"गिरावट" के लिए 307 परिणाम मिले
शेयर बाजार
दहला दलाल स्ट्रीट : सेंसेक्स 1,150+ अंक टूटा, कच्चे तेल में उबाल से IT शेयरों में भारी बिकवाली
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंताओं और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,157 अंक और निफ्टी 332 अंक तक टूट गए, हालांकि बाद में वैल्यू बाइंग से कुछ रिकवरी हुई।
छत्तीसगढ़
मौसम का यू-टर्न : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अंधड़ और भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम ने अचानक बड़ा बदलाव लिया है। ट्रफ लाइन और बंगाल की खाड़ी से आई नमी के कारण राज्य में आंधी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। IMD ने अगले 5 दिनों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
रायपुर
जल संकट : 120 बोरवेल सूखे, शहर के 20 वार्ड टैंकर पर निर्भर
शहर में भीषण गर्मी के साथ जल संकट गंभीर रूप ले चुका है। लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण नगर निगम के करीब 120 बोरवेल सूख गए हैं, जिससे पानी की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। स्थिति यह है कि पहली बार करीब 20 वार्डों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति करनी पड़ रही है। पहले से प्रभावित इलाकों के साथ-साथ अब पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड, भनपुरी के यतियतनलाल वार्ड और बंजारी माता वार्ड जैसे नए क्षेत्र भी टैंकर सप्लाई की चपेट में आ गए हैं।
विदेश
सूर्यग्रहण : NASA ने बताया 2027 का सूर्यग्रहण बेहद दुर्लभ
NASA के अनुसार 2 अगस्त 2027 को होने वाला पूर्ण सूर्यग्रहण सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण होगा। यह 6 मिनट से ज्यादा समय तक दिखाई देगा और यूरोप, अफ्रीका व मध्य पूर्व के कई देशों में इसका शानदार नजारा देखने को मिलेगा।
कारोबार
ब्लैकआउट की आहट : 1 जून से प्रदेशभर के पेट्रोल पंप बंद करने का ऐलान, सरकार को 4 दिन का अल्टीमेटम!
1 जून से संभावित पेट्रोल पंप हड़ताल का खतरा गहराता जा रहा है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार को 4 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर पूरे प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
कारोबार
संभला शेयर बाजार: सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर पर बंद
भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिली, लेकिन बाद में बाजार ने रिकवरी की। सेंसेक्स और निफ्टी दिन के अंत तक लगभग सपाट स्तर पर कारोबार करते नजर आए। निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर बनी हुई है।
सेहत
नौतपा का प्रचंड प्रहार : राजनांदगांव 46°C के साथ सबसे गर्म, मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का रेड अलर्ट
छत्तीसगढ़ में नौतपा की शुरुआत के साथ भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। राजनांदगांव में तापमान 46°C पहुंच गया, जबकि दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में पारा 44 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी करते हुए दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
कारोबार
LIC का धमाका : चौथी तिमाही में मुनाफा 23% उछला, डिविडेंड और बोनस शेयर की तारीखों का हुआ एलान
Life Insurance Corporation of India ने FY26 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 23% की बढ़त के साथ ₹23,467 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम ₹1.65 लाख करोड़ और निवेश आय ₹1.09 लाख करोड़ रही।
धर्म
राम कथा : जगद्गुरु स्वामी रामस्वरूपाचार्य की रामकथा में गूंजे धर्म और संस्कार के संदेश
जगद्गुरु स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कथा के दौरान धर्म, संस्कृति, सेवा और भारतीय संस्कारों का संदेश दिया जा रहा है। जगद्गुरु महाराज ने युवाओं से भारतीय परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जुड़े रहने का आह्वान किया। भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है।
विदेश
सीमा विवाद : भारत पर भड़का पाकिस्तान, रक्षा मंत्री बोले-इतिहास में धकेल देंगे
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की हालिया टिप्पणी के बाद भारत को लेकर तीखा बयान दिया है। आसिफ ने कहा कि यदि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई “दुस्साहस” किया, तो उसे “इतिहास के पन्नों में धकेल दिया जाएगा।” उन्होंने भारत का “भूगोल बदलने” तक की धमकी दी। इस बयान के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच इस तरह की बयानबाजी दक्षिण एशिया की सुरक्षा और स्थिरता पर असर डाल सकती है।
देश
सुपर अलनीनो का खतरा : 2026 में रिकॉर्ड गर्मी, कमजोर मानसून, प्राकृतिक आपदाओं का बढ़ संकट
National Oceanic and Atmospheric Administration यानी NOAA ने चेतावनी दी है कि 2026 में “सुपर अलनीनो” विकसित हो सकता है, जिसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। इसके कारण भारत में मानसून कमजोर होने, रिकॉर्ड गर्मी, सूखा, जल संकट और कृषि उत्पादन में गिरावट का खतरा बढ़ सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि प्रशांत महासागर का तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो 2026-27 दुनिया के सबसे गर्म और चुनौतीपूर्ण वर्षों में शामिल हो सकते हैं।
भीषण गर्मी में राहत : गंगरेल डूबान क्षेत्र के कोसमी गांव में मिला भरपूर पानी
गंगरेल बांध के डूबान क्षेत्र के गांवों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। जल जीवन मिशन के तहत पीएचई विभाग ने ग्राम कोसमी में नया बोर खनन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जिससे पेयजल संकट काफी हद तक दूर हो गया है। भीषण गर्मी और गिरते भूजल स्तर के बीच प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया।