"नगर निगम" के लिए 228 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
MP Employees Strike: कचरे का ढेर और ठप जलापूर्ति, मध्य प्रदेश में ढाई लाख सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था
MP Employees Strike: दीपावली से पहले मध्य प्रदेश में करीब ढाई लाख दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। भोपाल समेत प्रदेश के 16 नगर निगमों और 374 नगरपालिकाओं में कचरा उठाव और अन्य कामकाज पर असर पड़ा है। कर्मचारियों ने नियमितीकरण और वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर सीधे मुख्यमंत्री से बातचीत की मांग की है।
दुर्ग
Diwali Traffic Rules: दिवाली की खरीदारी से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, इंदिरा मार्केट में कार और ऑटो की एंट्री बंद
Diwali Traffic Rules: दीपावली पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। इंदिरा मार्केट में चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा और ऑटो की एंट्री पर रोक रहेगी। वहीं, समृद्धि, जवाहर और आकाश गंगा मार्केट के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।
राजनीति
Birgaon Municipal Election: रायपुर की सियासी पिच पर फिर गरमाया साहू समाज का मुद्दा, बीजेपी-कांग्रेस की नजरें 20 हजार वोटों पर!
Birgaon Municipal Election: नगर निगम चुनाव में करीब 20 हजार साहू मतदाताओं और 50 फीसदी ओबीसी वोट बैंक पर भाजपा-कांग्रेस की नजर है। महापौर पद के लिए दोनों दलों में महिला दावेदारों के नामों पर मंथन जारी है।
रायपुर
Raipur Garbage Crisis: दिवाली की सफाई के बीच कचरा संकट, 400 से बढ़कर 600 हुए खुले डिपो, उठाव पर खड़े हुए सवाल
Raipur Garbage Crisis: दिवाली से पहले रायपुर में घरों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई के चलते कचरे की मात्रा बढ़ गई है। शहर में खुले कचरा डिपो की संख्या 400 से बढ़कर 600 हो गई है, जबकि कई इलाकों में दो से तीन दिनों तक कचरा नहीं उठने की शिकायतें सामने आ रही हैं। बूढ़ापारा कलेक्शन सेंटर पर भी कचरे का दबाव बढ़ गया है। सफाई व्यवस्था की समीक्षा के दौरान महापौर मीनल चौबे ने रामकी कंपनी के प्रतिनिधियों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया है कि अब कंपनियों को फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद ही भुगतान किया जाएगा।
दुर्ग
Durg News: निगम कार्यालय में टूटा ताला, महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लेकर मचा हड़कंप
Durg News: नगर निगम की स्थापना शाखा में आलमारी का ताला टूटा मिला। फाइलें गायब होने की आशंका के बीच पुलिस मामले की जांच कर रही है। कमिश्नर के मुताबिक, सूची में कोई फाइल गायब नहीं है।
जगदलपुर (बस्तर)
Garbage Fine: शहर में कचरा फेंकने से पहले सोच लें, अब देना पड़ सकता है 10 हजार
Garbage Fine: जगदलपुर नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाने का फैसला किया है। वहीं, ऐसे लोगों की सूचना देने वाले नागरिकों को भी 10 हजार रुपये का इनाम मिलेगा।
रायपुर
Plastic Waste Recycling: कचरे से संवरेंगी सड़कें, पॉलीथिन और प्लास्टिक का होगा शानदार इस्तेमाल, जानें क्या है पूरा प्लान
Plastic Waste Recycling: छत्तीसगढ़ में अब प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल सड़क निर्माण और डामरीकरण में किया जाएगा। नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं को प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, छंटाई और उपयोग के निर्देश जारी किए हैं। नई व्यवस्था के तहत सड़क निर्माण के टेंडर में भी प्लास्टिक के इस्तेमाल की शर्त शामिल होगी।
शिक्षा
Dhamtari News: PG कॉलेज के 6 विधि शिक्षकों का तबादला, LLB छात्रों ने जताई नाराजगी
Dhamtari News: धमतरी PG कॉलेज के विधि संकाय के छह शिक्षकों का एक साथ कुरूद तबादला किए जाने से LLB के छात्र नाराज हैं। छात्रों ने महापौर रामू रोहरा को ज्ञापन सौंपकर तबादला रोकने और नए शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है।
दुर्ग
Bhupesh Baghel: मतदाता सूची काे लेकर कांग्रेस का सवाल, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा समाधान नहीं तो हाईकोट भी जाएंगें
Bhupesh Baghel: दुर्ग जिले में SIR के तहत मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर वार्ड परिवर्तन का मामला सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा और जामुल की मतदाता सूची पर सवाल उठाते हुए आपत्तियों का समाधान नहीं होने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: अंबिकापुर को बड़ी सौगात, बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज
CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा की। इसके साथ ही सीतापुर में 28 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सोनतराई से सूर तक 3.82 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का भूमिपूजन किया गया।
रायपुर
Chhattisgarh News: मतदाता सूची में गड़बड़ी, वेबसाइट बंद होने से 80 हजार से अधिक मतदाता परेशान
Chhattisgarh News: नगर निगम की प्रारंभिक मतदाता सूची में नाम और वार्ड संबंधी गड़बड़ियां सामने आई हैं। वेबसाइट बंद होने से 80 हजार से अधिक मतदाताओं को परेशानी हो रही है। कांग्रेस ने वेबसाइट शुरू करने और दावा-आपत्ति की अंतिम तारीख 5 नवंबर 2026 तक बढ़ाने की मांग की है।
कांग्रेस
Congress Election Strategy: दिसंबर के निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, वार्ड कमेटियों के हाथ होगी टिकट तय करने की कमान
Congress Election Strategy: छत्तीसगढ़ के चार नगर निगमों में संभावित निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी वार्ड कमेटियों के सुझावों से प्रत्याशियों के नाम तय करने और प्रत्येक निगम के लिए अलग घोषणा-पत्र तैयार करने की रणनीति पर काम कर रही है।