"कारोबार" के लिए 673 परिणाम मिले
रायपुर
एक्शन : हरियाणा भेजी जा रही थी खैर लकड़ी, रायपुर में वन विभाग ने पकड़ा अवैध कारोबार
रायपुर में वन विभाग ने अवैध खैर लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से दो ट्रक से अधिक लकड़ी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में लकड़ी को हरियाणा भेजे जाने की बात सामने आई है। विभाग ने गोदाम सील कर तस्करी नेटवर्क और आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
हनी ट्रैप केस : कारोबारी ने लगाया धमकी देकर पैसे वसूलने का आरोप, दो युवतियों पर FIR
रायपुर में एक कारोबारी ने दो युवतियों पर हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कारोबारी का आरोप है कि उन्हें झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर रकम की मांग की गई।
रायपुर
रोड-रेज केस : पत्नी के सामने कारोबारी पर चाकू से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में रोड-रेज के विवाद में चार युवकों ने कारोबारी पवन कुमार लालवानी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी के सामने हुई इस वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
रायगढ़
ऑपरेशन प्रहार : अवैध कबाड़ कारोबार पर कार्रवाई, 8.5 टन लोहे का कबाड़ और वाहन जब्त
रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत छाल थाना क्षेत्र में 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ और 6 चक्का ट्रक जब्त किया है। चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कबाड़ के स्रोत और वास्तविक मालिक की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
कानून का उल्लंघन: एम्बुलेंस से पेट्रोल-डीजल ढुलाई के आरोप, मरीजों की सेवा या अवैध कारोबार
श्योपुर जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में एक एनजीओ की एम्बुलेंस से पेट्रोल-डीजल के कथित अवैध परिवहन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच, रिकॉर्ड की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
महासमुंद
नशामुक्ति अभियान : गांव को नशे से बचाने निकले ग्रामीण, अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने की उठाई मांग
ग्राम पंचायत दुर्गापाली में ग्रामीणों ने गांव को नशा एवं शराब मुक्त बनाने के लिए सामूहिक अभियान शुरू किया है। गांव में बढ़ती अवैध शराब की गतिविधियों को लेकर चिंता जताते हुए ग्रामीणों ने पहले ग्राम स्तर पर बैठक आयोजित की। बैठक में सर्वसम्मति से गांव में शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया तथा सभी से इसका पालन करने की अपील की गई।
रायपुर
ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा : नशे का कारोबार करने पहुंचे थे युवक, पुलिस ने 300 प्रतिबंधित टेबलेट के साथ दबोचा
रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित नाइट्रोसन-10 टेबलेट की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 300 नशीली टेबलेट, दो मोबाइल फोन और नकदी समेत करीब 1.50 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।
धमतरी
धू-धूकर जली टायर दुकान : धमतरी में देर रात भीषण आग से टायर कारोबार तबाह, मशीनें और स्टॉक जलकर राख
धमतरी के पुराना मंडी इलाके में रविवार देर रात एक टायर दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। घटना में दुकान के भीतर रखा टायरों का स्टॉक, मशीनें और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से दुकान संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
शिक्षा
कड़ी कार्रवाई : स्कूलों के आसपास अवैध कारोबार पर शिकंजा
रायपुर में स्कूलों के आसपास तंबाकू और नशीले उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में गुटखा, सिगरेट और तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए, जबकि 20–25 अवैध ठेले-गुमटियों को हटाया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है
धमतरी
सनसनी : मछली कारोबारी की हत्या, साथी की आंखों में झोंकी मिर्च
धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने 55 वर्षीय मछली कारोबारी विप्लव मंडल की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हमलावरों ने पहले उनके साथी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, फिर कारोबारी पर ताबड़तोड़ हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
रायपुर संभाग
आंदोलन : अवैध रेत कारोबार पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
आरंग क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुटेला में गुरुवार को अवैध रेत भंडारण को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। लंबे समय से कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आरंग-लवन मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध रेत कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।
कबीरधाम
अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस का वार, लाखों का गांजा और बाइक जब्त
कबीरधाम पुलिस ने पिपरिया क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 5 किलो 579 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस अब गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।