"महासमुंद" के लिए 1290 परिणाम मिले
महासमुंद
Career Guidance Fair: पहली बार लगेगा एजुकेशन फेयर, 15 यूनिवर्सिटी होंगी शामिल
Career Guidance Fair: रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल में 22 नवंबर को Education Fair 2026 लगेगा। 15 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि विद्यार्थियों को कोर्स, एडमिशन और करियर विकल्पों की जानकारी देंगे।
महासमुंद
Theft News: चोरों का आतंक! सूना मकान, मोबाइल दुकान और सरकारी स्कूल को बनाया निशाना
Theft News: महासमुंद जिले में चोरी की तीन अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। पिथौरा के कौहाकुडा में सूने मकान से नकदी और सामान, मेन मार्केट की मोबाइल दुकान से Realme फोन और खल्लारी के सोरम सिंघी सरकारी स्कूल से स्मार्ट बोर्ड के उपकरण व साउंड बॉक्स चोरी हुए। तीनों घटनाओं में कुल 68,500 रुपये का सामान और नकदी पार हुई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
Ganja Seized: सिंघोड़ा और कोमाखान में 143 किलो से अधिक गांजा जब्त, चार आरोपी पकड़े गए
Ganja Seized: महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए 143.530 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। सिंघोड़ा में आयशर वाहन से 77.620 किलो और कोमाखान में सेंट्रो कार से 65.910 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों मामलों में चार लोग पकड़े गए, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने वाहनों और मोबाइल सहित कुल 83.55 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।
महासमुंद
Patwari Strike: ज्ञापन देने पहुंचे कर्मचारी, गेट पर रोका तो कलेक्ट्रेट के बाहर शुरू किया धरना
Patwari Strike: महासमुंद में पटवारियों की 37 दिनों से जारी हड़ताल को कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने समर्थन दिया। कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता और पटवारियों की मांगों के समाधान की मांग की गई।
महासमुंद
Crime News: आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, युवक पर चाकू से हमला
Mahasamund Crime News: महासमुंद के कनेकेरा में तुलसी राम साहू पर चाकू से हमला। गंभीर हालत में सोहम अस्पताल में भर्ती, भाई ने थाने में दर्ज कराई शिकायत।
महासमुंद
Mahasamund News: धान की फसल को सरकारी रिकॉर्ड में बताया धनिया, किसान धान बेचने के लिए भटकने को मजबूर
Mahasamund News: महासमुंद जिले के बागबाहरा तहसील के ग्राम हिच्छा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की लापरवाही से किसान भोलाराम साहू की धान की फसल सरकारी रिकॉर्ड में धनिया दर्ज हो गई। इसके चलते किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए परेशान है। रिकॉर्ड में सुधार होने के बाद ही धान खरीदी और टोकन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
महासमुंद
District Jail: जिला जेल में मचा हड़कंप, विचाराधीन बंदी ने तोड़ा दम
District Jail: महासमुंद जिला जेल में बुधवार सुबह विचाराधीन बंदी सैय्यद अशफाक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उन्हें चक्कर आने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई गई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
महासमुंद
Ganja Seized: ओडिशा से छत्तीसगढ़ आ रहा था गांजे का खेप, 11 किलो से अधिक गांजा और बाइक जब्त
Ganja Seized: महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने टेमरी नाका के पास कार्रवाई करते हुए 11.090 किलो गांजा और एक बजाज डोमिनार बाइक जब्त की है। बरामद गांजे की कीमत 5.54 लाख रुपये और बाइक की कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। बाइक पर कथित तौर पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस को देखकर दो संदिग्ध मौके से फरार हो गए। कुल 6.54 लाख रुपये का मशरूका जब्त कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
महासमुंद
Bagbahara News: सोमनाथ और नागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी
Bagbahara News: जनपद पंचायत बागबाहरा की तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं का जत्था गुजरात के सोमनाथ और नागेश्वर धाम के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को विदाई दी।
महासमुंद
Maratha Samaj: ग्राम नर्रा में मराठा समाज का दीपावली मिलन समारोह, बिम्बाजी राव भोसले को दी श्रद्धांजलि
Maratha Samaj: छत्तीसगढ़ मराठा समाज ने ग्राम नर्रा में दीपावली मिलन समारोह आयोजित कर प्रथम मराठा शासक श्रीमंत बिम्बाजी राव भोसले की 239वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विधायक द्वारिकाधीश यादव सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
महासमुंद
Bagbahra News: विश्व हिंदू परिषद की नई कार्यकारिणी गठित, जगमीत राय बने प्रखंड अध्यक्ष
Bagbahra News: बागबाहरा में विश्व हिंदू परिषद की संगठनात्मक बैठक में नई प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।
महासमुंद
Jail Escape: जेल से फरार 4 बंदियों में एक गिरफ्तार, कंबलों की रस्सी बनाकर फांदी थी 20 फीट ऊंची दीवार
Jail Escape: महासमुंद जिला जेल से फरार हुए चार बंदियों में से पंचराम निषाद को पुलिस ने सरायपाली से गिरफ्तार कर लिया है। कंबलों की रस्सी बनाकर चार बंदियों ने जेल की ऊंची दीवार फांदी थी। अब तीन अन्य बंदियों की तलाश जारी है।