"परीक्षा" के लिए 507 परिणाम मिले
धर्म
पद्मिनी एकादशी : हजारों वर्षों की तपस्या के बाद पूरी हुई मनोकामना
पद्मिनी एकादशी की पौराणिक कथा के अनुसार राजा कृतवीर्य और रानी पद्मिनी ने संतान प्राप्ति के लिए कठोर तपस्या की। माता अनुसूया की सलाह पर रानी ने पद्मिनी एकादशी व्रत रखा, जिससे प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें पराक्रमी पुत्र कार्तवीर्य अर्जुन का वरदान दिया।
खेल
फ्रेंच ओपन : कोको गॉफ का जज्बा, हादसे के बाद भी कोर्ट पर दिखाया दम
फ्रेंच ओपन में कोको गॉफ ने कार एक्सीडेंट के बावजूद शानदार जीत दर्ज कर दूसरे दौर में जगह बनाई। वहीं आर्यना सबालेंका ने 16 महीनों में रिकॉर्ड 30वीं जीत हासिल की। पुरुष वर्ग में बड़ा उलटफेर तब हुआ जब दानिल मेदवेदेव पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए।
कारोबार
संभला शेयर बाजार: सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर पर बंद
भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिली, लेकिन बाद में बाजार ने रिकवरी की। सेंसेक्स और निफ्टी दिन के अंत तक लगभग सपाट स्तर पर कारोबार करते नजर आए। निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर बनी हुई है।
रायपुर
बड़ा बयान : भिलाई में बोले किरण सिंहदेव, कांग्रेस अब जनता का भरोसा खो चुकी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Kiran Singh Deo ने भिलाई दौरे के दौरान झीरम घाटी कांड, नक्सलवाद, नीट परीक्षा और पेट्रोल-डीजल की कीमतों जैसे मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के दौरान झीरम कांड की सच्चाई सामने नहीं लाई। साथ ही भाजपा सरकार द्वारा बस्तर में विकास और नक्सलवाद खत्म करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। नीट मामले में उन्होंने कहा कि सरकार गंभीरता से कार्रवाई कर रही है, जबकि कांग्रेस पर भ्रम फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाया।
खेल
रांची : रिकॉर्ड और रोमांच से भरी फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन आज
रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आज चौथा और अंतिम दिन खेला जा रहा है। प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष एथलीटों ने हिस्सा लिया, जहां कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे और कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालिफिकेशन की दौड़ ने रोमांच बढ़ा दिया। पुरुष 100 मीटर में अनिमेष कुजूर और पोल वॉल्ट में देव मीणा जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने भारतीय एथलेटिक्स को नई उम्मीद दी है।
दुर्ग
सम्मान समारोह : मेधावी छात्रों के सपनों को मिली नई उड़ान, तालियों से गूंजा दधीची सभागार
दुर्ग पुलिस लाइन के दधीची सभागार में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में CG बोर्ड और CBSE बोर्ड के 10वीं-12वीं के टॉप-10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के प्रतिभाशाली बच्चों को भी मंच पर सम्मान मिला। लाइफ एंड पैरेंटिंग कोच चिरंजीव जैन ने विद्यार्थियों को सफलता, सकारात्मक सोच और तनावमुक्त पढ़ाई के टिप्स दिए, जबकि शिक्षक आरिफ खान ने करियर मार्गदर्शन किया। समारोह में कई पुलिस अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। दुर्ग पुलिस की यह पहल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और उत्साह का बड़ा मंच बन गई।
शिक्षा
CBSE : री-चेकिंग फीस में गड़बड़ी पर बोर्ड का बड़ा फैसला, एक्स्ट्रा पैसे होंगे रिफंड, आवेदन की डेट भी बढ़ी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के री-वेरिफिकेशन और आंसर-शीट स्कैन कॉपी आवेदन के दौरान हुई तकनीकी गड़बड़ियों पर छात्रों को बड़ी राहत दी है। सर्वर क्रैश और पेमेंट फेल होने के कारण कई छात्रों के खातों से डबल फीस कट गई थी।
कोरबा
नई लहर : शिक्षा, स्वास्थ्य, सौर ऊर्जा और बुनियादी ढांचे में बड़े बदलाव, हजारों लोगों को मिला सीधा लाभ
छत्तीसगढ़ के Korba के ग्रामीण क्षेत्रों में बीते एक वर्ष में अदाणी फाउंडेशन की CSR पहलों के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, बुनियादी ढांचे और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं। शिक्षा क्षेत्र में 24 गांवों के 48 स्कूलों में 4,200 स्कूल किट्स वितरित किए गए, शौचालय निर्माण और आंगनवाड़ियों के सुदृढ़ीकरण से बच्चों की उपस्थिति और सुरक्षा में सुधार हुआ है।
शिक्षा
पंचायत सचिव भर्ती : बदले नियम, अब मेरिट और कंप्यूटर स्किल से तय होगी नियुक्ति
छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्राम पंचायत सचिवों की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए नई सेवा शर्तें लागू की हैं। अब भर्ती मेरिट आधारित होगी, जिसमें 12वीं के अंक, कंप्यूटर कौशल, उच्च शिक्षा और कार्य अनुभव के आधार पर चयन किया जाएगा। शासन ने डेटा एंट्री/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा अनिवार्य किया है। नए नियमों के साथ पुराने आदेश निरस्त कर दिए गए हैं।
खेल
सुपर चेस : क्लासिक का सबसे लंबा मैच, 6 घंटे तक भिड़े प्रज्ञानंदा और लाग्रेव
आर प्रज्ञानंदा और मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के बीच सुपरबेट चेस क्लासिक में खेला गया मुकाबला लगभग 6 घंटे तक चला और 139 चालों के बाद ड्रॉ पर समाप्त हुआ। यह टूर्नामेंट के सबसे लंबे मुकाबलों में शामिल हो गया। इस रोमांचक मैच के बाद टाइटल की रेस और दिलचस्प हो गई है, जहां अभी पांच खिलाड़ी खिताब के दावेदार बने हुए हैं।
दुर्ग
सुसाइड मिस्ट्री : एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, शराब और खौफनाक सुसाइड नोट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के Durg में एक दंपति और उनके दो बच्चों की संदिग्ध मौत ने सभी को झकझोर दिया। घर से मिले सुसाइड नोट में पारिवारिक विवाद और बच्चों की हत्या का जिक्र है। फिलहाल पुलिस मर्डर-कम-सुसाइड एंगल से मामले की जांच कर रही है।
रायपुर
सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री का औचक निरीक्षण और समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।चिरमिरी में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने पेयजल संकट, शिक्षा व्यवस्था और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कुछ मामलों में कार्रवाई भी की।