"एलपीजी" के लिए 51 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
गैस घोटाला : डेढ़ करोड़ की LPG चोरी मामले में भाजपा का प्रदेश पदाधिकारी पंकज चंद्राकर गिरफ्तार
1.5 करोड़ रुपए के LPG गैस चोरी कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव, मनीष चौधरी और भाजपा नेता पंकज चंद्राकर ने सुनियोजित साजिश के तहत 90 मीट्रिक टन LPG से भरे 6 गैस कैप्सूल अभनपुर स्थित ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स को सौंप दिए। दिसंबर 2025 में दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने सभी गाड़ियों को जब्त किया था। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जबकि ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के मालिक संतोष ठाकुर और सार्थक ठाकुर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
छत्तीसगढ़
बड़ा खुलासा : 77 लाख की सरकारी गैस डकारने वाला ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स का काला खेल उजागर, 1 गिरफ्तार, संचालक फरार
महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जब्त किए गए 6 एलपीजी कैप्सूल ट्रकों से लगभग 87 टन गैस चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। ये ट्रक सुरक्षा के लिए ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स को सुपुर्द किए गए थे, लेकिन आरोप है कि कंपनी के संचालकों ने इन्हें खाली कर अवैध रूप से गैस बेच दी। जांच में सामने आया कि कागजों में 47 टन गैस खरीद दिखाकर 107 टन बिक्री दर्ज की गई, जिससे लगभग 60 टन गैस का गबन उजागर हुआ। मामले में आपराधिक साजिश, कालाबाजारी और रिकॉर्ड छिपाने के आरोप लगे हैं।
देश
संकट का साया : क्या 1 मई से महंगी हो जाएगी रसोई गैस? सप्लाई चेन और नए नियमों पर बड़ी खबर
मिडिल ईस्ट में तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के कारण LPG (रसोई गैस) की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 1 मई को दाम बढ़ सकते हैं, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। वैश्विक सप्लाई पर असर, खासकर Strait of Hormuz जैसे महत्वपूर्ण तेल-गैस मार्ग के कारण कीमतों पर दबाव बताया जा रहा है, भारत सरकार के अनुसार देश में LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, कीमतों में बदलाव हर महीने समीक्षा के आधार पर हो सकता है, लेकिन अभी बढ़ोतरी निश्चित नहीं है
देश
कालाबाजारी का खुलासा : रोहिणी में LPG सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का भंडाफोड़
दिल्ली के रोहिणी इलाके में क्राइम ब्रांच ने एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और रिफिलिंग के मामले का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में एक आरोपी लोकपाल को गिरफ्तार किया गया, जो एचपी गैस एजेंसी का डिलीवरी कर्मी था। पुलिस ने मौके से 57 एलपीजी सिलेंडर, एक वाहन और रिफिलिंग उपकरण बरामद किए। आरोपी डिलीवरी के लिए मिले सिलेंडरों को जमा कर अवैध रूप से बेचता और गैस ट्रांसफर कर मुनाफा कमाता था। मामले में जांच जारी है और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विदेश
संकट की आशंका : होर्मुज स्ट्रेट में तनाव से फिर बढ़ी वैश्विक तेल बाजारों की चिंता, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो सकती है वृद्धि
Strait of Hormuz को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की खबरों से वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई है। इस क्षेत्र को लेकर किसी अस्थायी “खुलने” और फिर “तनाव बढ़ने/बाधा” जैसी रिपोर्टों के बाद तेल बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों में चिंता देखी गई। चूंकि यह दुनिया के प्रमुख तेल आपूर्ति मार्गों में से एक है, इसलिए यहां किसी भी तरह की अस्थिरता का सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों, शिपिंग लागत और वैश्विक बाजारों पर पड़ता है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह स्पष्ट और स्थिर नहीं मानी जा रही है, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक निगरानी और बातचीत की संभावना बनी हुई है।
छत्तीसगढ़
महासमुंद में LPG गैस की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों से बचने की अपील
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रम पर ध्यान न दें।
छत्तीसगढ़
गैस संकट के बीच बड़ा फैसला : छात्रों को 5 किलो सिलेंडर मिलेगा, आधार-निवास प्रमाण जरूरी
गैस संकट के बीच प्रशासन ने छात्रों को राहत देते हुए 5 किलो का छोटा एलपीजी सिलेंडर देने का फैसला लिया है। इसके लिए आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र जरूरी होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में पर्याप्त गैस स्टॉक है, लेकिन वितरण नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही अगली बुकिंग होगी, जबकि नए कनेक्शन पर फिलहाल रोक लगाई गई है।
देश
LPG Crisis : बिना PNG के नहीं मिलेगा कमर्शियल गैस सिलेंडर, दिल्ली में नियम सख्त
दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर के लिए PNG अपनाना या उसका वचन देना जरूरी कर दिया गया है। इससे LPG की खपत कम होगी और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा मिलेगा।
विदेश
बड़ी राहत : भारतीय जहाज ग्रीन सान्वी ने होर्मुज पार किया, 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर जल्द मुंबई पहुंचेगा
भारतीय LPG टैंकर ग्रीन सान्वी ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर लिया है। इस जहाज में 46,000 मीट्रिक टन LPG लदा है और अगले दो दिनों के भीतर यह मुंबई पहुंचने वाला है। जंग के बीच ईरान ने भारतीय जहाजों को सुरक्षित पार करने की अनुमति दी है। इससे भारत में गैस की किल्लत कम होने की उम्मीद है।
महासमुंद
648 गैस सिलेंडर जब्त, होटल-ढाबों में घरेलू LPG के दुरुपयोग पर भी सख्ती
महासमुंद जिले में खाद्य विभाग की संयुक्त जांच टीम ने गैस एजेंसियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। बसना क्षेत्र की एक इंडेन गैस एजेंसी में स्टॉक रिकॉर्ड में गड़बड़ी और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर 648 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
देश
केरोसिन अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा, केंद्र का बड़ा फैसला
केंद्र सरकार ने ईंधन आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब राशन दुकानों के साथ-साथ चुने हुए पेट्रोल पंपों पर भी 60 दिनों तक केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि जरूरतमंदों तक जल्दी सप्लाई पहुंच सके।
देश
1 अप्रैल से बदलेंगे देशभर में कई बड़े नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
1 अप्रैल 2026 से देशभर में टैक्स, सैलरी, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, टोल, शेयर बाजार और रेलवे नियमों में बड़े बदलाव लागू होंगे। इन फैसलों का सीधा असर आम आदमी की जेब, निवेश और रोजमर्रा के खर्चों पर पड़ेगा, जिससे आर्थिक योजना में बदलाव जरूरी हो जाएगा।