"लापरवाही" के लिए 662 परिणाम मिले
राज्य सरकार
एक्शन : 2017 से अटके काम पर भड़के अरुण साव, अफसरों को 15 दिन का अल्टीमेटम
औचक निरीक्षण और नाराजगी उप मुख्यमंत्री तथा खेल मंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की धीमी गति और खेल हॉस्टल के खराब रखरखाव को लेकर उन्होंने अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई।
कोरबा
सड़क हादसा : ट्रक-बस की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्री घायल, बस का अगला हिस्सा चकनाचूर
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में तेंदूपत्ता गोदाम के पास ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बस में करीब 40–50 यात्री सवार थे, जिनमें 6 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर सुरक्षित बाहर निकाला।
रायपुर
कार्रवाई : नशे में ड्राइविंग पर पुलिस सख्त, दो वाहन जब्त, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
तिल्दा-नेवरा पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए दो चालकों को पकड़ा। वाहन चेकिंग के दौरान कार और ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में पाए गए, जिसके बाद दोनों वाहनों को जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया गया।
सूरजपुर
नन्हे मेहमान के इंतजार में था परिवार, लेकिन घर पहुंची मां-बेटे की अर्थी
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला अस्पताल में 19 वर्षीय गर्भवती महिला पूजा मानिकपुरी और उसके गर्भस्थ शिशु की डिलीवरी से पहले मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए CMHO कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय
बिक्री पर सख्त रोक : अब बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगी कफ सिरप दवा, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला
केंद्र सरकार ने कफ सिरप और अन्य सिरप-आधारित दवाओं की ओवर-द-काउंटर (OTC) बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने का नया नियम लागू किया है। अब इन दवाओं को केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर ही खरीदा जा सकेगा। इसका उद्देश्य दवाओं के गलत इस्तेमाल, नशे की लत और स्वास्थ्य जोखिमों को कम करना है।
जांजगीर-चांपा
पुलिस का बड़ा एक्शन : 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई, लाइसेंस निलंबन की तैयारी
जांजगीर-चांपा पुलिस ने निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 96 वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
राष्ट्रीय
बड़ा बदलाव : कर्मचारियों के हक में झुकी सरकार, भरण-पोषण भत्ता रहेगा जारी, लेकिन शर्तें होंगी सख्त
मध्य प्रदेश सरकार अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment) नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। नए प्रस्ताव के तहत नियमों को अधिक सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा, साथ ही नौकरी की सुरक्षा भी बढ़ेगी।
धमतरी
मगरलोड में हड़कंप : मासूम बच्ची की फ्रूटी में संदिग्ध फंगस, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच
मगरलोड क्षेत्र के करेलीबड़ी गांव में एक मासूम बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैकेट में फंगस जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों ने बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य विभाग ने मौके पर पहुंचकर सैंपल जब्त किए और जांच शुरू कर दी है। विभाग अब सप्लाई चेन और उत्पाद की गुणवत्ता की भी जांच कर रहा है।
राष्ट्रीय
हादसा : एमपी के नदी-तालाबों से निकले चार किशोरों के शव, पोस्टमार्टम के बाद घरों में मचा कोहराम
जबलपुर हादसा: गौर चौकी क्षेत्र के सिलुआ घाट पर नदी में नहाने गए दो दोस्तों—सागर पटेल (18 वर्ष) और ध्रुव पटेल (19 वर्ष)—की गहरे पानी में समा जाने से मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घाट पर सुरक्षा इंतजाम न होने पर रोष जताया है।
राष्ट्रीय
आतंक : 3 साल की बच्ची पर खूंखार कुत्ते का हमला, चेहरे पर 55 टांके, गंभीर हालत में इंदौर रेफर
दर्दनाक हादसा: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील के देलवाड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ अपने घर के बाहर खेल रही 3 साल की मासूम बच्ची माही (पिता कालू सिंह) पर एक खूंखार आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके चेहरे व सिर को बुरी तरह नोच डाला।
महासमुंद
बड़ी सफलता : सड़क हादसे और 190 किलो गांजा मामले में फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 माह से फरार मुख्य आरोपी कंभूपानी बिशोई को ओडिशा के गंजाम जिले से गिरफ्तार किया है।लगातार निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई, और पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
दर्दनाक हादसा : ओवरटेक की जल्दबाजी ने ली युवक की जान, ट्रक की टक्कर से मौके पर मौत
कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में बाबू कोहका गांव स्थित स्टार ढाबा के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सत्यम शुक्ला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कांकेर की ओर जा रहे सत्यम को ओवरटेक के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल चारामा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।