ताज़ा खबरें
10397 समाचार
धर्म
Dongargarh News: मां बम्लेश्वरी देवी का नाम कैसे पड़ा? इतिहास और परंपरा में अलग-अलग दावे
Dongargarh News: डोंगरगढ़ की प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी के नाम और इतिहास को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। देवी के नाम की उत्पत्ति को लेकर अलग-अलग मान्यताएं सामने आने के बाद धार्मिक परंपरा, लोकविश्वास और ऐतिहासिक दस्तावेजों को लेकर बहस शुरू हुई है। इस मामले ने डोंगरगढ़ से जुड़ी पुरानी मान्यताओं को भी एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।
राज्य सरकार
World Audio Book Team: दृष्टिबाधित विद्यार्थियों तक शिक्षा पहुंचा रही टीम, राज्यपाल ने किया सम्मानित
World Audio Book Team: राज्यपाल रमेन डेका ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तकनीक आधारित प्रयासों को जरूरी बताया। उन्होंने वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। टीम 11 हजार से अधिक ऑडियो बुक तैयार करने की दिशा में काम कर रही है, जबकि के. शारदा अब तक 1,800 से अधिक ऑडियो बुक तैयार कर चुकी हैं।
धर्म
Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा
Mathura Janmashtami: जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान से भव्य शोभायात्रा निकली। 500 से अधिक कलाकार राधा-कृष्ण की लीलाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे।
बिलासपुर
Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या का मामला सामने आया है। तोरवा थाना क्षेत्र की RPF कॉलोनी में पानी टंकी के पास चौकीदार का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद GRP, RPF और तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू
दुर्ग
Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी
Bhilai Online Fraud: राजस्थान के उदयपुर जिले से 25 वर्षीय रमेश सुथार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ठगी की रकम को दूसरे लोगों के बैंक खातों के जरिए निकालने में शामिल था। मामले में पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों से पूछताछ के बाद उसका नाम सामने आया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Agriculture: नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का तरीका, 38 हजार किसानों को मिलेगा फायदा
Chhattisgarh Agriculture: महानदी, पैरी, सोंढूर और खारून नदी किनारे बसे 152 गांवों में फसल विविधीकरण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। करीब 38 हजार किसानों के 30,841.96 हेक्टेयर कृषि रकबे में भूमि और जल उपलब्धता के अनुसार धान के साथ दलहन, तिलहन, सब्जी, औषधीय और फलदार फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा।
नारायणपुर
Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त
Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के हाच्चेकोटी जंगल में सर्चिंग के दौरान पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों का पुराना हथियार व विस्फोटक डंप बरामद किया। मौके से .315 राइफल, 41 जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, कॉर्डटेक्स तार और नक्सली साहित्य समेत अन्य सामग्री जब्त की गई।
शिक्षा
Mungeli Municipality: जिस स्कूल में पढ़े, वहीं पहुंचे रोहित शुक्ला, बच्चों संग किया मध्यान्ह भोजन
Mungeli Municipality: जिस शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में रोहित शुक्ला ने अपने विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई की थी, उसी स्कूल में वे अब नगर पालिका अध्यक्ष की जिम्मेदारी के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी के साथ विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और शिक्षकों से स्कूल की जरूरतों के बारे में जानकारी ली।
राष्ट्रीय
Dabra roof: जर्जर मकान की छत बनी काल, मलबे में दबे 7 लोग, मां-बेटे की मौत
Dabra roof: डबरा के जंगीपुरा में जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दब गए। हादसे में 2 साल के मासूम आदित्य और उसकी मां सीमा की मौत हो गई, जबकि पिता और चार बेटियां घायल हैं। SDM ने जर्जर मकानों को चिन्हित करने और इलाज में लापरवाही के आरोपों की जांच का आश्वासन दिया है।
केंद्र सरकार
India Belgium relations: PM मोदी और बेल्जियम के PM की मुलाकात, रक्षा से सेमीकंडक्टर तक बढ़ा सहयोग
India Belgium relations: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस यात्रा के दौरान भारत-बेल्जियम के बीच व्यापार, रक्षा, सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी।
कोरबा
Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
Korba News: कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब आंची दादर इलाके में एक सुनसान कमरे के भीतर युवक का शव मिला। शव मिलने की जानकारी सामने आते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कटघोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
धर्म
Janmashtami Shubh Muhrat: 15 साल बाद बना खास संयोग, 6 शुभ योगों के साथ जानें पूजा मुहूर्त
Janmashtami Shubh Muhrat: इस बार 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। 15 साल बाद बने विशेष संयोग में 6 शुभ योग बताए जा रहे हैं। जानिए पूजा मुहूर्त, निशीथ काल, चौघड़िया और भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के उपाय।