"कारोबार" के लिए 673 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Fostac Training: जशपुर में 200 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को मिला नि:शुल्क फॉस्टेक प्रशिक्षण
Fostac Training: जशपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 200 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को नि:शुल्क फॉस्टेक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद सभी विक्रेताओं को प्रमाण पत्र, स्ट्रीट फूड विक्रेता प्रमाण पत्र और हाईजीन किट प्रदान की गई। पात्र विक्रेताओं को पांच वर्ष के लिए नि:शुल्क खाद्य पंजीयन की सुविधा की जानकारी भी दी गई।
लाइफ स्टाइल
सोने-हीरे से सजी विवाह पट्टू, जानिए दुनिया की सबसे महंगी साड़ी की खासियत
विवाह पट्टू’ दुनिया की सबसे महंगी सिल्क साड़ियों में शामिल है। करीब आठ किलो वजनी इस साड़ी को चेन्नई की प्रसिद्ध कंपनी ‘द चेन्नई सिल्क्स’ ने तैयार किया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, वर्ष 2008 में यह साड़ी 39,31,627 रुपए में बेची गई थी। अपनी बारीक कारीगरी, अनोखी बुनाई और कीमती सजावट के कारण यह आज भी चर्चा में रहती है।
राज्य सरकार
बिहान योजना ने खोली नई राह, मिट्टी के उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बनी सावित्री
रायगढ़ जिले की ग्राम पंचायत सियारपाली की सावित्री राणा बिहान योजना से जुड़कर कुम्हारी के पारंपरिक हुनर को स्वरोजगार में बदल रही हैं। स्व-सहायता समूह, वित्तीय सहयोग और बैंक ऋण की मदद से उन्होंने कारोबार खड़ा किया और अब हर महीने करीब 8 से 9 हजार रुपये कमा रही हैं।
रायगढ़
रायगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, ओडिशा से लखनऊ जा रहे यूपी के दो आरोपी 4.108 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
रायगढ़ के लैलूंगा में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 4.108 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन समेत करीब 10 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
स्टार्टअप
पुराने कपड़ों से बनाएं बैग और सजावटी सामान, कम लागत में हो सकती है अच्छी कमाई
घर में रखे पुराने कपड़े अक्सर किसी उपयोग में नहीं आते और आखिरकार कचरे में चले जाते हैं। लेकिन थोड़ी रचनात्मकता और सिलाई की जानकारी के साथ इन्हीं कपड़ों को आकर्षक बैग, पाउच, कुशन कवर और सजावटी सामान में बदला जा सकता है। कम पूंजी में शुरू होने वाला यह व्यवसाय महिलाओं, विद्यार्थियों और घर से काम करने के इच्छुक लोगों के लिए आमदनी का अच्छा माध्यम बन सकता है।
कारोबार
प्याज-शक्कर की कीमतों में तेज उछाल, जानें बाजार में कितने बढ़े दाम
रसोई गैस की कीमतों और किल्लत से राहत मिलने के बाद अब शक्कर और प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। त्योहारों से पहले जरूरी खाद्य सामग्री महंगी होने का असर घरेलू बजट के साथ होटल, भोजनालय और मिठाई कारोबार पर भी पड़ने लगा है। कारोबारियों के मुताबिक प्याज की आवक सुधरने के बाद ही कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है।
शेयर बाजार
कम बिजली में पंखे बनाने वाली कंपनी एटमबर्ग लाएगी IPO, जुटाएगी ₹450 करोड़
बिजली बचाने वाले पंखे बनाने वाली कंपनी एटमबर्ग टेक्नोलॉजीज शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी आईपीओ के तहत नए शेयर जारी कर 450 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके अलावा पुराने निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से करीब 7.65 करोड़ शेयर बेच सकते हैं। वर्ष 2012 में शुरू हुई कंपनी मुंबई की एटमबर्ग टेक्नोलॉजीज की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी।
बिलासपुर
NIT रायपुर को हाईकोर्ट से झटका : बिना कारण बताओ नोटिस ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश रद्द
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने NIT रायपुर द्वारा निजी सुरक्षा और हाउसकीपिंग एजेंसी को एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट करने का आदेश रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि ब्लैकलिस्टिंग जैसी गंभीर कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को स्पष्ट शो-कॉज नोटिस और जवाब देने का पूरा अवसर देना जरूरी है।
राष्ट्रीय
युवा-किसान से मैन्युफैक्चरिंग तक, पीएम मोदी ने बताया भारत के विकास का रोडमैप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम में कहा कि सुधार सरकार के लिए मजबूरी नहीं, बल्कि प्रतिबद्धता है। उन्होंने PLI, रोजगार, डिजिटल प्रगति, 5G, कृषि और हरित अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि भारत वैश्विक विकास और स्थिरता में अहम भूमिका निभा रहा है।
राज्य सरकार
राखियों के जरिए ग्रामीण महिलाओं को मिला स्वरोजगार का नया अवसर
गरियाबंद जिले में बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्थानीय सामग्री से आकर्षक राखियां तैयार कर रही हैं। राखियों की बिक्री से महिलाओं को अतिरिक्त आय और स्वरोजगार का अवसर मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आकांक्षा हाट समेत विभिन्न स्थानों पर बिक्री स्टॉल लगाकर ग्रामीण महिला समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।
तकनीक
Telegram का बड़ा धमाका, अब यूजर्स अपने नाम से बना सकेंगे फ्री वेबसाइट
Telegram ने .gram डोमेन के लिए आवेदन किया है। मंजूरी मिलने पर यूजर्स अपने Telegram यूजरनेम से फ्री वेबसाइट और वेब एड्रेस बना सकेंगे। AI की मदद से एक प्रॉम्प्ट में वेबसाइट तैयार करने की सुविधा भी मिल सकती है।
राज्य सरकार
धमतरी में 12 मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, 6 दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे
धमतरी में नकली, अमानक और संदिग्ध दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। संयुक्त टीम ने 12 औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 दवाओं के सैंपल जांच के लिए रायपुर भेजे हैं। एक मेडिकल स्टोर में अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।