"छात्रा" के लिए 403 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
गुरुकुल विद्यालय सोनासिल्ली में संस्कृत भारती का त्रिदिवसीय संस्कृत भाषाबोधन वर्ग सम्पन्न
पिथौरा के समीप ग्राम सोनासिल्ली स्थित गुरुकुल विद्यालय में संस्कृत भारती छत्तीसगढ़ द्वारा तीन दिवसीय संस्कृत भाषाबोधन वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें 81 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को संस्कृत में परिचय, व्याकरण, गीत, खेल और योग के माध्यम से भाषा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न सत्रों में संस्कृत भाषा के महत्व, आधुनिक समय में इसकी उपयोगिता और “पंच परिवर्तन” जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए गए। समापन अवसर पर अतिथियों ने संस्कृत को भारतीय संस्कृति की प्राचीन और समृद्ध भाषा बताते हुए इसके दैनिक उपयोग पर जोर दिया।
छत्तीसगढ़
चिरको महाविद्यालय में विद्यार्थियों को इंटर्नशिप और ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ा गया
शासकीय नवीन महाविद्यालय, चिरको में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के निर्देशन में पीएम इंटर्नशिप योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अंतिम वर्ष के छात्रों को पात्रता, छात्रवृत्ति एवं आवश्यक कौशल की जानकारी दी गई तथा इंटर्नशिप के साथ ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के तरीके बताए गए।
छत्तीसगढ़
कमार जनजाति के 940 परिवारों का डिजिटल सर्वे अभियान तेज, 30 अप्रैल 2026 तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश
जिले में कमार विशेष पिछड़ी जनजाति के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए डिजिटल सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 76 PVTG गांवों में निवासरत 940 परिवारों (कुल 3306 जनसंख्या) का शत-प्रतिशत ऑनलाइन दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक सरकारी योजनाओं का सही लाभ पहुंचाना और स्वास्थ्य, शिक्षा व बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का आकलन करना है।
छत्तीसगढ़
कक्षा पाँचवीं का भावपूर्ण विदाई समारोह, छात्रों को मिला सम्मान और उपहार
शासकीय प्राथमिक विद्यालय देवरी में कक्षा पाँचवीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रधानपाठक कंचन जांगड़े के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों का सहयोग रहा।
महासमुंद
मेरा गांव : प्रकृति, परंपरा और परिवर्तन के बीच संतुलन साधता जीवंत गांव कौंदकेरा
कौंदकेरा एक ऐसा गांव है, जहां प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। यह गांव जहां अपनी परंपराओं से शक्ति प्राप्त करता है, वहीं आधुनिक चुनौतियों से जूझ भी रहा है। आवश्यकता है संतुलित विकास और सामाजिक जागरूकता की, ताकि यह गांव अपनी पहचान को बनाए रखते हुए भविष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ा सके।
छत्तीसगढ़
हॉस्टल नहीं मिला तो किराया देगी सरकार : छात्रों को हर महीने ₹3000 तक मदद
यह योजना लागू होने के बाद प्रदेश के हजारों छात्रों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है और उच्च शिक्षा की राह आसान होगी।
विदेश
पश्चिम एशिया हालात पर मुख्यमंत्री की सख्त नजर, अफवाहों से बचने की अपील, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी कमिश्नर, आईजी और कलेक्टरों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम एशिया हालात पर उच्चस्तरीय समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रदेश में पेट्रोल, गैस और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बताई गई। अफवाहों से दूर रहने, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई और कंट्रोल रूम के माध्यम से सही जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।