"सोशल मीडिया" के लिए 930 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
विवाद : कैमरी पहाड़ में मंदिर को लेकर टकराव, पुलिस ने दर्ज किया दो दर्जन लोगों पर केस
कोटर थाना क्षेत्र के कैमरी पहाड़ स्थित खनन लीज क्षेत्र में मंदिर निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस का आरोप है कि निर्माण रोकने पहुंची टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता की और वाहनों पर पथराव किया। मामले में सात नामजद सहित दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं ग्रामीण उसी स्थान पर मंदिर निर्माण की मांग पर अड़े हुए हैं।
बालोद
दर्द से जूझता भालू : तीन पैरों के सहारे चल रहा था भालू, वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप
बालोद के घोठिया रोड पर एक घायल भालू लंगड़ाते हुए दिखाई दिया। तीन पैरों के सहारे चलते भालू का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पैर में चोट की आशंका जताई जा रही है।
मनोरंजन
प्रथम संकल्प : रामायण के मेगा लॉन्च में दिखा भव्य अंदाज, रणबीर और यश बने आकर्षण
दिल्ली के भारत मंडपम में फिल्म रामायण: पार्ट का भव्य प्रथम संकल्प इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें रणबीर कपूर, यश और अन्य कलाकार शामिल हुए। रणबीर ने आंखों में संक्रमण के कारण काला चश्मा पहनने की वजह बताई, जबकि यश ने फिल्म को भारतीय सिनेमा का बड़ा सपना बताया। फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा और पहला भाग इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा।
रायपुर
बवाल : चलती ट्रेन में चोरी, यात्री ने पकड़ लिया तो गेट से लटका रहा चोर, फिर लगा दी छलांग
आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी की कोशिश के दौरान एक चोर यात्री का सामान लेकर भागने लगा। पकड़ से बचने के लिए वह ट्रेन के गेट से बाहर लटक गया और मार पड़ने पर चलती ट्रेन से नीचे कूद गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है, जबकि मारपीट करने वाले यात्री के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
कारोबार
बदली किस्मत : ₹38 हजार की नौकरी छोड़ी, चाय बेचकर हर महीने कमा रहे ₹1 लाख
38 हजार रुपये महीने की नौकरी छोड़ एक युवक ने करीब 2 लाख रुपये लगाकर चाय की दुकान शुरू की। आज वह रोजाना सैकड़ों कप चाय बेचकर सभी खर्चों के बाद करीब 1 लाख रुपये मासिक मुनाफा कमा रहा है। उसकी सफलता की यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
राष्ट्रीय
सोनम वांगचुक : भूख हड़ताल का 22वां दिन, पत्नी ने दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई याचिका
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के 22वें दिन उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें प्राइवेट अस्पताल शिफ्ट करने की मांग की है।
राष्ट्रीय
विपक्षी चक्रव्यूह में फंसी सरकार : मॉनसून सत्र से ठीक पहले दो अहम संसदीय समितियों की बैठकें टलीं
मानसून सत्र शुरू होने से पहले दो महत्वपूर्ण विधेयकों पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक स्थगित कर दी गई है। विपक्ष के विरोध और सहमति के अभाव के चलते सरकार पर राजनीतिक दबाव बढ़ गया है। ऐसे में दोनों विधेयकों के इस सत्र में पेश होने की संभावना कम मानी जा रही है।
महासमुंद
अनोखी पहल : नवा बिहान से सजग हो रहा जिला, डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगों के खिलाफ चौपाल लगाकर दी जा रही सीख
महासमुंद पुलिस ने नवा बिहान अभियान के तहत जिलेभर में साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया ठगी और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। एक सप्ताह में 500 से अधिक लोगों को साइबर सुरक्षा, डायल-112 और संवाद व्हाट्सएप हेल्पलाइन के उपयोग की जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय
दहेज प्रताड़ना : पत्नी को पीटकर घर से निकाला, निजी फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप
ग्वालियर में एक महिला ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और निजी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
दुर्ग
सुपरफास्ट ट्रेन में बड़ी लापरवाही : रातभर बिना एसी और लाइट के चला सफर, उधमपुर-दुर्ग ट्रेन के यात्रियों का फूटा गुस्सा
उधमपुर-दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी के कारण कई कोचों की एसी और लाइट पूरी रात बंद रही। गर्मी और उमस से परेशान यात्रियों ने तीन बार चेन पुलिंग की। ट्रेन करीब डेढ़ घंटे की देरी से दुर्ग पहुंची।
राष्ट्रीय
भारी हंगामा : सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, मंच पर अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही
लद्दाख से जुड़ी मांगों को लेकर 21 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गई। इसके विरोध में प्रदर्शन के दौरान सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। वहीं वांगचुक की पत्नी ने अस्पताल और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मेडिकल रिपोर्ट की स्वतंत्र जांच की मांग की।
राष्ट्रीय
वांगचुक अस्पताल में भर्ती : 20 दिन से अनशन पर बैठे सोनम को पुलिस ने जबरन उठाया, समर्थकों ने लगाया आंदोलन दबाने का आरोप
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिनों से आमरण अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को बिगड़ती तबीयत के चलते दिल्ली पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश और डॉक्टरों की सलाह पर यह कदम उठाया गया, जबकि समर्थकों ने इसे आंदोलन दबाने की कोशिश बताया। वांगचुक ने 20 जुलाई के चलो संसद मार्च और NEET विवाद को लेकर अपनी मांगें दोहराईं।