"अभनपुर" के लिए 51 परिणाम मिले
राज्य सरकार
सामूहिक विवाह : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 21 जोड़ों का विवाह संपन्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर 21 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वैदिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक परंपराओं के बीच सम्पन्न इस आयोजन में जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने योजना की सहायता राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने की घोषणा करते हुए इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत बताया।
रायपुर
ड्रग माफिया पर कार्रवाई : 55 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर रवि साहू की 7.66 करोड़ की 16 संपत्तियां कुर्क
राजधानी Raipur में पुलिस ने ड्रग तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर रवि साहू की करीब 7.66 करोड़ रुपए की 16 चल-अचल संपत्तियों को फ्रीज कर दिया। यह कार्रवाई NDPS Act और SAFEMA के तहत की गई।
रायपुर
बड़ा एक्शन : लापरवाही बरतने वाली कंपनियों के टेंडर निरस्त, EMD ज़ब्त और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश
रायपुर जिले में जल जीवन मिशन के तहत लापरवाही बरतने और काम बीच में छोड़ने वाली 8 गांवों की निर्माण एजेंसियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। उनके टेंडर रद्द कर दिए गए हैं, अनुबंध समाप्त किए गए हैं और EMD राशि जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इन एजेंसियों को भविष्य की परियोजनाओं के लिए ब्लैकलिस्ट करने का फैसला लिया गया है।
रायपुर
कोर्ट का सख्त रुख : राशि जमा नहीं करने पर 11 पूर्व सरपंचों को जेल
अभनपुर विकासखंड में शासकीय राशि गबन मामले में एसडीएम न्यायालय ने 11 पंचायतों के पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। प्रशासन द्वारा पहले नोटिस और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की गई थी, लेकिन राशि जमा नहीं करने पर यह सख्त कदम उठाया गया। संबंधित थाना प्रभारियों और केंद्रीय जेल रायपुर को भी आदेश की तामिली के निर्देश भेजे गए हैं।
छत्तीसगढ़
दिनदहाड़े वारदात : बेटे के सामने पिता पर चाकू से हमला, मोबाइल-नकदी लूटी, 3 आरोपी गिरफ्तार
आरंग थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बेटे के सामने युवक पर चाकू से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना सोनपैरी भांठा के नहर पार मोखला मार्ग पर हुई थी, जहां बदमाशों ने युवक को रोककर हमला किया और लूटपाट कर फरार हो गए। पुलिस ने दो युवकों और एक नाबालिग को पकड़कर उनके पास से चाकू, बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद की है।
रायपुर
सफल ऑपरेशन : जीवनरक्षक सर्जरी से 25 वर्षीय युवक की जान बची
रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने 25 वर्षीय युवक की जान एक जटिल सर्जरी के माध्यम से बचाई। मरीज लंबे समय से खांसी के साथ खून आने (हीमोप्टाइसिस) की गंभीर समस्या से पीड़ित था, जो धीरे-धीरे बढ़कर जीवन के लिए खतरा बन गई थी। जांच में दाएं फेफड़े के निचले हिस्से में एस्परजिलोमा नामक फंगल संक्रमण पाया गया।
आयोजन : तूता में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में तूता स्थित कुर्मी बैस क्षत्रीय भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कुल 31 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों एवं आठ कुण्डीय हवन के साथ संपन्न कराया गया, जिसमें एक दिव्यांग जोड़े का विवाह भी शामिल रहा। मुख्य अतिथि इंद्र कुमार साहू ने सामूहिक विवाह को सामाजिक समरसता और फिजूलखर्ची रोकने का प्रभावी माध्यम बताते हुए नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा शासन की ओर से सहायता राशि और उपहार वितरित किए।
छत्तीसगढ़
गैस घोटाला : डेढ़ करोड़ की LPG चोरी मामले में भाजपा का प्रदेश पदाधिकारी पंकज चंद्राकर गिरफ्तार
1.5 करोड़ रुपए के LPG गैस चोरी कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव, मनीष चौधरी और भाजपा नेता पंकज चंद्राकर ने सुनियोजित साजिश के तहत 90 मीट्रिक टन LPG से भरे 6 गैस कैप्सूल अभनपुर स्थित ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स को सौंप दिए। दिसंबर 2025 में दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने सभी गाड़ियों को जब्त किया था। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जबकि ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के मालिक संतोष ठाकुर और सार्थक ठाकुर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
छत्तीसगढ़
बड़ा खुलासा : 77 लाख की सरकारी गैस डकारने वाला ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स का काला खेल उजागर, 1 गिरफ्तार, संचालक फरार
महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जब्त किए गए 6 एलपीजी कैप्सूल ट्रकों से लगभग 87 टन गैस चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। ये ट्रक सुरक्षा के लिए ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स को सुपुर्द किए गए थे, लेकिन आरोप है कि कंपनी के संचालकों ने इन्हें खाली कर अवैध रूप से गैस बेच दी। जांच में सामने आया कि कागजों में 47 टन गैस खरीद दिखाकर 107 टन बिक्री दर्ज की गई, जिससे लगभग 60 टन गैस का गबन उजागर हुआ। मामले में आपराधिक साजिश, कालाबाजारी और रिकॉर्ड छिपाने के आरोप लगे हैं।
अवसरों का मंच : AI वर्कशॉप से छात्र प्रतीक ताम्रकार का बेंगलुरु कंपनी में इंटर्नशिप चयन
धमतरी में आयोजित युवा फेस्ट–2026 के तहत हुई AI वर्कशॉप ने एक छात्र के लिए बड़ा अवसर तैयार किया है। अभनपुर के कक्षा 12वीं के छात्र प्रतीक ताम्रकार का चयन बेंगलुरु की TEKNIKOZ Software Private Limited में 2 महीने की समर इंटर्नशिप के लिए हुआ है। यह चयन उनकी सक्रिय भागीदारी और तकनीकी प्रदर्शन के आधार पर हुआ। वर्कशॉप में AI, डिजिटल स्किल्स और स्टार्टअप से जुड़ी ट्रेनिंग दी गई थी, जिसने छात्रों को व्यावहारिक अनुभव और करियर मार्गदर्शन प्रदान किया।
छत्तीसगढ़
भारतमाला प्रोजेक्ट : जमीन मुआवजा घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर छापेमारी
ईडी ने भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित 500 करोड़ रुपये के जमीन मुआवजा घोटाले में जमीन कारोबारी गोपाल गांधी और उनके करीबियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच में आरोप है कि रायपुर–विशाखापत्तनम कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान कुछ अधिकारियों और दलालों की मिलीभगत से कृषि जमीनों को पुरानी तारीखों में गैर-कृषि दिखाकर ज्यादा मुआवजा लिया गया। साथ ही, जमीनों को छोटे टुकड़ों में बांटकर फर्जी तरीके से भुगतान लेने के भी आरोप हैं।
छत्तीसगढ़
तेज रफ्तार बनी मौत का कारण : मिनी हाइवा-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 3 की मौत
अभनपुर के बजरंगपुर टोल नाके के पास मिनी हाइवा और ट्रक की भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत। हादसा देर रात हुआ, घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस जांच में जुटी।