"कारोबार" के लिए 673 परिणाम मिले
राजनांदगांव
GST का शिकंजा : 76 करोड़ के कागजी कारोबार का पर्दाफाश, फर्जी ITC मामले में बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग (स्टेट GST) ने कर चोरी और फर्जी बिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जांच में करीब 76 करोड़ रुपये के संदिग्ध कागजी कारोबार और 8.22 करोड़ रुपये की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का मामला सामने आया है। विभाग अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और फर्मों की भी जांच कर रहा है।
रायपुर
ड्रग्स नेटवर्क : नव्या मलिक केस में ED सक्रिय, ड्रग्स कारोबार की काली कमाई की होगी जांच
रायपुर के चर्चित ड्रग्स मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी जांच शुरू कर दी है। एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध वित्तीय लेन-देन और ड्रग्स कारोबार से जुड़े पैसों के स्रोतों की पड़ताल करेगी। इसके लिए ईडी ने पुलिस से केस डायरी, चार्जशीट और अन्य दस्तावेज मांगे हैं। जांच के केंद्र में कथित ड्रग्स नेटवर्क की मुख्य आरोपी नव्या मलिक और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन हैं।
स्टार्टअप
कारोबार : छोटे शहरों में शुरू करें ये 5 बिजनेस, कम निवेश में होगी बंपर कमाई
छोटे और मझोले शहरों (Tier-2 और Tier-3) में बिजनेस शुरू करना आज के समय में एक बड़ा अवसर बन गया है, क्योंकि यहां लागत कम और प्रतिस्पर्धा अपेक्षाकृत कम होती है। बढ़ती सुविधाओं और बदलती जीवनशैली के कारण इन शहरों में नए कारोबारों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
रायपुर संभाग
महतारी वंदन की बचत से बदली तकदीर : 18 हजार से शुरू किया कारोबार, अब गांव की महिलाओं को दे रहीं रोजगार
आरंग विकासखंड के ग्राम भानसोज की दुलारी माण्डले ने महतारी वंदन योजना से मिली सहायता राशि की बचत कर 18 हजार रुपये से ‘नड्डा’ और ‘मुर्कू’ का घरेलू व्यवसाय शुरू किया। आज उनका कारोबार हर महीने करीब 10 हजार रुपये का शुद्ध लाभ दे रहा है और गांव की 4 से 6 महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है। दुलारी की सफलता ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की प्रेरक मिसाल बन गई है।
कबीरधाम
कार्रवाई : कवर्धा में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, कबाड़ी दुकानों की जांच से कारोबारियों में हड़कंप
कबीरधाम पुलिस ने अपराध नियंत्रण और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए कवर्धा शहर में 7 कबाड़ी दुकानों पर सघन छापेमारी की। एसडीपीओ आशीष शुक्ला और थाना प्रभारी योगेश कश्यप के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान दुकानों में रखे कबाड़, रिकॉर्ड और खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई।
रायपुर
कार्रवाई : 6.93 करोड़ के फर्जी ITC मामले में इस्पात कारोबारी गिरफ्तार, 5 महीने से था फरार
Directorate General of GST Intelligence रायपुर जोनल यूनिट ने 6.93 करोड़ रुपए के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ओम किरण इस्पात उद्योग के पार्टनर हरीश वाधवानी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने बिना वास्तविक माल खरीदे फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए का टैक्स लाभ लिया।
ओटीटी
अब होगा हिसाब ट्रेलर रिलीज : रहस्य, बदले और मानव तस्करी के काले कारोबार की कहानी
अब होगा हिसाब ऐसी वेब सीरीज के रूप में सामने आ रही है, जिसमें भाईचारे की भावनाएं, अपराध की दुनिया, रहस्य, विश्वासघात और बदले की कहानी एक साथ देखने को मिलेगी। ट्रेलर ने दर्शकों के सामने कई सवाल खड़े किए हैं और कहानी के कई पहलुओं को रहस्य में रखा है। मजबूत स्टारकास्ट, दिलचस्प कथानक और सस्पेंस से भरपूर प्रस्तुति के कारण यह सीरीज ओटीटी दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव साबित हो सकती है। अब सभी की निगाहें 18 जून पर टिकी हैं, जब यह कहानी पूरी तरह दर्शकों के सामने आएगी।
बिलासपुर
कार्रवाई : नशा कारोबार पर महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, गांजा-शराब बरामद
रतनपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में 310 ग्राम गांजा, 18 लीटर देशी शराब, 14 लीटर कच्ची महुआ शराब और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
दुर्ग
बड़ी रेड : नशे के कारोबार पर शिकंजा, अवैध कब्जों पर भी चला बुलडोजर
भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र स्थित देवार पारा बस्ती में दुर्ग पुलिस ने नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए करीब 10 से 12 किलो गांजा, 62 पौआ अवैध शराब और कई धारदार हथियार बरामद किए। 50 पुलिसकर्मियों की टीम ने घरों, छतों, टॉयलेट और खंडहरों सहित विभिन्न स्थानों पर सघन तलाशी ली।
रायगढ़
ऑपरेशन आघात का प्रहार : अवैध महुआ शराब कारोबार पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
“ऑपरेशन आघात” के तहत धरमजयगढ़ और खरसिया पुलिस ने अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नशे के अवैध कारोबार पर सख्त संदेश दिया है।
रायपुर संभाग
युवक की हत्या के बाद गांव में आक्रोश : आमसभा में उठी अवैध शराब और गांजा कारोबार पर रोक की मांग
नया रायपुर के ग्राम पलौद में युवक तोषक भारती की चाकू मारकर हत्या के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार को गांव बंद कर आमसभा आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ते अपराध, अवैध शराब और नशे के कारोबार पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। बैठक में पहुंचे थाना प्रभारी ने हत्या मामले की गंभीर जांच और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने का आश्वासन दिया।
रायपुर
कड़ा एक्शन : मेटाडोर और रेहड़ी-पटरी वालों का होगा डिजिटल सत्यापन, बिना ID कारोबार करने वालों पर कार्रवाई
रायपुर नगर निगम ने सड़क किनारे मेटाडोर, ठेला और गाड़ियों पर व्यापार करने वाले अस्थायी कारोबारियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। महापौर मीनल चौबे ने टाउन प्लानिंग विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी बाहरी और अस्थायी कारोबारियों का अनिवार्य सत्यापन और पंजीकरण किया जाए।