"छात्रा" के लिए 526 परिणाम मिले
महासमुंद
देवरी स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, छात्रों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की कृमि नाशक गोली खिलाई गई। प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने छात्रों को कृमि संक्रमण से बचाव, स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
राज्य सरकार
एक ही परिवार की तीन बेटियों ने पास की NEET परीक्षा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई
कबीरधाम जिले के नेउर गांव की रहने वाली तीन बहनों किरण, ज्योति और सुमन महोबिया ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक ही परिवार की तीनों बेटियों के मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कांग्रेस
प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी : लाखों खर्च कर भी नौकरी की गारंटी नहीं, रील की लत में उलझा युवा
प्रयागराज में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने युवाओं से संवाद किया। उन्होंने रोजगार संकट, शिक्षा व्यवस्था और AI के बढ़ते प्रभाव को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। राहुल ने युवाओं से डर और नफरत से दूर रहकर अपनी आवाज उठाने की अपील की।
खेल
रायपुर की बेटियों का कबड्डी में जलवा, अंडर-17 और अंडर-19 में संभाग स्तरीय खिताब पर कब्जा
रीवा (लखौली) में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में रायपुर जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। रायपुर की टीम ने बलौदाबाजार और महासमुंद को हराकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई, जबकि अंडर-14 वर्ग में धमतरी की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के पांच जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया।
रायपुर संभाग
गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में हरेली उत्सव की धूम, ग्रीन डे पर बच्चों ने जाना प्रकृति का महत्व
रीवा (लखौली) स्थित गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में हरेली पर्व के अवसर पर ग्रीन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और प्रकृति के महत्व को लेकर विभिन्न सांस्कृतिक व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। स्कूल परिसर में पौधारोपण कर बच्चों को एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने और पेड़ों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
रायपुर
छत्तीसगढ़ के कोसा को मिली नई पहचान, सीएम साय ने लॉन्च किया ‘कोशल फैब’
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा संघ के प्रीमियम ब्रांड ‘कोशल फैब’ का शुभारंभ किया। इस पहल के जरिए छत्तीसगढ़ के कोसा और हथकरघा उत्पादों को आधुनिक डिजाइन, बेहतर पैकेजिंग और नए बाजारों से जोड़कर बुनकरों को आर्थिक मजबूती देने का प्रयास किया जाएगा।
महासमुंद
विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य को लेकर एकलव्य विद्यालय भोरिंग पालक संघ की बैठक आयोजित
महासमुंद जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरीग में पालक संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में छात्रावास, भोजन व्यवस्था, शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई।
शिक्षा
छात्र नेतृत्व को मिला नया मंच, स्वामी आत्मानंद विद्यालय महासमुंद में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में छात्र संघ मनोनयन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र संघ का गठन किया गया। समारोह में नव चयनित पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई।
महासमुंद
सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद में विज्ञान मेले का आयोजन, प्रतिभाओं को मिला मंच
महासमुंद के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जयंती पर एक दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें 113 छात्र-छात्राओं ने मॉडल, विज्ञान प्रयोग, प्रश्न मंच, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
महासमुंद
राष्ट्रभक्ति की मिसाल : महासमुंद से जवानों के लिए भेजे जाएंगे 31,355 रक्षा-सूत्र
महासमुंद जिले में ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान-2026 के तहत 31,355 रक्षा-सूत्र और शुभकामना संदेश एकत्र किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं, छात्राओं और जिलेवासियों ने अभियान में भाग लेकर देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की।
रायपुर संभाग
जागरूकता कार्यक्रम : अंधविश्वास के खिलाफ देवरी स्कूल की सराहनीय पहल, छात्रों को बताए सर्पदंश से बचाव के तरीके
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉक्टर विजय कुमार शर्मा और विश्वास मेश्राम ने छात्रों को सांपों की पहचान, सर्पदंश से बचाव, उपचार और झाड़-फूंक से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में छात्रों ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया और पोस्टर प्रतियोगिता में भी भाग लिया।
राज्य सरकार
कॉलेज ड्रेस कोड पर NSUI का विरोध, छात्रों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
बद्रीप्रसाद लोधी शासकीय महाविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत के साथ प्रस्तावित ड्रेस कोड और कॉलेज की बुनियादी सुविधाओं को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।