"लापरवाही" के लिए 820 परिणाम मिले
बिलासपुर
हादसा: खेत में पानी देखने गया युवक, पंप में करंट लगने से दर्दनाक मौत
कोनी थाना क्षेत्र स्थित गतौरी गांव में खेत में लगे सिंचाई पंप में करंट आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक खेत में पानी का जायजा लेने गया था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। जवान बेटे की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
शिक्षा
मासूमों के हाथों में किताब नहीं, झाड़ियों की सफाई,शहडोल के सरकारी स्कूल का VIDEO वायरल
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में बच्चों से बरसात के दौरान झाड़ियों की सफाई कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित शिक्षिका को नोटिस जारी किया गया है।
रायपुर
तेज रफ्तार का कहर : आमानाका ओवरब्रिज पर बेकाबू कार ने मचाई तबाही, कई लोग घायल
रायपुर के आमानाका ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे कई लोग घायल हो गए और दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद महिला चालक कार सहित फरार हो गई। मौके पर गिरी नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान कर जांच शुरू कर दी है, जबकि घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
रायपुर
विवाद : एक्सप्रेस-वे की तस्वीरों पर बवाल, गुणवत्ता को लेकर घमासान
करीब 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे रायपुर–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे पर उद्घाटन से पहले कथित दरारों की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर NHAI की कार्यशैली और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
रायपुर
सख्त अभियान : सड़क पर अवैध पार्किंग करने वालों की खैर नहीं, रायपुर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर यातायात पुलिस ने हीरापुर रिंग रोड और सर्विस रोड पर विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से खड़े 20 ट्रक और ट्रेलर वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। ट्रैफिक डीसीपी डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान वाहन चालकों और मालिकों को अंतिम चेतावनी देते हुए भविष्य में निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
बिलासपुर
निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल : बारिश की पहली ही फुहार में धंसी बिलासपुर-उरगा फोरलेन, घंटों जाम में बिलखते रहे लोग
बिलासपुर के ढेंका गांव के पास बिलासपुर-उरगा फोरलेन परियोजना के तहत बन रहे ओवरब्रिज का एप्रोच रोड पहली ही तेज बारिश में धंस गया। मलबा और मिट्टी NH-49 पर गिरने से रायपुर-रायगढ़ मार्ग घंटों तक बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
महासमुंद
सुरक्षा की ओर कदम : हेलमेट बना जीवन रक्षा का संदेश, सरायपाली में चला सड़क सुरक्षा अभियान
महासमुंद पुलिस और सरायपाली व्यापारी महासंघ ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 100 लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए। कार्यक्रम में सड़क हादसों में अपनों को खो चुके परिवारों ने अपने अनुभव साझा कर लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया।
राष्ट्रीय
खाकी पर सवाल : थाने से कार लेकर निकला शराबी, बाजार में टक्कर मारकर फैलाई दहशत
पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। चाबी लगी सरकारी कार लेकर एक नशे में धुत युवक फरार हो गया और साप्ताहिक हाट बाजार में तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाकर कई लोगों को घायल कर दिया। आरोपी ने एक बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटा। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
महासमुंद
सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर
महासमुंद जिले के बल्दीडीह मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में डोंगरीपाली निवासी देवनाथ पटेल (20) ने दम तोड़ दिया। घायल विनोद कुमार निषाद को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
खाद नहीं, चक्कर ही चक्कर... किसान लाइन में, गोदाम में 30 टन पोटाश 20 दिन से पड़ा
ऑनलाइन एंट्री नहीं होने से वितरण अटका; DAP की कमी से बढ़ी मुश्किल, 15 सोसायटियों के किसान प्रभावित
रायपुर संभाग
CHO वेतनमान विवाद : सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से न्याय की गुहार
छत्तीसगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने वेतनमान में कथित गड़बड़ी को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। संघ ने आरोप लगाया कि राज्य स्तर के अधिकारियों द्वारा गलत प्रस्ताव भेजे जाने के कारण 3,700 से अधिक सीएचओ अपने निर्धारित वेतनमान और आर्थिक लाभ से वंचित हैं। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और संशोधित वेतनमान को एरियर सहित लागू करने की मांग की है।
महासमुंद
समीक्षा बैठक : महासमुंद में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा, धीमे काम पर 5 ठेकेदारों पर कार्रवाई
महासमुंद में जल जीवन मिशन योजना की प्रगति को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने ठेकेदारों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। धीमी गति और लापरवाही बरतने वाले 5 ठेकेदारों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। जिले में अब तक 298 गांवों में हर घर जल प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 100 से अधिक गांवों में प्रक्रिया जारी है।