ताज़ा खबरें
10399 समाचार
कोरबा
Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
Korba News: कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब आंची दादर इलाके में एक सुनसान कमरे के भीतर युवक का शव मिला। शव मिलने की जानकारी सामने आते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कटघोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
धर्म
Janmashtami Shubh Muhrat: 15 साल बाद बना खास संयोग, 6 शुभ योगों के साथ जानें पूजा मुहूर्त
Janmashtami Shubh Muhrat: इस बार 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। 15 साल बाद बने विशेष संयोग में 6 शुभ योग बताए जा रहे हैं। जानिए पूजा मुहूर्त, निशीथ काल, चौघड़िया और भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के उपाय।
रायगढ़
Raigarh News: संदिग्ध गांजा तस्करी का शक, पुलिस की घेराबंदी के दौरान कार छोड़ भागे आरोपी
Raigarh News: लैलूंगा थाना क्षेत्र में पुलिस की घेराबंदी के दौरान एक कार सड़क से उतर गई। कार में सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। तलाशी में तीन बोरियां मिली हैं, जिनमें गांजा जैसा संदिग्ध पदार्थ होने की बात सामने आई है। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार लोगों की तलाश जारी है।
शिक्षा
Chhattisgarh Education News: स्कूल में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्र-छात्राओं ने किया चक्काजाम
Chhattisgarh Education News: बलरामपुर जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल मुरकौल में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्रों ने वाड्रफनगर-सनावल मुख्य मार्ग पर करीब ढाई घंटे तक चक्काजाम किया। छात्रों का कहना है कि Chemistry का शिक्षक नहीं होने से पूरे सत्र में पढ़ाई प्रभावित हुई है और तिमाही परीक्षाएं नजदीक हैं। मौके पर पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने DEO से वीडियो कॉल पर छात्रों की बात कराई।
राज्य सरकार
Women Awards: अब साहस को मिलेगा सम्मान, 25 सितंबर तक आवेदन का मौका
Women Awards: छत्तीसगढ़ शासन वर्ष 2026 में महिलाओं के उत्कृष्ट योगदान के लिए मिनी माता सम्मान, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार और माता बहादुर कलारिन सम्मान प्रदान करेगा। कबीरधाम जिले में पात्र आवेदक 25 सितंबर शाम 5:30 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
राष्ट्रीय
Milk Adulteration: बागली में अजीब मामला, दूध गर्म होते ही बनी जैली, हाथ से खींचने पर चिंगम की तरह खिंचा
Milk Adulteration: दूध गर्म करने पर रबड़ जैसी जैली बनने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के बाद दूध की गुणवत्ता और मिलावट पर सवाल उठे हैं। खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच की बात कही है।
तकनीक
AI Chatbot: ChatGPT से लंबी बातचीत बदल सकती है आपकी बोलने की शैली? रिसर्च में नई थ्योरी
AI Chatbot: नई रिसर्च में दावा किया गया है कि AI चैटबॉट्स के साथ लंबे समय तक बातचीत करने से इंसानों की भाषा, बातचीत की शैली और खुद को व्यक्त करने के तरीके में बदलाव आ सकता है। शोधकर्ताओं ने इस संभावित प्रभाव को रोबोटॉइड ह्यूमैननेस नाम दिया है, हालांकि इसे साबित करने के लिए अभी और प्रयोगों की जरूरत है।
बलौदाबाज़ार
Baloda Bazar Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल
Baloda Bazar Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा कसडोल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 बी पर हुआ। दुर्घटना में महिला और बच्चों समेत कुल 27 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। गिरौदपुरी धाम जा रहे थे श्रद्धालु बताया जा रहा है कि माजदा वाहन में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे।
राज्य सरकार
Women Property Registration: रायगढ़ की शर्मिला को सरकारी योजना की सीधी राहत, रजिस्ट्री में बचे 25 हजार रुपए
Women Property Registration: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के नाम अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर पंजीयन शुल्क में 50% की छूट दी जा रही है। रायगढ़ की शर्मिला मिश्रा को इसका लाभ मिला और करीब 25 हजार रुपए की बचत हुई।
तकनीक
GTA 6 Extended Look: Netflix पर मचाई धूम, 4 दिन में 31.1M Views
GTA 6 Extended Look: Netflix पर चार दिनों में 31.1 मिलियन व्यूज मिले। गेम की नई फुटेज में Jason और Lucia, बेहतर कॉम्बैट सिस्टम और विस्तारित गेमप्ले की झलक दिखाई गई है।
राज्य सरकार
Raigarh News: अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर रायगढ़ की बेटियों का जलवा, भारतीय लैक्रॉस टीम ने जीता ब्रॉन्ज
Raigarh News: सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया ने मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सिंगापुर को हराकर कांस्य पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने बधाई देते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
रायपुर
Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर यात्री बस बेकाबू, टैंकर की टक्कर के बाद बस स्टॉप में घुसी
Raipur Bus Accident: रिंग रोड पर गुरुवार सुबह टैंकर की टक्कर के बाद यात्री बस अनियंत्रित होकर बस स्टॉप में जा घुसी। हादसे में बस सवार 7 लोग सुरक्षित हैं, जबकि बस और बस स्टॉप को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।