ताज़ा खबरें
5388 समाचार
छत्तीसगढ़
निर्माण कार्यों पर सियासी टकराव : अध्यक्ष ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, पार्षद के प्रमाण से उलझी पूरी कहानी
खैरागढ़ नगर पालिका में नाली और सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद गहराया है। अध्यक्ष ने “पहले भुगतान, बाद में काम” का आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार की शिकायत की है, जबकि वार्ड पार्षद ने लिखित प्रमाण देकर बताया कि काम पहले ही पूरा हो चुका था। विरोधाभासी दावों के बीच अब प्रशासन जांच कर रहा है कि सच्चाई दस्तावेजों में है या जमीनी हकीकत में।
छत्तीसगढ़
बीजापुर में प्रधानाध्यापक आत्महत्या मामला : ठेकेदार गिरफ्तार, स्कूल भवन भुगतान विवाद बना तनाव की वजह
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पालनार स्कूल के प्रधानाध्यापक राजू पुजारी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने ठेकेदार देवाशीष मंडल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि स्कूल भवन निर्माण कार्य के बकाया भुगतान को लेकर दबाव और मानसिक प्रताड़ना के चलते शिक्षक ने जंगल में फांसी लगाकर जान दे दी।
विश्व मलेरिया दिवस पर सरायपाली में जागरूकता कार्यक्रम
सरायपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है और इसके लक्षणों में बुखार, कंपकंपी, सिरदर्द व कमजोरी शामिल हैं। समय पर जांच और उपचार जरूरी है। बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग, साफ-सफाई और पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मलेरिया उन्मूलन में सहयोग की अपील की।
छत्तीसगढ़
अंधविश्वास की खूनी परिणति : झाड़-फूंक से रोकने पर कलयुगी बेटे ने मां को हंसिए से उतारा मौत के घाट
23 अप्रैल 2026 की रात ग्राम धनीकरका (दंतेवाड़ा) में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। आरोपी बेटा (बुधराम मरकाम) घर के आंगन में अपनी बुआ के लिए झाड़-फूंक कर रहा था। जब उसकी मां (आयते मरकाम) ने उसे इस अंधविश्वास से रोका और मना किया, तो दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर बुधराम ने अपनी मां के साथ मारपीट की और पास रखे हंसिए से उनके सीने पर वार कर दिया, जिससे 53 वर्षीय आयते की मौके पर ही मौत हो गई।
छत्तीसगढ़
भरोसे का कत्ल : ढाई साल की दोस्ती और शादी का झूठा वादा, गर्भवती युवती को छोड़ भाग रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी पृथ्वीराज चौहान ने ग्राम सराईडीपा की एक 26 वर्षीय युवती को प्रेम जाल में फंसाया और पिछले डेढ़ साल तक शादी का वादा करके उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया।
अतिथि
अमरजीत चावला : जनमत, जनभावना और राजनीति पर छत्तीसगढ़ में नई बहस की ज़रूरत
कीर्तिमान कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरजीत चावला और पत्रकार डॉ. नीरज गजेंद्र के बीच हुई मुलाकात में छत्तीसगढ़ की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, जनहित के मुद्दों और लोकतांत्रिक विमर्श पर गंभीर चर्चा हुई। इस संवाद ने राज्य की राजनीति के बदलते स्वरूप और जनता की अपेक्षाओं को केंद्र में रखकर कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े किए।
छत्तीसगढ़
मानवता शर्मसार : रास्ता पूछने वाली युवती से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
कबीर नगर इलाके में रास्ता भटक चुकी एक युवती के साथ ऑटो चालक द्वारा सुनसान मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता 23 अप्रैल से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज थी। 25 अप्रैल को मिलने के बाद उसने आपबीती सुनाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 35 वर्षीय आरोपी पंकज पांडे को गिरफ्तार किया, जो लालमती अस्पताल के पास का निवासी है।
छत्तीसगढ़
शहर में दहशत फैलाने की कोशिश, धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
25 अप्रैल 2026 को सिटी कोतवाली क्षेत्र के मधुबन शराब भट्टी के पास विजय नरेश उर्फ चप्पू सोनकर नामक युवक ने धारदार चाकू लहराकर राहगीरों में दहशत फैला दी। सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चाकू बरामद किया। जांच में उसकी हरकतों को शांति व्यवस्था के लिए खतरा मानते हुए उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यात्रा
भारत-नेपाल सीमा पर कस्टम ड्यूटी और फेस रिकग्निशन सिस्टम की शुरुआत
नेपाल ने 100 नेपाली रुपये से अधिक सामान पर कस्टम ड्यूटी लागू की है। भारत सोनौली बॉर्डर सहित कुछ सीमाओं पर फेस रिकग्निशन सिस्टम शुरू कर रहा है, जिससे यात्रियों का डेटा रिकॉर्ड किया जाएगा। इन बदलावों का उद्देश्य सुरक्षा और सीमा नियंत्रण को मजबूत करना है, लेकिन यात्रियों के लिए प्रक्रिया थोड़ी सख्त और समय लेने वाली हो सकती है।
भारत
सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास भीषण अग्निकांड, 100 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से 100 से अधिक झुग्गियां जलकर नष्ट हो गईं। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई, लेकिन दमकल और प्रशासन की तत्परता से कई घंटों बाद आग पर काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि कई परिवार बेघर हो गए हैं। आग के कारणों की जांच जारी है, और प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में ठहराया गया है।
खेल
भारत ने 2038 एशियाई खेलों की मेज़बानी के लिए दावेदारी की, अहमदाबाद हो सकता है प्रमुख शहर
राजनीति
रणनीति का पलटवार : संदीप पाठक की एंट्री से बदली सियासी बिसात, तीसरे विकल्प के भ्रूण पर गहराया संकट
आम आदमी पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार रहे छत्तीसगढ़ मूल के संदीप पाठक के भाजपा में जाने से छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी बड़े बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। यह दल बदल के साथ बड़े रणनीतिक शक्ति संतुलन का परिवर्तन भी है। भाजपा को जहां इससे संगठनात्मक मजबूती और चुनाव में बढ़त संभावना दिखती है, वहीं आम आदमी पार्टी के लिए यह गहरा झटका है, जिससे उसका “तीसरे विकल्प” का सपना कमजोर पड़ता दिख रहा है। आने वाले समय में यह बदलाव छत्तीसगढ़ की सियासत को और अधिक जटिल और दिलचस्प बना सकता है।