"दहशत" के लिए 316 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
हाईवे हॉरर : रिसदा बाईपास पर ट्रकों में तोड़फोड़ और ड्राइवरों से लूट, पुलिस ने 5 को दबोचा
बलौदाबाजार के रिसदा बाईपास पर तड़के करीब 5 बजे ओडिशा से आ रहे ट्रक चालकों को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने रोककर लूटपाट और मारपीट की। विरोध करने पर चालकों को पीटा गया, पत्थरबाजी की गई और ट्रकों के शीशे व GPS सिस्टम तोड़ दिए गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर 5 आरोपियों (3 युवक और 2 नाबालिग) को गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज कर सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पत्नी मायके गई तो बौखलाया पति, 150 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा; 2.5 घंटे चला ड्रामा, पुलिस ने समझाइश देकर उतारा
कोरबा में पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक 150 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। ढाई घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने पत्नी से बात कराकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
इश्क बना मौत का कारण : पति को रंगे हाथ पकड़ते ही पत्नी का खौफनाक वार, पड़ोसन की पीट-पीटकर हत्या
कबीरधाम के रोकनी गांव में पति को पड़ोसन संग आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद पत्नी ने गुस्से में पड़ोसन की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़
बदमाशों का तांडव : व्यापारी की आंखों में कट्टा अड़ाकर 50 हजार की लूट, इलाके में सनसनी
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में चिल्हर व्यापारी संतोष गुप्ता से चार नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूटपाट की। बदमाशों ने पहले सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोका, फिर कट्टा दिखाकर ₹50,000 नकद, मोबाइल और गाड़ी की चाबी लूट ली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
देश
अग्नितांडव : 100 से अधिक झुग्गियां राख, सिलेंडर धमाकों से दहला पिलखुवा
पिलखुवा के अर्जुन नगर में भीषण गर्मी के दौरान झुग्गियों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। प्लास्टिक और ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैली और 100 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं। रसोई गैस सिलेंडरों के धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई। आग पास की फैक्ट्रियों और गोदामों तक पहुंच गई, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। दमकल की 9 गाड़ियों ने करीब 6 घंटे में आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि एक फायरमैन झुलस गया।
छत्तीसगढ़
भीषण हादसा : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार
नेशनल हाईवे-53 पर ग्राम उमरिया के पास एक तेज रफ्तार रेत से लदे हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास भीषण अग्निकांड, 100 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से 100 से अधिक झुग्गियां जलकर नष्ट हो गईं। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई, लेकिन दमकल और प्रशासन की तत्परता से कई घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि कई परिवार बेघर हो गए हैं। आग के कारणों की जांच जारी है, और प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में ठहराया गया है।
छत्तीसगढ़
दुर्ग में खूनी खेल : फेसबुक प्रेम ने उजाड़ा आरक्षक का परिवार, महिला ने चाकू से गोदकर पत्नी और मासूम बेटे की हत्या
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की STF कॉलोनी में एक 25 वर्षीय महिला (सरोजनी भारद्वाज) ने आरक्षक ललितेश यादव के घर में घुसकर उसकी पत्नी और बच्चों पर चाकू से जानलेवा हमला किया। हमले में आरक्षक की पत्नी रीना यादव और 9 वर्षीय बेटे आदित्य की मौत हो गई। महिला ने पत्नी पर 18 और सोते हुए बच्चे पर 14 बार वार किए। दो बेटियां घायल हुईं, जिनमें से एक ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई।
छत्तीसगढ़
खूनी तांडव : कांग्रेस नेता के घर में घुसकर बेटे की हत्या, छोटे भाई की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के करही गांव में गुरुवार देर रात कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के घर पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में उनके 19 वर्षीय बेटे आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी गई और 16 वर्षीय छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
छत्तीसगढ़
अंबिकापुर में भीषण आग : प्लास्टिक-पटाखे की दुकान धधकी, 25 टैंकर पानी, 4 फायर ब्रिगेड टीमें जुटीं
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गुरुवार को एक प्लास्टिक और पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दो मंजिला इमारत इसकी चपेट में आ गई और इलाके में घना धुआं फैल गया, जो कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। फायर ब्रिगेड की 4 टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब 25 टैंकर पानी की मदद से आग बुझाने की कोशिश जारी है, लेकिन अभी तक पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका है।
छत्तीसगढ़
हिंसक झड़प : तेलीबांधा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान कुछ युवकों ने मिलकर अरशद नाम के युवक पर तलवार, चाकू और लोहे के कड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बन गया था, जिसे पुलिस ने नियंत्रण में कर लिया है।
देश
जंगल हादसा: बायसन के हमले में दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
झारखंड के लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र स्थित छिपादोहर पश्चिमी रेंज के गुरिकरम जंगल में जंगली बायसन के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों महिलाएं सोमवार को महुआ चुनने जंगल गई थीं, तभी अचानक बायसन ने उन पर हमला कर दिया। देर तक घर न लौटने पर खोजबीन की गई, जिसके बाद मंगलवार को दोनों मृतकों के शव जंगल से बरामद हुए और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों ने वन्यजीवों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है। वन विभाग ने पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता राशि दी है और आगे मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है।