"महासमुंद" के लिए 1290 परिणाम मिले
महासमुंद
महासमुंद में सनसनी: शादी के दबाव पर बॉयफ्रेंड ने मूकबधिर गर्लफ्रेंड की हत्या
बसना थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय मूकबधिर युवती की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए थे, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो बदनामी के डर से आरोपी ने उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। पुलिस ने जांच के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया, जहां उसने जुर्म कबूल कर लिया। मामला हत्या की धाराओं में दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
रायपुर
Weather Update: धुंध और नमी से बदला मौसम, रायपुर में ट्रेनें-उड़ानें लेट, जशपुर में बारिश
Weather Update: छत्तीसगढ़ में धुंध और नमी के कारण रेल व हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। जशपुर समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है।
महासमुंद
Chhattisgarh News: सड़क, थाना और उपतहसील की मांग लेकर उपमुख्यमंत्री से मिले ग्रामीण
Chhattisgarh News: स्वराज सेवा संघर्ष समिति ने महासमुंद-आमाकोनी सड़क की स्वीकृति, खट्टी में थाना और खुटेरी में उपतहसील बनाने की मांग रखी।
जगदलपुर (बस्तर)
Ganja Smuggling: ट्रॉली बैग में गांजा छिपाकर करते थे तस्करी, सुकमा में 5 आरोपी गिरफ्तार
Ganja Smuggling: सुकमा में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रॉली बैग और सूटकेस में गांजा छिपाकर आम यात्रियों की तरह बसों और ट्रेनों से तस्करी करते थे। पुलिस ने 25 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 14.62 लाख रुपए बताई गई है।
महासमुंद
Education Fair 2026: एक मंच पर 25 विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों को मिली उच्च शिक्षा की जानकारी
Education Fair 2026: रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल में Education Fair 2026 का आयोजन किया गया। CareerDrome के सहयोग से आयोजित मेले में 25 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को कोर्स, एडमिशन और करियर के विकल्पों की जानकारी दी।
महासमुंद
Road Accident: सड़क पर गड्ढा बना हादसे की वजह, 60 वर्षीय महिला की मौत
Road Accident: महासमुंद के बेलसोंडा मंडी के पास सड़क के गड्ढे में बाइक उछलने से 60 वर्षीय मंगलिन निषाद गंभीर रूप से घायल हो गईं। रायपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
महासमुंद
Free Public Information Campaign: आरंभ जनसेवा फाउंडेशन शुरू करेगा निःशुल्क जनहित जानकारी अभियान
Free Public Information Campaign: आरंभ जनसेवा फाउंडेशन द्वारा महासमुंद में “निःशुल्क जनहित जानकारी अभियान” शुरू किया जा रहा है। इस पहल के तहत विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों को शिक्षा, करियर मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़ी उपयोगी जानकारी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। फाउंडेशन का उद्देश्य सही जानकारी और मार्गदर्शन के माध्यम से लोगों को जागरूक करना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं एवं उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने में मदद करना है।
दुर्ग
Durg Police: DGP की सख्ती, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, नशे की जद में आए युवाओं की होगी काउंसलिंग
Durg Police: DGP अरुण देव गौतम ने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों, साइबर अपराध और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, फरार आरोपियों को पकड़ने और नशे की लत से जूझ रहे युवाओं को नशामुक्ति केंद्रों से जोड़ने के निर्देश दिए।
महासमुंद
Weather Update: कोहरे की सफेद चादर, NH-53 पर घटी विजिबिलिटी, मौसम में फिर बदलाव
Weather Update: महासमुंद में चक्रवाती तूफान के असर से घना कोहरा छाया है। NH-53 पर दृश्यता कम होने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ी। अगले दो दिनों तक कोहरा और मौसम में बदलाव की संभावना है।
महासमुंद
Mahasamund Paddy News: धान खरीदी सीजन में कार्रवाई, पिकअप से 65 कट्टा धान जब्त
Mahasamund Paddy News: बागबाहरा में पुलिस और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने बिना वैध दस्तावेज परिवहन किए जा रहे 65 कट्टा धान जब्त किया। धान खेमड़ा से भाटापारा मंडी ले जाया जा रहा था। मामले में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
महासमुंद
Police Constable: पेड़ से लटका मिला आरक्षक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
Police Constable: महासमुंद के मुडमार बांधा जंगल में शनिवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ 29 वर्षीय आरक्षक मिथिलेश कुमार लेढिया का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
Paddy Farmers: बेमौसम बारिश से धान खरीदी ठप, खलिहान में रखे अनाज पर 50 फीसदी तक नुकसान का खतरा
Paddy Farmers: बिलासपुर में 36 घंटे की बेमौसम बारिश से धान खरीदी प्रभावित हुई है। खरीदी केंद्रों में तौल रुकी है, जबकि खेत और खलिहान में रखे धान को 50 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका जताई गई है।