताज़ा खबरें
10202 समाचार
राज्य सरकार
Women Loan Scheme: छत्तीसगढ़ में महिलाओं को स्वरोजगार का सहारा, सक्षम योजना से मिला ऋण
Women Loan Scheme: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सक्षम योजना के तहत समोली ग्राम पंचायत की तीन महिलाओं को 40-40 हजार रूपए की ऋण सहायता मिली है। इस राशि से महिलाएं किराना दुकान और बांस से बनी सामग्री का व्यवसाय शुरू करेंगी।
सूरजपुर
CG News: सूरजपुर में बंद अस्पताल के बाहर प्रसव, स्वास्थ्य विभाग ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित
CG News: सूरजपुर के गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय ताला लगा होने के कारण गर्भवती महिला को समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप है। अस्पताल के गेट के सामने प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभारी चिकित्सक राजेश पटेल और एएनएम प्रमिला गिरी को निलंबित कर दिया।
रायपुर
Road Construction: रायपुर में डामर महंगा होने से 6 सड़कों का काम अटका, दरें बढ़ाने निगम ने लिखा पत्र
Road Construction: रायपुर में डामर की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण 15वें वित्त आयोग की राशि से बन रही छह सड़कों का काम प्रभावित हुआ है। नगर निगम ने निर्माण दरों में संशोधन और अतिरिक्त भुगतान की अनुमति के लिए नगरीय प्रशासन विभाग को पत्र लिखा है।
रायपुर
CG Patwari Strike: पटवारियों की हड़ताल से किसान-छात्र परेशान, डहरिया ने सरकार को घेरा
CG Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हड़ताल से किसान, विद्यार्थी और आम नागरिक परेशान हैं।
महासमुंद
Mahasamund News: छत्तीसगढ़ में नशीली गोलियों के मामले में, 4 आरोपी गिरफ्तार
Mahasamund News: जिले के सरायपाली में पुलिस ने 690 नाइट्राजेपाम गोलियां जब्त कर चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,12,200 रूपए है। आरोपियों में शामिल दिनेश सिंह राजपूत इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया।
रक्षा
Anti Drone Defense System: हनीवेल एयरोस्पेस का नया एंटी ड्रोन सॉफ्टवेयर, अब एक ही स्क्रीन पर दिखेगा हर आसमानी खतरा
Anti Drone Defense System: हनीवेल एयरोस्पेस का SAMURAI सिस्टम रडार, कैमरे और अन्य सेंसरों से मिलने वाली जानकारी को एक ही इंटरफेस पर एकत्रित करता है। UNITAS सॉफ्टवेयर की मदद से यह तकनीक ड्रोन की पहचान और निगरानी को आसान बनाती है।
महासमुंद
Collector Jandarshan: पासिद रेत घाट में रोजगार की मांग, मुनगासेर सोसायटी के प्रभार पर शिकायत
Collector Jandarshan: महासमुंद के साप्ताहिक जनदर्शन में पासिद के मजदूरों ने रेत घाट में रोजगार मांगा, जबकि मुनगासेर कृषि साख समिति के सदस्यों ने प्रबंधक का प्रभार सौंपने पर शिकायत की।
सेहत
CPR Emergency Guide: CPR कब देना चाहिए और कब नहीं, जानें सही तरीका, जो बचा सकता है जान
CPR Emergency Guide: कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में CPR समय पर देना किसी की जान बचाने में मदद कर सकता है। जानें CPR कब देना चाहिए, छाती पर दबाव डालने का सही तरीका क्या है और किन परिस्थितियों में CPR नहीं देना चाहिए।
रायपुर
BSP Privatization: क्या बिकेगा भिलाई स्टील प्लांट भूपेश बघेल और दीपक बैज ने उठाए सवाल, भाजपा का पलटवार
BSP Privatization: छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के निजीकरण की आशंका को लेकर सियासत तेज हो गई है। भूपेश बघेल और दीपक बैज ने केंद्र सरकार से BSP और NMDC के भविष्य पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
रायपुर
CG News: दीपक बैज ने महंगाई और बिजली बिल को लेकर साय सरकार पर साधा निशाना
CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने महंगाई, बढ़ते बिजली बिल, बस किराए में वृद्धि और धान खरीदी से पहले पटवारियों की हड़ताल को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कौशल्या माता धाम में भगवान राम की मूर्ति स्थापित करने में देरी और आदिवासी विभाग का नाम बदलने के फैसले पर भी सवाल उठाए।
राज्य सरकार
Bihan Yojana: जशपुर की संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, बिहान योजना से मिली आत्मनिर्भरता की राह
Bihan Yojana: जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के टांगरगांव की संज्योति चौहान बिहान योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी हैं, वर्ष 2019 से बैंक सखी के रूप में कार्य कर रहीं संज्योति ने स्व-सहायता समूह से 68 हजार रुपए का ऋण लेकर अपनी आजीविका शुरू की।
राज्य सरकार
Chhattisgarh: रेड क्रॉस की गतिविधियों का होगा विस्तार, राज्यपाल रमेन डेका ने दिए निर्देश
Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के शेष जिलों में भी जिला रेड क्रॉस समितियों की समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेड क्रॉस की गतिविधियों का विस्तार कर जरूरतमंद लोगों तक सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया।