ताज़ा खबरें
10409 समाचार
राज्य सरकार
Dhamtari Flood: गंगरेल समेत धमतरी के जलाशयों में बढ़ा पानी, बाढ़ के खतरे को लेकर हाई अलर्ट
Dhamtari Flood: बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के खतरे को देखते हुए धमतरी जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ ग्रामीणों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।
महासमुंद
Mahasamund Elephant: बेकाबू दंतैल की दस्तक, राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अलर्ट, कई गांवों में खतरे की घंटी
Mahasamund Elephant: वन मंडल क्षेत्र में विशालकाय नर दंतैल हाथी की चहलकदमी से कई गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर निगरानी टीम तैनात की है और ग्रामीणों व NH-53 से गुजरने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने की अपील की है।
रायपुर
Chhattisgarh High Court: विज्ञापन की तारीख से नहीं, पदभार ग्रहण करने के दिन से तय होगी सीनियरिटी
Chhattisgarh High Court: न्यायिक अधिकारियों की सीनियरिटी को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठता भर्ती विज्ञापन की तारीख से नहीं, बल्कि वास्तविक रूप से पदभार ग्रहण करने की तारीख से तय होगी। कोर्ट ने ADJ वंदना दीपक देवांगन की याचिका स्वीकार करते हुए नियमों के अनुसार संशोधित ग्रेडेशन लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
तकनीक
Realme P4s 5G Sale: आज से शुरू, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
Realme P4s 5G Sale: 3 सितंबर से शुरू हो गई है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में 8,000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
अर्थव्यवस्था
Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Price: गुरुवार, 3 सितंबर की सुबह कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। MCX पर शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में 1 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में आई नरमी ने भी सोने-चांदी की कीमतों को सहारा दिया। गुरुवार सुबह MCX पर सोने की कीमत 0.75 फीसदी बढ़कर ₹1,53,542 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई।
राष्ट्रीय
Heavy Rain: भरभराकर गिरा खपरैल मकान, मलबे में दबा परिवार, समय रहते बची तीनों की जान
Heavy Rain: धनपुरी नगरपालिका के वार्ड नंबर-5 में खपरैल मकान का हिस्सा गिरने से पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची मलबे में दब गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मकान और गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना ने कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: जल संचय अभियान में छत्तीसगढ़ ने हासिल किया पहला स्थान
Chhattisgarh News: जल संचय जन भागीदारी अभियान के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। राज्य के सूरजपुर, महासमुंद, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा और कबीरधाम जिले भी जल संरक्षण के क्षेत्र में देश के शीर्ष 10 जिलों में शामिल हुए हैं।
कांग्रेस
UP Election 2027: पिंडरा सीट से चुनाव लड़ेंगे अजय राय, CM योगी को दी खुली चुनौती
UP Election 2027: अजय राय ने UP Election 2027 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पिंडरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कही है और मछली विवाद पर CM योगी को चुनौती दी है।
रायगढ़
Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज
Raigarh Crime News: कापू थाना क्षेत्र में नाबालिग से करीब तीन साल तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पेट में दर्द के बाद अस्पताल पहुंचने पर उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दिनेश एक्का को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
रायपुर
Mahtari Vandan Yojana: अब बढ़ेगा दायरा! दिव्यांग, अविवाहित युवतियों और ट्रांसजेंडर्स को जोड़ने की तैयारी
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाने और छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए आवेदन पोर्टल दोबारा खोलने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही दिव्यांग महिलाओं, विशिष्ट श्रेणी की अविवाहित युवतियों और ट्रांसजेंडर समुदाय को योजना में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
शेयर बाजार
Share Market today: गिरावट के बाद बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 307 अंक चढ़ा, निफ्टी 24 हजार के करीब
Share Market today: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 154 अंकों की बढ़त के साथ 76,724 के स्तर पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 करीब 24,000 के स्तर के आसपास रहा। निफ्टी ने दिन की शुरुआत 23,997.95 के स्तर से की।
खेल
US Open Tennis: सबालेंका का तूफानी प्रदर्शन, 53 मिनट में जीत के साथ तीसरे दौर में एंट्री
US Open Tennis: गत दो बार की चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पोलिना इयात्सेन्को को 6-1, 6-1 से हराकर महिला एकल के तीसरे दौर में जगह बना ली। बारिश के कारण टूर्नामेंट का शेड्यूल प्रभावित रहा, जबकि जेसिका पेगुला, कैरोलिना मुचोवा और मार्टा कोस्त्युक ने भी अगले दौर में प्रवेश किया।