ताज़ा खबरें
10498 समाचार
रायपुर संभाग
महंगी बिजली को लेकर कांग्रेस आक्रामक, दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गरियाबंद में भाजपा सरकार पर बढ़ते बिजली बिल, महंगाई और जनहित के मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने 400 यूनिट तक बिजली बिल में राहत देने की मांग करते हुए प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की बात कही। बैज ने कांग्रेस सरकार की बिजली बिल हाफ योजना का जिक्र करते हुए दावा किया कि 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
शिक्षा
अपडेट : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मौका, UPSSSC PET 2026 का फॉर्म शुरू
UPSSSC ने UP PET 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए 10वीं पास उम्मीदवार पात्र हैं। आवेदन से पहले फोटो, पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
दुर्ग
एक्शन : दुर्ग में सट्टा नेटवर्क पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 1.65 करोड़ की संपत्ति जब्त
दुर्ग जिले में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस ने साल 2026 में बड़ी कार्रवाई की है। जनवरी से अब तक 120 मामलों में 477 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 39.29 लाख रुपए नकद, 522 मोबाइल, 32 लैपटॉप, 70 वाहन समेत 1.65 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की है।
सेहत
बिना चिपचिपी बनेगी साबूदाने की खीर, जानिए स्वाद बढ़ाने वाली खास रेसिपी
सावन और नवरात्रि जैसे व्रतों में पसंद की जाने वाली साबूदाने की खीर कई बार चिपचिपी हो जाती है। कुकिंग एक्सपर्ट नीलम गुप्ता के बताए आसान तरीके से साबूदाने को घी, ताजे नारियल और ड्राई फ्रूट्स के साथ भूनकर खीर बनाई जा सकती है। सही तरीके से भिगोना, दूध और चीनी डालने का सही समय रखने से खीर स्वादिष्ट, मलाईदार और दाने-दाने अलग बनती है।
रायपुर संभाग
संकल्प सांस्कृतिक समिति का अभियान, युवाओं ने भरी नशा मुक्ति की शपथ
रायपुर में भारत सरकार के नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। संकल्प सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित इस अभियान में IRCA, ODIC, SLCA और CBPLI प्रोजेक्ट्स के माध्यम से छात्रों से संपर्क कर उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और व्यक्तिगत शपथ पत्र भी भरवाए गए।
खेल
समरस्लैम : रोमन रेंस और रॉलिंस की जंग में द ट्राइबल चीफ की जीत
WWE समरस्लैम 2026 के दूसरे दिन रोमन रेंस और सेथ रॉलिंस के बीच जबरदस्त टेबल मैच देखने को मिला। रोमांचक मुकाबले में रोमन रेंस ने रॉलिंस को हराकर अपनी WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सफलतापूर्वक बचा ली। इस जीत के साथ रेंस ने द शील्ड के दौर से चली आ रही पुरानी प्रतिद्वंद्विता में भी बढ़त हासिल की।
शेयर बाजार
शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा निफ्टी 24,500 के पार, निवेशकों में बढ़ा उत्साह
भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा और निफ्टी 24,500 के पार पहुंच गया। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को समर्थन मिला। इंडिगो, टाटा स्टील, आईटीसी, टीसीएस और बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि टाइटन और सन फार्मा दबाव में रहे।
सूरजपुर
रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवक की लाश, ट्रेन से गिरने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बसदेई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवक की ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के क्षेत्रों व गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाकर शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना, फील्ड ट्रेनिंग के लिए मिली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) प्रशिक्षु अधिकारियों की अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। फील्ड ट्रेनिंग के तहत 5 अधिकारियों को अलग-अलग वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (SDO Forest) के पद पर जिम्मेदारी दी गई है। कुनाल मिश्रा को सरगुजा, मृगजा यादव को कटघोरा, परख सारडा को सुकमा, प्रीति यादव को उत्तर नारायणपुर और यशस्वी मौर्य को राजनांदगांव वनमंडल में तैनात किया गया है।
कारोबार
EV बाजार में जबरदस्त उछाल, जुलाई में पहली बार इलेक्ट्रिक दोपहिया बिक्री 2 लाख के पार
देश में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार ने जुलाई में नया रिकॉर्ड बनाया। कुल EV रजिस्ट्रेशन 3.3 लाख यूनिट के पार पहुंच गए, जबकि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री पहली बार 2 लाख यूनिट से ज्यादा रही। TVS और बजाज ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं एथर और ओला की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने अपनी बढ़त कायम रखी।
राष्ट्रीय
2 हजार करोड़ राजस्व देने वाले सिंगरौली में बदहाली की तस्वीर सड़क व्यवस्था पर उठे सवाल
सिंगरौली जिले में सामने आई दो दर्दनाक घटनाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य और सड़क व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मामले में एंबुलेंस नहीं मिलने पर पिता को अपने 8 वर्षीय बेटे का शव बाइक पर रखकर 10 किलोमीटर तक ले जाना पड़ा, जबकि दूसरी घटना में खराब सड़क और कीचड़ के कारण परिजनों को शव को खाट पर रखकर गांव तक पहुंचाना पड़ा।
लाइफ स्टाइल
नई पीढ़ी की लाइफस्टाइल : फिटनेस, फाइनेंस और फोकस के साथ युवा बना रहे बेहतर भविष्य
आज की युवा पीढ़ी की लाइफस्टाइल तेजी से बदल रही है। युवा अब सिर्फ फैशन और मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, डिजिटल स्किल्स, आर्थिक प्रबंधन और संतुलित जीवनशैली को प्राथमिकता दे रहे हैं। अच्छी आदतों, हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज, बचत और नई चीजें सीखने की सोच के साथ युवा बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं।