ताज़ा खबरें
10472 समाचार
ओटीटी
OTT Series : Netflix पर नंबर-1 बनी ऑपरेशन सफेद सागर , जानिए क्यों चर्चा में है ये सीरीज
Netflix की 6 एपिसोड वाली वेब सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर रिलीज होते ही नंबर-1 ट्रेंड करने लगी है। कारगिल युद्ध और भारतीय वायुसेना की वीरता पर आधारित इस सीरीज को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
धमतरी
पीलिया-टायफायड का बढ़ा खतरा, धमतरी में 8 परिवारों के 24 से ज्यादा लोग बीमार, जांच की मांग तेज
धमतरी शहर में बारिश के मौसम के बीच पीलिया और टायफायड के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहर के अलग-अलग वार्डों में अब तक करीब 8 परिवारों के दो दर्जन से अधिक लोग इन बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। कई मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में कराया जा रहा है।
सूरजपुर
हादसा: कोयले से लदी ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की मौत, हादसे के बाद लोगों में आक्रोश
भटगांव थाना क्षेत्र के जरही चौक के पास कोयला लदी ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कोयला परिवहन बंद करा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग संभाग
अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा, भावना बोहरा के साथ 300 से ज्यादा श्रद्धालु होंगे शामिल
सावन के दूसरे सोमवार 10 अगस्त से अमरकंटक के मां नर्मदा मंदिर से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ पदयात्रा शुरू होगी। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में निकलने वाली इस यात्रा में 300 से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा 16 अगस्त को भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ पूरी होगी। इस बार वनांचल क्षेत्र के 15 बैगा आदिवासी भी कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल होंगे।
दुर्ग
भिलाई टाउनशिप आवास नीति पर 500 से ज्यादा लोग सड़क पर उतरे, रिटेंशन खत्म होने की आशंका से बढ़ी चिंता
भिलाई टाउनशिप की आवास नीति में बदलाव की आशंका के विरोध में 500 से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शन किया। रिटेंशन सुविधा खत्म होने की संभावना से हजारों परिवारों में चिंता बढ़ गई है।
रायपुर संभाग
मंदिर हसौद मंडल में तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज, घर-घर पहुंचेगा देशभक्ति का संदेश
मंदिर हसौद मंडल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकलने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। बैठक में सभी गांवों में झंडा वितरण अभियान शुरू करने और घर-घर तिरंगा पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
बिलासपुर
बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत, गांव में शोक की लहर
बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर बरभाठा में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में रोपा लगाने के बाद घर लौट रहे दो ग्रामीण अचानक बिजली की चपेट में आ गए। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है
तकनीक
Moto G Max 5G लॉन्च : मिलेगा पावरफुल परफॉर्मेंस, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Motorola का नया Moto G Max 5G स्मार्टफोन 14 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP Sony कैमरा, Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। यह फोन मिडरेंज सेगमेंट में दमदार विकल्प बन सकता है।
राज्य सरकार
धमतरी गंगरेल वन परिक्षेत्र से घायल अवस्था में मिले अजगर, वन विभाग ने बेहतर इलाज के लिए भेजा नंदनवन
धमतरी वन परिक्षेत्र के गंगरेल वन क्षेत्र में गंभीर रूप से घायल मिले एक भारतीय अजगर (पायथन मोलुरस) को वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। धमतरी में प्राथमिक उपचार देने के बाद अजगर को बेहतर इलाज और निरंतर निगरानी के लिए रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी भेज दिया गया है
महासमुंद
खरोरा के गायक कृष्ण कुमार मानिकपुरी को मिला सम्मान, आफताब शिवदासानी ने किया पुरस्कृत
खरोरा के लोकप्रिय गायक कलाकार कृष्ण कुमार मानिकपुरी उर्फ राजू को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गायन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुंबई से पहुंचे अभिनेता आफताब शिवदासानी ने उन्हें बेस्ट सिंगर का मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किया। देशभक्ति और फिल्मी गीतों के लिए पहचान बना चुके कृष्ण कुमार के सम्मान से क्षेत्रवासियों में खुशी है।
विदेश
क्या रूस करेगा NATO पर हमला ? NATO की बढ़ी चिंता
रूस-यूक्रेन युद्ध एक बार फिर तेज हो गया है। रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिनमें कई लोगों की मौत और बड़े नुकसान की खबर है। हमलों के बाद यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, काला सागर में सैन्य गतिविधियों और NATO की पूर्वी सीमा पर बढ़ती तैयारियों ने रूस-NATO टकराव की आशंकाओं को बढ़ा दिया है।
राष्ट्रीय
असम में बाढ़ का कहर जारी : 98 लोगों की मौत, 13 जिलों में 1.55 लाख से ज्यादा प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 जिलों के 1.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। राहत शिविरों में हजारों लोग रह रहे हैं और हजारों हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है।