"इलाज" के लिए 804 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
नशे में कार चलाना पड़ा भारी, महाराज बाड़ा में अनियंत्रित वाहन ने कई लोगों को मारी टक्कर
महाराज बाड़ा क्षेत्र में शनिवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। रॉक्सी पुल से महाराज बाड़ा की ओर जा रही अनियंत्रित कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें 7 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार चालक शराब के नशे में था और वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
राष्ट्रीय
एंबुलेंस नहीं मिली तो, बेटी का शव गोद में लेकर निकला पिता, राहगीरों ने कराया ऑटो
जिला अस्पताल मुरार में 16 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद शव घर ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली। मजबूर पिता बेटी का शव गोद में लेकर अस्पताल के बाहर आया, जिसके बाद राहगीरों ने चंदा जुटाकर ऑटो की व्यवस्था की।
राष्ट्रीय
चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में भीषण हादसा, 7 मजदूरों की मौत, 6 अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा घुसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई। 22 लोगों को बाहर निकाला गया है, जबकि 6 लापता मजदूरों की तलाश जारी है।
राज्य सरकार
चिरायु बना तीन परिवारों की उम्मीद, हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का सफल उपचार
धमतरी जिले की चिरायु टीम-बी मगरलोड ने स्वास्थ्य जांच के दौरान तीन बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षणों की समय पर पहचान की। रायपुर में विशेषज्ञ जांच के बाद तीनों बच्चों का सफल ऑपरेशन किया गया। उपचार के बाद बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार है और चिरायु टीम लगातार फॉलोअप कर रही है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
भालू के हमलों से सहमे ग्रामीण: एक की गई जान, अलग-अलग घटनाओं में 3 घायल
सरगुजा संभाग में भालू के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उदयपुर क्षेत्र में भालू के हमले से 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि कोरबा और शंकरगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हुए हैं। वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने की अपील की है।
बिलासपुर
हरेली पर मुर्गे को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने चाकू से किया हमला
हरेली त्योहार पर मुर्गे के आकार को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।
धमतरी
सड़क हादसा : मुंबई से बस्तर जा रही महिला बाइक राइडर की ट्रेलर से टकराकर मौत
धमतरी जिले के मरकाटोला के पास हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय महिला बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई। वह महिला बाइक राइडर्स के एक समूह के साथ मुंबई से बस्तर की यात्रा पर निकली थीं। रास्ते में उनकी बाइक एक ट्रेलर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
फुटबॉल
पिता के निधन के बाद फुटबॉल से दूर हुए लियोनेल मेसी, वापसी की तारीख तय नहीं
पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद लियोनेल मेसी ने फिलहाल फुटबॉल से ब्रेक लिया है। वे अर्जेंटीना में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उनकी मैदान पर वापसी की तारीख अभी तय नहीं है।
रायगढ़
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या, बाथरूम के बाहर फंदे से लटका मिला शव
रायगढ़ के लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे 55 वर्षीय मरीज नारद लहरे का शव गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
जगदलपुर (बस्तर)
रात में हॉस्टल में घुसा जहरीला सांप, 3 मासूम छात्राओं की मौत, 3 की हालत गंभीर
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के जप्तलाई गांव स्थित शासकीय कन्या छात्रावास में जहरीले सांप के काटने से तीन आदिवासी छात्राओं की मौत हो गई। तीन अन्य छात्राओं की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से नागपुर भेजा गया है।
राष्ट्रीय
सतना जिला अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
सतना जिला अस्पताल में प्रसव के कुछ घंटे बाद 32 वर्षीय महिला बबीता रैदास की मौत हो गई। परिजनों ने अत्यधिक रक्तस्राव के दौरान इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
JPSC-JSSC आंदोलन : लाठीचार्ज के बाद झारखंड में भड़की सियासत, विरोध में BJP का राज्यव्यापी बंद; रांची में सुरक्षा सख्त
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बीजेपी ने झारखंड बंद बुलाया है। भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है।