"बिलासपुर" के लिए 546 परिणाम मिले
बिलासपुर
बड़ी कार्रवाई : 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम दफईपारा से एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब और बिक्री की रकम बरामद की गई। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कोरबा
दहशत : घर में मिला 11 फीट किंग कोबरा, टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा
कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज अंतर्गत ग्राम छुईढोड़ा में रविवार को एक 11 फीट लंबा किंग कोबरा घर में घुस गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।
खेल
खेल का संगम : मुख्यमंत्री साय आज तीन जिलों के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जांजगीर-चांपा, बिलासपुर और रायपुर के दौरे पर रहेंगे, जहां वे सत्संग सम्मेलन, गाडगे जयंती समारोह, विकास कार्यों के भूमिपूजन-लोकार्पण सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही रायपुर में महतारी सदन और महिला योग भवन का लोकार्पण करेंगे तथा CCPL 2026 फाइनल और पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति रहेगी।
छत्तीसगढ़
मानसून की दस्तक : सरगुजा से बस्तर तक झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। सरगुजा से बस्तर संभाग तक कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि राजनांदगांव 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव न होने की संभावना जताई है। साथ ही अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई गई हैं।
बिलासपुर
बड़ा खुलासा : बैन कंपनी को PWD ने दिया 13 करोड़ का ठेका
अफसरों की लापरवाही: PWD के अधिकारियों ने बिना किसी जांच-पड़ताल (वेरिफिकेशन) के आंखें मूंदकर इस फर्जी हलफनामे को स्वीकार कर लिया और बिलासपुर खेल परिसर व विद्युत नवीनीकरण कार्य के लिए कंपनी को 4.87 करोड़ रुपए का भुगतान भी जारी कर दिया।
बिलासपुर
हमला : 10 रुपये की कहासुनी में भड़की हिंसा, भैरव बाबा मंदिर के पास सनसनी
बिलासपुर के रतनपुर स्थित भैरव बाबा मंदिर के पास 10 रुपये के विवाद में अंगूठी बेचने वाले दुकानदार नूतन तंबोली पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोप है कि अंगूठी की कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी नवीन कुमार बैसवाड़े ने अचानक हमला कर दिया, जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।
बिलासपुर
खुलासा : कोयला हेराफेरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार 25 लाख से अधिक की ठगी का मामला
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कोयला हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें भाटिया एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं पकड़ी गईं। 9 जून को दीपका कोल माइंस से भेजा गया एफ/जी ग्रेड कोयला 10 जून को फैक्ट्री पहुंचा, लेकिन लैब टेस्ट में वह निर्धारित गुणवत्ता का नहीं पाया गया। जांच में पता चला कि ट्रकों के जरिए रास्ते में कोयले की हेराफेरी की गई थी।
बिलासपुर
कार्रवाई : बच्चों और पालकों से दुर्व्यवहार मामले में शिक्षिका निलंबित
बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला मटियारी में पदस्थ सहायक शिक्षिका एलबी सुपर्णा टेंगवार को छात्रों, पालकों और सहकर्मी शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है। शिकायतों के आधार पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच की गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई।
बिलासपुर
सवाल : नाबालिग दुष्कर्म मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप, परिजनों ने SSP से लगाई गुहार
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नाबालिग दुष्कर्म मामले को लेकर विवाद गहरा गया है। पीड़ित मासूमों के परिजनों ने थाना प्रभारी और जांच अधिकारियों पर कार्रवाई के दौरान प्रताड़ना और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद उन पर समझौते का दबाव डाला गया, जबकि आरोपी पक्ष को विशेष सुविधा दी गई।
रायपुर
प्रशासनिक फेरबदल : आदिम जाति विकास विभाग में तबादला आदेश जारी, योजनाओं पर रहेगा फोकस
छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास विभाग ने प्रशासनिक आधार पर तीन अपर संचालकों का तबादला किया है। यह कदम बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में चल रही जनजातीय विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
रायपुर संभाग
मौसम अपडेट : मानसून की ज़ोरदार दस्तक, 60 KM की रफ्तार से अंधड़ और भारी बारिश का अलर्ट!
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस के बीच राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 3-4 दिनों में पूरे प्रदेश में पहुंच जाएगा। राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
खुलासा : सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या में 7 गिरफ्तार, बिहार-झारखंड कनेक्शन उजागर
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हाट बाजार में गोली मारकर हत्या और लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में मास्टरमाइंड खुशीराम साहू सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें बिहार और झारखंड से बुलाए गए शूटर भी शामिल हैं।