"बस्तर संभाग" के लिए 109 परिणाम मिले
रायपुर
CG Weather Update: अगले 3 दिन झमाझम बारिश के आसार, जानें फसलों और मानसून के आंकड़ों पर क्या पड़ेगा असर
CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम सिस्टम के असर से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। IMD रायपुर के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस बारिश से धान समेत खरीफ फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
जगदलपुर (बस्तर)
CG News: जगदलपुर में जिंदा बेटी का पिता ने किया पिंडदान, प्रेम विवाह के बाद तोड़ा रिश्ता
CG News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यहां एक पिता ने अपनी जीवित बेटी का पिंडदान कर दिया। पिता का कहना है कि बेटी के एक फैसले से वह इतने आहत हुए कि उन्होंने उससे जीवनभर के लिए संबंध खत्म करने का निर्णय लिया। यह पूरा मामला जगदलपुर के धरमपुरा क्रमांक-3 इलाके का है।
शिक्षा
CG News: अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान पर सरकार का बड़ा फैसला, जारी किए 18.42 करोड़ रुपए
CG News: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 18 करोड़ 42 लाख रुपए की राशि जारी की है। यह राशि छह माह के मानदेय भुगतान के लिए स्वीकृत की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 25 जिलों में कार्यरत कुल 1535 अतिथि शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा।
राज्य सरकार
Forest Department: वनों की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को बस्तर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Forest Department: बस्तर के मुख्य वन संरक्षक कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वनों, वन्यजीवों और राष्ट्रीय संपदा की रक्षा करते हुए शहीद हुए वनकर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। नक्सल हिंसा के बीच कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए वनपाल, वनरक्षक और रेंजरों के साहस एवं बलिदान का स्मरण किया गया।
रायपुर
Chhattisgarh Weather: मानसून के नए समीकरण, कहीं राहत की फुहार तो कहीं बढ़ी चिंता, जानिए खेतों का हाल
Chhattisgarh Weather: इस बार मानसून का असर असमान देखने को मिल रहा है। राज्य का औसत बारिश आंकड़ा सामान्य के करीब पहुंच गया है, लेकिन कई जिलों में अब भी बारिश की कमी बनी हुई है। सरगुजा और बस्तर संभाग में अच्छी बारिश से स्थिति बेहतर है, जबकि रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ मैदानी इलाकों में किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना जताई है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Education Minister: पोटा केबिन और आवासीय स्कूलों की समीक्षा, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
Chhattisgarh Education Minister: दंतेवाड़ा में पोटा केबिन और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की समीक्षा कर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Bastar Development: DMF नियमों में ढील से दूर-दराज के गांवों तक पहुंचेगा बुनियादी ढांचा
केंद्र सरकार ने LWE प्रभावित क्षेत्रों में DMF राशि के इस्तेमाल के नियमों में बदलाव करते हुए 15-25 किमी की दूरी सीमा खत्म कर दी है। इससे बस्तर के दूरस्थ गांवों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।
नारायणपुर
Narayanpur Naxal Dump: अदनार जंगलों में माओवादियों के पुराने हथियार डंप का भंडाफोड़, 10 राइफल और ग्रेनेड लांचर बरामद
Narayanpur Naxal Dump: अदनार क्षेत्र में पुलिस और BSF की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के पुराने हथियार डंप का पता लगाकर 10 राइफलें, 2 ग्रेनेड लांचर, 13 BGL शेल और करीब 2 किलो विस्फोटक बरामद किया।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Rainfall: छत्तीसगढ़ में बारिश का रिकॉर्ड मजबूत, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से 166% ज्यादा वर्षा
Chhattisgarh Rainfall: छत्तीसगढ़ में 1 जून से 28 अगस्त 2026 तक औसतन 855.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो 10 साल के औसत से 100.8% है। बलरामपुर में 157.7% और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 166% बारिश दर्ज हुई, जबकि कांकेर, मोहला-मानपुर और सरगुजा जैसे जिलों में वर्षा की कमी बनी हुई है।
राज्य सरकार
Ghotul Tradition: गोलियों की गूंज की जगह अब मांदर की थाप, अबूझमाड़ में लौट रही घोटुल की रौनक
Ghotul Tradition: नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा हालात बेहतर होने के साथ आदिवासी समाज की पारंपरिक घोटुल परंपरा फिर जीवंत हो रही है। अंदरूनी गांवों में ग्रामीण प्राकृतिक सामग्रियों से घोटुल तैयार कर रहे हैं, जहां युवा बुजुर्गों से लोकगीत, नृत्य, सामाजिक अनुशासन और जीवनोपयोगी परंपराएं सीख रहे हैं। कभी नक्सली हिंसा के कारण थम चुकी शामें अब मांदर की थाप और ‘चेलिक-मोटियारिन’ के लोकगीतों से गूंजने लगी हैं।
शिक्षा
CG Teacher Recruitment: 5,000 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, पहली बार CBT से होगा चयन
CG Teacher Recruitment: सरकार जल्द ही 5,000 शिक्षकों की सीधी भर्ती करेगी। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पहली बार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट विद्यालयों के 3,066 पदों पर संविदा भर्ती जारी है। स्कूलों में बायोमेट्रिक उपस्थिति, स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई और नए भवनों के निर्माण पर भी जोर दिया जा रहा है।
राज्य सरकार
बस्तर में कोसा उत्पादन को बढ़ावा देने की तैयारी, 50 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण
ग्रामोद्योग विभाग के सचिव राजेश सिंह राणा ने बस्तर और कांकेर में ककून बैंक, धागाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने 50 हितग्राहियों को टसर कृमिपालन व धागाकरण प्रशिक्षण देने और सुकमा-दंतेवाड़ा में भी प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश दिए।