"जनजागरूकता" के लिए 60 परिणाम मिले
धमतरी
धमतरी में नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, अभिभावकों को दी चेतावनी
धमतरी पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अभिभावकों को बुलाकर उन्हें कानूनी प्रावधानों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने 36 स्कूलों में पहुंचकर 10,301 छात्र-छात्राओं को यातायात नियम, साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति की जानकारी दी है।
धर्म
गुरु पूर्णिमा पर आस्था के दीपों से जगमगाया हसदेव घाट, नदी संरक्षण और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
कोरबा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हसदेव नदी संरक्षण को लेकर विशेष हसदेव आरती का आयोजन किया जाएगा। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नदी, सहायक नदियों और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
रायपुर
NRHM घोटाला : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, धमतरी और बिलासपुर समेत 7 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे
छत्तीसगढ़ के चर्चित NRHM घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। ईओडब्ल्यू ने धमतरी, बिलासपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सात ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। मामला वर्ष 2005-06 और 2006-07 में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के लिए जारी फंड के कथित गबन से जुड़ा है।
राज्य सरकार
समीक्षा बैठक : स्वास्थ्य संस्थानों में दवा और जांच सुविधा सुनिश्चित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में टीबी उन्मूलन, कुष्ठ नियंत्रण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर देते हुए अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महासमुंद
सुरक्षा की ओर कदम : हेलमेट बना जीवन रक्षा का संदेश, सरायपाली में चला सड़क सुरक्षा अभियान
महासमुंद पुलिस और सरायपाली व्यापारी महासंघ ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 100 लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए। कार्यक्रम में सड़क हादसों में अपनों को खो चुके परिवारों ने अपने अनुभव साझा कर लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया।
रायपुर
AAP का प्रदेशव्यापी आयोजन : सोनम वांगचुक के समर्थन में 90 विधानसभा क्षेत्रों में पढ़ी जाएगी हनुमान चालीसा
आम आदमी पार्टी बुधवार को सोनम वांगचुक के समर्थन में छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित करेगी। रायपुर में कार्यक्रम शाम 4 बजे बूढ़ा तालाब परिसर में होगा। पार्टी ने इसे शांति, सद्भाव और लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन का अभियान बताया है।
राज्य सरकार
डेयरी विकास को मिलेगा बढ़ावा : पशुधन विकास विभाग की कलेक्टर ने की समीक्षा
महासमुंद में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों की आय में वृद्धि के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में वैज्ञानिक पशुपालन, नस्ल सुधार, बेहतर प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को दुग्ध उत्पादन दोगुना करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
राज्य सरकार
कम प्रीमियम, बड़ा सहारा : परिवार को मिला 2 लाख रुपये का बीमा लाभ
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ग्राम पंचायत छिबर्रा की दिवंगत जमुना बाई दिवान के नामांकित हितग्राही किशन दिवान को 2 लाख रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई। बैंक एवं पंचायत अधिकारियों के सहयोग से दावा प्रक्रिया पूरी हुई। अधिकारियों ने बताया कि कम प्रीमियम वाली यह योजना जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है।
राज्य सरकार
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण : जिले में लगेंगे जनकल्याण एवं पंजीयन शिविर
जिले में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 18 से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय पंजीयन एवं जनजागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर सभी नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जाएगा तथा योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
रायपुर संभाग
जंग : जांच शिविरों और जागरूकता रैली से ग्रामीणों को मिला साइलेंट किलर से सुरक्षा कवच
मुख्य संदेश जिले के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम के प्रयास से यह अभियान बेहद सफल रहा। अंत में स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की कि 30 वर्ष की उम्र पार करते ही नियमित रूप से अपने ब्लड प्रेशर (BP) की जांच जरूर कराएं ताकि एक सेहतमंद समाज का निर्माण हो सके।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
समीक्षा बैठक : अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सख्त निर्देश
कांकेर में पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा ने समीक्षा बैठक लेकर जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था की गहन समीक्षा की। बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने, महिला सुरक्षा को मजबूत करने तथा साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
राज्य सरकार
महासमुंद : सीईओ जिला पंचायत ने पीएमजीएसवाई सड़क व प्लास्टिक वेस्ट यूनिट का किया निरीक्षण
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद श्री हेमंत नंदनवार ने बागबाहरा कला में पीएमजीएसवाई फेज-4 के तहत निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का भी निरीक्षण किया और प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक निपटान, महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।