"महासमुंद" के लिए 1290 परिणाम मिले
रायपुर
Cyclone Akvan: कहीं भारी बारिश की चेतावनी, कहीं धुंध और ठिठुरन
Cyclone Akvan: चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम बदल गया है। महासमुंद जिले के बागबाहरा, तेंदूकोना समेत आसपास के गांवों में 20 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। खेतों में पानी भरने से कटी हुई धान की फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं रायपुर में तापमान 9 डिग्री तक गिरने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
महासमुंद
Paddy Seizure: अवैध धान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4,412 कट्टा धान और 1,160 कट्टा चावल जब्त
Paddy Seizure: महासमुंद जिले में अवैध धान भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने 19 और 20 नवंबर को बड़ी कार्रवाई की। कोमाखान की राइस मिल से 4,412 कट्टा धान और 1,160 कट्टा चावल सहित कई स्थानों से अवैध धान जब्त किया गया।
महासमुंद
Farmers Relief News: धान खरीदी केंद्रों पर किसानों को राहत, बोरा भराई और तौलाई के नाम पर वसूली पर रोक
Farmers Relief News: धान खरीदी के दौरान बोरा भराई और तौलाई के नाम पर किसानों से पैसे नहीं लिए जाएंगे। सहकारिता विभाग ने सभी समितियों को आदेश जारी कर वसूली पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर
Heavy Rain in CG: मौसम की मार से किसानों को दोहरी चोट, बारिश में भीगा धान मुआवजे की मांग
Heavy Rain in CG: चक्रवाती तूफान के असर से हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धान कटाई के बाद खेतों और खलिहानों में रखा धान भीगने से फसल की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। किसानों ने करीब 50 प्रतिशत धान खराब होने का दावा करते हुए प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Ganja Smuggling: 70 किलो गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, फास्टैग से सुलझाया मामला
Ganja Smuggling: बलरामपुर पुलिस ने लावारिस इनोवा कार से 70.390 किलो गांजा बरामदगी के मामले में महाराष्ट्र के पालघर निवासी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। फास्टैग और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान हुई। गांजे की कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई गई है।
महासमुंद
Paddy Stock Protection: बारिश से धान खराब होने का खतरा, 199 खरीदी केंद्रों में अलर्ट
Paddy Stock Protection: बारिश की संभावना को देखते हुए कलेक्टर विनय लंगेह ने सभी धान खरीदी केंद्रों में कैप कवर, तिरपाल, ड्रेनेज और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
राज्य सरकार
Weather Update: चक्रवात अकवान को लेकर प्रशासन सतर्क, तूफान के प्रभाव से भारी वर्षा एवं बाढ़ की आशंका
Weather Update: चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से 20 और 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है। संभावित बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
दुर्ग संभाग
Cyclone Effect in Chhattisgarh: रिमझिम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, शहर में घुली ठंडक
Cyclone Effect in Chhattisgarh: चक्रवाती तूफान अकवान के असर से दुर्ग और भिलाई में मौसम बदल गया है। सुबह से बादल छाने के साथ हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान की फसल और खलिहानों में रखी उपज पर नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। बारिश के कारण धान खरीदी केंद्रों में भी कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।
महासमुंद
Paddy Seizure: अवैध धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 5 जगहों से 1,425 पैकेट जब्त
Paddy Seizure: महासमुंद जिले में प्रशासन ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच स्थानों से कुल 1,425 पैकेट धान जब्त किया। कार्रवाई कोमाखान, पिथौरा और बसना तहसील में की गई।
महासमुंद
CG Education News: छात्राओं से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, शिक्षक पर कार्रवाई की मांग
CG Education News: जिले के शासकीय हाई स्कूल नवाडीह खुर्द में शिक्षक पर छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार के आरोप लगे हैं। जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पालकों ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद किया।
राजनीति
Mahasamund Janpad Panchayat: उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 19 सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन
Mahasamund Janpad Panchayat: उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के खिलाफ राजनीतिक विरोध तेज हो गया है। जनपद के कुल 25 सदस्यों में से 19 सदस्यों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए एसडीएम आस्था बोरकर को ज्ञापन सौंपा है। असंतुष्ट सदस्यों ने 15वें और 16वें वित्त आयोग की राशि के आवंटन में भेदभाव, बैठकों में अभद्र व्यवहार और अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। एसडीएम ने प्रस्ताव मिलने की पुष्टि करते हुए नियमानुसार जांच और विशेष बैठक बुलाने की प्रक्रिया अपनाने की बात कही है। वहीं, उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Agriculture: मखाना खेती को मिलेगा बढ़ावा देशभर से जुटेंगे किसान
Chhattisgarh Agriculture: रायपुर में 26 और 27 नवंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और ओडिशा के करीब 300 किसान एवं महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्य शामिल होंगे।