"छात्रा" के लिए 526 परिणाम मिले
महासमुंद
अनूठी पहल : महासमुंद में व्यवहारिक कृषि शिक्षा से खेतों के लिए तैयार हो रहे भविष्य के किसान
महासमुंद के एक विद्यालय में विद्यार्थियों को खेतों, नर्सरी और कृषि प्रायोगिक प्रक्षेत्र में आधुनिक खेती का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।
महासमुंद
आरुषी ने बढ़ाया जिले का गौरव : IIIT नया रायपुर के प्रतिष्ठित M.Tech (DSAI) कार्यक्रम में मिली प्रवेश
बागबाहरा की प्रतिभाशाली छात्रा आरुषी अग्रवाल का चयन IIIT नया रायपुर के प्रतिष्ठित CM IT Fellowship M.Tech (Data Science Artificial Intelligence) कार्यक्रम में हुआ है। GATE स्कोर और स्किल टेस्ट के आधार पर उन्होंने मेरिट सूची में 13वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
शिक्षा
शिक्षा से ही राष्ट्र का विकास संभव, मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में बोले विधायक सिन्हा
महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सम्मान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश देते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश के भविष्य के निर्माता हैं।
राज्य सरकार
स्वास्थ्य जागरूकता पहल : हेपेटाइटिस से बचाव की दिशा में कदम, महासमुंद में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर
महासमुंद के भारत चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हेपेटाइटिस बी और सी की जांच व टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। दो दिवसीय अभियान में 54 अधिकारी-कर्मचारियों और एमबीबीएस छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग की गई। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पात्र लोगों को हेपेटाइटिस बी का टीका लगाया गया।
धमतरी
धमतरी में नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, अभिभावकों को दी चेतावनी
धमतरी पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अभिभावकों को बुलाकर उन्हें कानूनी प्रावधानों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने 36 स्कूलों में पहुंचकर 10,301 छात्र-छात्राओं को यातायात नियम, साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति की जानकारी दी है।
रायगढ़
सरस्वती साइकिल योजना पर हंगामा, घटिया साइकिल देने का आरोप
लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के कुपाकानी गांव में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के दौरान विवाद हो गया। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने छात्राओं को दी जा रही साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए घटिया सामग्री और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब मांगा और जांच की मांग की। हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रवि भगत को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
शिक्षा
बड़ी सफलता : गांव में अस्पताल नहीं, इसलिए डॉक्टर बनने निकली स्मृतिलेखा, 603 अंक से रची मिसाल
मेदिनीपुर जिले के पाउशी गांव की स्मृतिलेखा ने NEET UG 2026 में 720 में से 603 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 9065 प्राप्त की। गांव में अस्पताल न होने और समय पर इलाज के अभाव में लोगों की मौत से प्रेरित होकर उन्होंने डॉक्टर बनने का संकल्प लिया। सरकारी नौकरी छोड़कर कठिन मेहनत की और अब उनका सपना अपने गांव में अस्पताल खोलकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
मलेरिया का कहर : मलेरिया ने छीनी एक और छात्र की जिंदगी, कांकेर के आश्रम में हड़कंप
मरदापोटी बालक आवासीय आश्रम के एक आदिवासी छात्र की मलेरिया से इलाज के दौरान मौत हो गई। यह 10 दिनों के भीतर मलेरिया से दूसरे छात्र की मौत है। घटना के बाद आदिम जाति कल्याण विभाग और छात्रावास प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं आश्रम के दो अन्य छात्र भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है।
रायपुर संभाग
राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन : लोकसभा भंग करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग
छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर लोकसभा भंग करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। ज्ञापन में शिक्षा, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, कानून-व्यवस्था और केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों पर सवाल उठाते हुए कई मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की गई है।
महासमुंद
सीड बॉल वितरण : महाप्रभु वल्लभाचार्य कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल
महासमुंद के शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग ने पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन के उद्देश्य से सीड बॉल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को देशज एवं फलदार पौधों के बीजों से तैयार सीड बॉल्स वितरित कर मानसून के दौरान उन्हें गांवों, खेतों की मेड़ों और बंजर भूमि पर रोपित करने के लिए प्रेरित किया गया।
महासमुंद
युवा आक्रोश : मशाल रैली निकालकर छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज
महासमुंद में जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में युवाओं ने विशाल मशाल रैली निकाली। रैली में कांग्रेस नेताओं, छात्रों और अभिभावकों ने हिस्सा लेकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष कार्रवाई और छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग उठाई।
महासमुंद
नेतृत्व और अनुशासन की नई शुरुआत: संस्कार स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण
बसना के संस्कार द राइजिंग स्कूल में छात्र परिषद का पद-ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए छात्र प्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, सेवा भावना और जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से इस पहल को महत्वपूर्ण बताया।