"जागरूकता" के लिए 461 परिणाम मिले
रायपुर
हैप्पी स्कूल टेमरी में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
रायपुर के टेमरी स्थित हैप्पी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवॉज़ की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण समारोह से हुई। ध्वजारोहण के बाद स्कूल परिसर में राष्ट्रगान गूंजा और क्लब के सदस्यों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने एक साथ खड़े होकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया।
राज्य सरकार
12 साल की उम्र में बने लेखक, दिव्यांश की पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन
रायपुर के 12 वर्षीय छात्र मास्टर दिव्यांश सुल्तानिया ने कम उम्र में लेखन के क्षेत्र में खास उपलब्धि हासिल की है। राज्यपाल रमेन डेका ने शुक्रवार को दिव्यांश द्वारा लिखी पुस्तक ‘थॉट्स अबाउट गॉड’ का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने बाल लेखक के रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
रायपुर संभाग
आरंग के स्कूलों में नशामुक्ति की मुहिम, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा
आरंग के तीन स्कूलों में नशामुक्त भारत अभियान और मिशन स्पंदन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने की प्रतिज्ञा ली।
कोरबा
CKS की नई प्रदेश टीम घोषित, धीरेंद्र साहू अध्यक्ष और अतुल दास महंत कार्यकारी अध्यक्ष
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (CKS) की प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया गया है। धीरेंद्र साहू को प्रदेश अध्यक्ष, अधिवक्ता दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक और अतुल दास महंत को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य सरकार
विश्व हाथी दिवस पर ‘गज संकेत’ ऐप लॉन्च, मानव-हाथी संघर्ष रोकने की नई पहल
विश्व हाथी दिवस हाथियों के प्राकृतिक आवास की रक्षा, शिकार को रोकने और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए दुनिया भर में जागरूकता फैलाता है। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में हाथी संरक्षण, हाथी-मानव द्वंद्व की रोकथाम और जन- जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रायपुर संभाग
स्कूलों में नशामुक्ति की गूंज, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के तहत विभिन्न शासकीय स्कूलों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशे से दूर रहने की सामूहिक प्रतिज्ञा लेते हुए मेरा भारत-नशामुक्त भारत का संदेश दिया।
शिक्षा
भारत 2047 के लक्ष्य में साक्षरता की अहम भूमिका, डाइट में उल्लास अभियान पर हुई परिचर्चा
डाइट महासमुंद में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से परिचर्चा आयोजित की गई। छात्राध्यापकों से जिले को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। 15 अगस्त को विभिन्न जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
धर्म
शिवरीनारायण के तेंदुआ धाम में सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का पूजन शुरू
शिवरीनारायण के तेंदुआ धाम स्थित राम मिलेंगे आश्रम में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन का शुभारंभ हुआ। आयोजन के दौरान आयोजकों के अनुसार करीब 500 लोगों की सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
खेल
कूडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का जलवा, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
जिले में 8 से 9 अगस्त तक आयोजित प्रथम जिला स्तरीय कूडो टूर्नामेंट में जिलेभर के 360 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
रायपुर संभाग
नशे से दूर रहने विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, रीवा-लखौली स्कूल में गूंजा ‘मेरा भारत-नशामुक्त भारत’ का संदेश
आरंग के रीवा और लखौली स्कूल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशे से दूर रहने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
रायपुर
छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई, 36 तरह की दवाएं जब्त लाइसेंस भी निलंबित
छत्तीसगढ़ में दवाओं की अवैध बिक्री और नियमों की अनदेखी के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीमों ने राजनांदगांव, बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, सारंगढ़ समेत 7 जिलों में मेडिकल स्टोर्स और अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान 36 प्रकार की दवाएं जब्त की गईं, जबकि कई संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
महासमुंद
देवरी स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, छात्रों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की कृमि नाशक गोली खिलाई गई। प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने छात्रों को कृमि संक्रमण से बचाव, स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।